Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे को फिर बड़ा झटका? जानिए कौन हैं वो 7 सांसद जो छोड़ सकते हैं साथ!
खबर सार :-
पश्चिम बंगाल के बाद अब महाराष्ट्र की राजनीति में बागी गुट की तैयारी चल रही है। खबर है कि सात सांसद उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने वाले हैं।
खबर विस्तार : -
Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT) में आज बड़ी टूट होने की संभावना जताई जा रही है। आज दिल्ली में उद्धव ठाकरे की पार्टी के सात सांसद एक नया गुट बनाने वाले हैं और साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर सकते हैं। खबर है कि ये सांसद दिल्ली में श्रीकांत शिंदे के घर पर बैठक कर सकते हैं। इस बैठक में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहेगें। शिंदे गुट से जुड़ने वाले लिस्ट में नासिक सीट से सांसद राजाभाउ वाजे का नाम भी जुड़ा है। चलिए जानते हैं उन सात सांसदों के बारे में जिन्होंने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने का फैसला किया है।
Maharashtra Politics: संजय दीना पाटिल और राजाभाऊ प्रकाश वाजे के नाम शामिल
इसमें सबसे पहला नाम है संजय दीना पाटिल, जो वर्तमान में मुंबई उत्तर-पूर्व लोकसभा क्षेत्र से सांसद है। इसके साथ ही इन्हें उद्धव ठाकरे के प्रमुख नेताओं में से एक माने जाते है। 2024 के लोकसभा चुनाम में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार मिहिर कोटेचा को मात दी है। संजय ने मुंबई उत्तर-पूर्व सीट से लगभग 29 हजार वोटों से जीत हासिल की थी। इसमें दुसरे बड़े नेता राजाभाऊ प्रकाश वाजे हैं, जो वर्तमान में नासिक लोकसभा क्षेत्र के सांसद हैं। उन्होंने 2024 में तत्कालीन सांसद हेमंत गोडसे को हराकर जीत हासिल की थी। हालांकि उन्होंने सार्वजनिक रुप से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व पर भरोसा जताने की बात कही है और फिलहाल किसी राजनीतिक बदलाव के संकेत नहीं दिए हैं।
Maharashtra Politics: यवतमाल-वाशिम से लोकसभा सांसद संजय देशमुख
यवतमाल-वाशिम से लोकसभा सांसद संजय देशमुख भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में यवतमाल-वाशिम सीट पर मिली जीत को उद्धव गुट के लिए काफी अहम माना जा रहा था। हालांकि उन्होंने पार्टी छोड़ने के बारे में कोई संकेत नहीं दिए हैं। नांदेड़ हिंगोली से लोकसभा सांसद नागेश पाटील आष्टीकर को लेकर भी ऑपरेशन टाइगर की चर्चा तेज हो गई है। शिंदे गुट के नेताओं के साथ संपर्क के बाद उनके बागी गुट में शामिल होने के क्यास लगाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र के धाराशिन से लोकसभा सांसद ओमराजे निंबालकर का नाम भी सामने आया है। 2024 में उन्होंने महायुति उम्मीदवार और पूर्व मंत्री अर्चना पाटिल को हराकर जीत हासिल की। यह महाराष्ट्र चुनाव में सबसे चर्चित जीत में से एक था।
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के शिर्डी से लोकसभा सांसद भाऊसाहेब वाकचौरे
महाराष्ट्र के शिर्डी से लोकसभा सांसद भाऊसाहेब वाकचौरे का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वाकचौरे शिवसेना के प्रमुख सांसदों में शामिल हैं। 2024 के चुनाव में उन्होंने महायुति उम्मीदवार को हराकर शिर्डी सीट पर जीत हासिल की थी। महाराष्ट्र की राजनीतिक गलियारों में ऑपरेशन टाइगर की चर्चा के बीच वाकचौरे के दिल्ली दौरे को लेकर बागी गुट में शामिल होने के क्यास लगाए जा रहे हैं। हालांकि उनकी तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस लिस्ट में संजय जाधव का नाम भी सामने आया है। जाधव महाराष्ट्र के परभणी से लोकसभा सांसद हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
अखिलेश ने की यूपी में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग, बीजेपी पर साधा निशाना
2026-09-19
-
पंजाब: भगवंत मान के काफिले के सामने अंडे-टमाटर लेकर पहुंचे रवनीत बिट्टू, पुलिस ने हिरासत में लिया
2026-09-19
-
West Bengal by-elections: रेजीनगर में TMC उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन
2026-09-19
-
Nandigram Bypoll 2026: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार
2026-09-18
-
सरकार अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चे को मिलेगा सोने का छल्ला
2026-09-18
-
ममता बनर्जी ने दिया कांग्रेस को समर्थन, चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल
2026-09-18
-
ममता और ऋतब्रत गुट को मिले नए चुनाव चिन्ह, उपचुनाव में होंगे इस्तेमाल
2026-09-18
-
पंजाब के बटाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला
2026-09-18
-
डूसू चुनाव 2026ः चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, सेक्टरों में बांट दिए कैंपस
2026-09-18
-
लखनऊः पीएम के जन्मदिन पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’ सभी वार्डों में मनाया जश्न
2026-09-17
-
कोलकाताः शर्ताें पर मिली ममता बनर्जी को रैली की अनुमति, ज्यादा भीड़ और जुलूस पर भी पाबंदी
2026-09-17
-
नगर निकाय चुनाव: री-पोल के नतीजे घोषित, देखिए परिणाम
2026-09-17
-
राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की प्रचंड जीत, कांग्रेस को झटका
2026-09-15
-
इंदौर में होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, राहुल गांधी ने छात्रों से की रजिस्ट्रेशन की अपील
2026-09-14
-
UCC पर ओवैसी और उदित राज का हमला, कहा-हिंदू कानून थोपा जा रहा
2026-09-14