कन्हैया कुमार ने बीजेपी की जीत पर चुनाव आयोग को घेरा, उमर अब्दुल्ला ने जताया आश्चर्य
खबर सार :-
बंगाल में विधान सभा चुनाव के नतीजों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख युवा नेता ने सरकार पर हमलावर अंदाज में वार करते हुए कहा, अगर भाजपा नहीं जीती तो चुनाव आयोग से भरोसा उठ जाएगा। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी चुनावी नतीजों पर अपनी टिप्पणी दी है।
खबर विस्तार : -
West bengal election result date 2026: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना हो रही है। फिलहाल के आंकड़ों के अनुसार असम, बंगाल और पुडुचेरी में भाजपा की बढ़त दिखाई दे रही है। बात करें केरलम की तो वहां यूडीएफ और तमिलनाडु में टीवीके की सरकार बनते दिखाई दे रही है। इस बीच कांग्रेस के प्रमुख युवा नेता कन्हैया कुमार ने सरकार पर तीखा प्रहार किया है, जिसने सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है।
कन्हैया कुमार का सरकार पर निशाना
कन्हैया कुमार ने सरकार पर निशाना साधते हुए अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट करते हुए चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है और लोकतंत्र की निष्पक्षता पर सवाल करते हुए कहा, ''अगर बीजेपी बंगाल जैसे राज्य में भी नहीं जीतेगी, तो हमारा चुनाव आयोग से भरोसा उठ जाएगा।'' कन्हैया का यह कटाक्ष जाहिर तौर पर उस रणनीति पर चोट है, जिसमें विपक्षी दल अक्सर चुनाव आयोग पर सत्ता पक्ष के लिए हमेशा संवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप लगाते रहा है। उनके इस बयान को इस नजरिये से देखा जा रहा है कि अगर इतने आपत्ति और जमीनी स्तर की सच्चाई के बावजूद रिजल्ट बीजेपी की झोली में गिरता है, तो यह चुनाव आयोग के निष्पक्षता पर बड़ा सवाल होगा।
जी तोड़ मेहनत
बता दें कि इस बार के विधानसभा चुनाव में कन्हैया कुमार ने कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन की सरकार बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत किए हैं। उन्होंने अपनी भाषण में ज्यादातर बेरोजगारी, महंगाई और संघीय ढांचे पर हमला करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। हालांकि राजनीतिज्ञों का मानना है कि पश्चिम बंगाल में चुनावी लड़ाई अभी भी ममता और बीजेपी के बीच है। कोलकाता पोर्ट जैसी सीटों पर जहां टीएमसी के फिरहाद हाकिम अपनी बढ़त के साथ आगे हैं वहीं उत्तर बंगाल और जगमंगल के बीजेपी अपनी बढ़त बनाए हुए है।
नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला का ट्वीट
इसी बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ''ब्लडी हेल'' लिखकर सियारी गलियारों में खलबली मचा दी है। लोग उनके इसे चुनावी परिणामो से जोड़कर देख रहे हैं। इसके कुछ समय बाद उन्होंने एक और पोस्ट करते हुए लिखा कि ''भारत में चुनावों का मतलब हमेशा से ही रुझानों और नतीजों की समझदारी भरी और सही व्याख्या के लिए प्रणय रॉय रहे हैं। इसलिए आज मेरे ऑफिल की स्क्रीन पर सिर्फ @DeKoderAI देखा जा रहा है, ताकि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आ रहे राजनितिक भूचाल को देखा जा सके। इन नतीजों के झटके दूर-दूर तक और लंबे समय तक महसूस किए जाएंगे, शायद 2029 तक।''
अन्य प्रमुख खबरें
-
भोपाल के दीपोत्सव कार्यक्रम का टेंडर: घोटाले का आरोप लगा कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14
-
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया तीन माह में पंचायत चुनाव कराने का आदेश
2026-10-14
-
बोले व्यापारी : INDIA गठबंधन रोजी-रोटी छीन रहा, Dipke को विदेशी फंडिंग का आरोप
2026-10-14
-
चार घंटा चली मैराथन बैठक में पुष्कर सिंह धामी का फैसला, कागज पर नहीं, सड़क पर चलकर देखेंगे काम
2026-10-14
-
राघव चड्ढा का भगवंत मान सरकार पर हमला, नशे के कारोबार को लेकर उठाए सवाल
2026-10-13