Robert Vadra: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हरियाणा भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा को तीसरे दिन भी पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले रॉबर्ट वाड्रा से बुधवार को दूसरे ईडी ने कई घंटे पूछताछ की थी। जबकि पहले दिन रॉबर्ट वाड्रा से करीब 6 घंटे पूछताछ हुई थी।
रॉबर्ट वाड्रा इस कार्रवाई को लेकर कहा था कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है और उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। वहीं Robert Vadra ने ईडी की पूछताछ से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा "मुझे लोगों की इच्छाओं और जरूरतों को पूरा करने से कोई नहीं रोक सकता। मैं यहां किसी भी तरह के अन्यायपूर्ण दबाव के लिए तैयार हूं। मैं सत्य में विश्वास करता हूं और सत्य की जीत होगी।"
बता दें कि 2018 में हरियाणा के गुरुग्राम में खेड़की दौला थाने में 1 सितंबर 2018 को तौरू निवासी सुरेंद्र शर्मा की शिकायत पर एक केस दर्ज किया गया था। रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी पर अन्य लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस केस में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को भी आरोपी बनाया गया है। इस मामले में IPC की धारा 420, 120, 467, 468 और 471 के तहत केस दर्ज हुआ था और बाद आईपीसी की धारा 423 के तहत नए आरोप जोड़े गए हैं।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि वाड्रा की कंपनी ने फरवरी 2008 में ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से गुड़गांव के शिकोहपुर में 3.5 एकड़ जमीन 7.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी। कमर्शियल लाइसेंस मिलने के बाद कंपनी ने यही जमीन डीएलएफ को 58 करोड़ रुपये में बेच दी। इस मामले में ईडी वाड्रा की कंपनी पर वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत