भाजपा में है भ्रष्टाचार, इसलिए इस्तीफा दियाः प्रमोद खारी
खबर सार :-
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता प्रमोद खारी ने बीजेपी पर हमला बोला है। भाजपा की नीतियों का विरोध करते हुए उन्होंने कहा है कि पार्टी में भ्रष्टाचार की वजह से हमने पार्टी से इस्तीफा दिया है। उन्होंने ऐलान किया कि वह हर हाल में लक्सर से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
खबर विस्तार : -
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता प्रमोद खारी ने बीजेपी पर हमला बोला है। भाजपा की नीतियों का विरोध करते हुए उन्होंने कहा है कि पार्टी में भ्रष्टाचार की वजह से हमने पार्टी से इस्तीफा दिया है। उन्होंने ऐलान किया कि वह हर हाल में लक्सर से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उनको विष्वास है कि जनता के आशीर्वाद से जीत हासिल कर लेंगे। प्रेस क्लब में सोमवार को पत्रकारों को बताया गया कि प्रमोद खारी ने कहा कि भाजपा में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है और आम जनता की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को मुख्यमंत्री, प्रदेश नेतृत्व और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष भी उठाया, लेकिन किसी स्तर पर उन समस्याओं का समाधान नहीं किया। यही कारण है कि जनता की उपेक्षा से आहत होकर उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।
अधिकारियों से मिलने नहीं दिया जाता
प्रमोद खारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में आम लोगों को अधिकारियों से मिलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। भाजपा सरकार के अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियां शून्य रही हैं। जनता को केवल निराशा मिली है। हालांकि इससे पहले प्रमोद खारी विकास की बात करते रहे। प्रमोद खारी ने कहा कि उनको जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते में ही खुषी मिलती है।
यदि उनकी मंशा केवल टिकट हासिल करने की होती तो वह भी नेताओं के पीछे घूमते रहते। उन्होंने सरकार पर गुर्जर समाज की उपेक्षा का भी आरोप लगाया। बताया कि सरकारी संगठनों और विभिन्न पदों पर गुर्जर समाज के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है। लक्सर क्षेत्र के विकास पर कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया। आरोप लगाया कि वे अधिकांश समय क्षेत्र से गायब रहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अपने क्षेत्र में रहते ही नहीं हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
भाजपा पर बरस रहे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे
2026-09-03
-
सत्येंद्र जैन को मिली जमानत, अरविंद केजरीवाल ने साधा केंद्र पर निशाना
2026-09-03
-
मायावती ने आकाश आनंद को नहीे दी बड़ी जिम्मेदारी, बैठक में बताया बड़ी वजह
2026-09-03
-
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय में तोड़फोड़, भाजपा पर लगाया आरोप
2026-09-03
-
जम्मू-कश्मीर में एनसी और भाजपा आमने-सामने, टकराव के हालात बने
2026-09-02
-
यूपी के आउटसोर्स कार्मिकों को सीएम का तोहफा, वेतन भी बढ़ाया
2026-09-02
-
‘मछली खाने’ के आरोप पर अजय राय ने योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि परिवाद
2026-09-01
-
स्लीपर बस कांड पर राहुल गांधी का केंद्र-योगी सरकार पर हमला
2026-09-01
-
दिल्ली में चलती बस में नाबालिग से गैंगरेप, AAP ने सरकार को घेरा
2026-08-31
-
गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस में यूपी को तीन पुरस्कार, मुख्यमंत्री योगी ने जताई खुशी
2026-08-31
-
BJP में टिकट बंटवारे पर घमासान, दो मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा
2026-08-31
-
अंकित बालियान हत्याकांड: दो आरोपी ढेर, परिवार से मिले जयंत चौधरी
2026-08-31
-
धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या, लखनऊ में मिली लाश
2026-08-30
-
कोलकाता: नेहरू जी की प्रतिमा हटाने पर कांग्रेस आगबबूला, भाजपा ने दी सफाई
2026-08-30
-
NEET PG विवाद आशुतोष रांका बोले- सरकार के पास कोई प्लान नहीं
2026-08-30