सपा सरकार में प्रश्न-पत्र और नतीजे दोनों बेचे जाते थे : सुभासपा प्रमुख
खबर सार :-
बीते दिन विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्षन किया था। आज एनडीए में शामिल भाजपा के सहयोगी दलों के नेताओं ने विपक्ष के खिलाफ प्रतिक्रिया दी है।
खबर विस्तार : -
लखनऊ। बीते दिन विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्षन किया था। आज एनडीए में शामिल भाजपा के सहयोगी दलों के नेताओं ने विपक्ष के खिलाफ प्रतिक्रिया दी है। नीट पेपर लीक मामले पर वह सरकार का बचाव करते नजर आए। निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने कहा है कि विपक्ष, युवाओं का इस्तेमाल राजनीति के लिए कर रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि संसदीय कामकाज सर्वदलीय बैठकों में तय होता हैै। इन्हीं बैठकों में यह तय किया जाता है कि किन मुद्दों पर चर्चा हो। यदि सरकार विपक्ष की मांग वाले विषय पर चर्चा के लिए तैयार है, फिर भी विपक्ष बाहर विरोध-प्रदर्शन करे तो ऐसा मानना चाहिए कि यह सिर्फ पब्लिसिटी और हिंसा फैलाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन पर सवाल उठाए।
राजनीति में हो रहा युवाओं का इस्तेमाल- संजय निषाद
संजय निषाद ने कहा कि इससे उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा। युवाओं को रोजगार और सही दिशा की जरूरत है। इनका इस्तेमाल राजनीति के लिए नहीं किया जाना चाहिए। मंत्री ने कहा कि युवकों को राजनीति के बारे में बताना चाहिए। पिछले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक मामले पर सख्त कार्रवाई का आष्वासन दिया था। उनका समर्थन करते हुए मंत्री संजय निषाद ने कहा कि हम प्रधानमंत्री की सोच का समर्थन करते हैं। पीएम ने टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर जोर दिया है। अपने वादे को वह पूरा करते हैं।
परीक्षाओं में टेक्नोलॉजी का ज्यादा इस्तेमाल हो
परीक्षाओं में टेक्नोलॉजी का ज्यादा इस्तेमाल हो, इसके जरिए ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने भी सरकार का बचाव किया। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। समाजवादी पार्टी का नाम लेते हुए कहा कि इनकी सरकार के समय खुलेआम नकल होती थी। प्रश्न-पत्र और नतीजे दोनों बेचे जाते थे। यह बात किसी से छिपी नहीं है। राजभर ने कहा कि नकल कराने वाले लोग विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के समय भी पेपर लीक हुए हैं।
देश-विरोधी नारे लगाए जा रहे थे
राजभर ने दिल्ली प्रदर्षन पर कहा कि छात्रों को उकसाने वाले लोग वहां से भाग निकले थे। आम आदमी पार्टी, आजाद समाज पार्टी और सपा के नेताओं ने वहां भाषण दिए थे, लेकिन जब पकडे जाने का समय आया तो ये लोग वहां से फरार हो गए। सवाल करते हुए बोले, लोग नीट पेपर लीक के मुद्दे और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर गए थे तो फिर अफजल के समर्थन में नारे की जरूरत क्यों हुई? वहां देश-विरोधी नारे लगाए जा रहे थे।
विपक्ष को समझाते हुए कहा कि छात्रों की मांग जायज है। पेपर लीक नहीं होना चाहिए। हम छात्रों की बात का समर्थन करते हैं। सरकार भी इस दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उकसाने वाले दलों को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। सपा का नाम लेकर कहा कि आज लोगों को बिना पैसे दिए नौकरी मिल रही है। सपा की सरकार के दौरान शिवपाल चाचा और अखिलेश अपने लोगों का पता लगाने गांवों तक भेजते थे। इनसे पैसे भी लिए जाते थे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
निर्वाचन आयोग ने ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग पर आयोजित की कार्यशाला
2026-08-19
-
बसपा ने सतीश चंद्र मिश्र को सौंपी चुनाव आयोग के कामों की जिम्मेदारी
2026-08-19
-
जौहर ट्रस्ट व विश्वविद्यालय मामले में ED की 10 ठिकानों पर छापेमारी
2026-08-19
-
भजापा की राष्ट्रीय टीम में MP के 6 नेताओं को मिली जगह
2026-08-17
-
नितिन नवीन की नई टीम में पुराने चेहरे, बड़े पदों पर स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे
2026-08-17
-
‘दिमागी नक्सली कौन है?’ PM मोदी के बयान पर केजरीवाल का हमला
2026-08-17
-
सांसद इमरान मसूद के विवदित बोल- कहा, पहले भी नहीं गाया, आगे भी नहीं गाऊंगा वंदे मातरम
2026-08-17
-
आशीष बनर्जी के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख
2026-08-16
-
सोनिया गांधी ने किया 'वंदे मातरम्' अपमान ! शिकायत दर्ज
2026-08-16
-
छात्रों ने शुरू की घेराबंदी, लगाया आरोप, खेल-खेल रहे हैं राहुल गांधी
2026-08-16
-
Vande Mataram controversy: अमित शाह ने बोला सोनिया गांधी पर हमला
2026-08-16
-
अखिलेश यादव ने AI वीडियो के जरिए भाजपा पर बोला हमला
2026-08-16
-
टीवीके सरकार के 100 दिन के शुरूआती आंकड़े आशाजनक, निवेश पर जोर
2026-08-16
-
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बंद्योपाध्याय का मिला शव, चौंकाने वाली हो सकती है जांच रिपोर्ट
2026-08-16
-
मोदी जैसा पीएम होता तो लाखों हिंदुओं का कत्लेआम नहीं होता: योगी आदित्यनाथ
2026-08-14