यूपी-एमपी समेत छह राज्यों में एसआईआर की तारीख बढ़ी, चुनाव आयोग का फैसला
खबर सार :-
निर्वाचन आयोग ने छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानि एसआईआर के कार्यक्रम में बदलाव किया है। ईसीआई ने राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के अनुरोध पर नए शेड्यूल को मंजूरी देते हुए संशोधित तिथियां जारी की हैं। यह पुनरीक्षण एक जनवरी 2026 को रेफरेंस तिथि मानकर किया जा रहा है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने गुरुवार को छह राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम में बदलाव किया है। बता दें कि ईसीआई संबंधित राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के अनुरोध पर आयोग ने नए शेड्यूल को मंजूरी देते हुए संशोधित तिथियां जारी की हैं।
यह पुनरीक्षण 1 जनवरी 2026 को रेफरेंस तिथि मानकर किया जा रहा है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार तमिलनाडु और गुजरात में एन्यूमरेशन अवधि अब 14 दिसंबर 2025 तक (रविवार) रहेगी और ड्राफ्ट मतदाता सूची 19 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को प्रकाशित होगी।
यूपी में एन्यूमरेशन अवधि 26 दिसंबर तक बढ़ाई गई
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान एवं निकोबार में एन्यूमरेशन अवधि 18 दिसंबर 2025 (गुरुवार) तक बढ़ाई गई है और इन तीनों के लिए ड्राफ्ट सूची 23 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को जारी की जाएगी। वहीं, उत्तर प्रदेश में एन्यूमरेशन अवधि 26 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) तक बढ़ाई गई है और ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) को प्रकाशित की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने बताया कि इससे पहले संशोधित कार्यक्रम में एन्यूमरेशन अवधि 11 दिसंबर 2025 तक थी और ड्राफ्ट मतदाता सूची 16 दिसंबर को जारी की जानी थी।
फरवरी 2026 में प्रकाशित की जाएगी अंतिम मतदाता सूची
इसके साथ ही, गोवा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में एन्यूमरेशन अवधि 11 दिसंबर को समाप्त हो रही है। इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची 16 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी। केरल के लिए कार्यक्रम पहले ही बदला जा चुका है। यहां एन्यूमरेशन अवधि 18 दिसंबर 2025 को समाप्त होगी और ड्राफ्ट सूची 23 दिसंबर 2025 को जारी की जाएगी।
निर्वाचन आयोग ने कहा है कि कोई भी योग्य मतदाता छूट न जाए, इसके लिए नए मतदाताओं को फॉर्म 6 के साथ घोषणा-पत्र भरकर बीएलओ को जमा कराने या फिर ईसीआई नेट या ऐप/पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अंतिम मतदाता सूची फरवरी 2026 में प्रकाशित की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
‘मछली खाने’ के आरोप पर अजय राय ने योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि परिवाद
2026-09-01
-
स्लीपर बस कांड पर राहुल गांधी का केंद्र-योगी सरकार पर हमला
2026-09-01
-
दिल्ली में चलती बस में नाबालिग से गैंगरेप, AAP ने सरकार को घेरा
2026-08-31
-
गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस में यूपी को तीन पुरस्कार, मुख्यमंत्री योगी ने जताई खुशी
2026-08-31
-
BJP में टिकट बंटवारे पर घमासान, दो मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा
2026-08-31
-
अंकित बालियान हत्याकांड: दो आरोपी ढेर, परिवार से मिले जयंत चौधरी
2026-08-31
-
धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या, लखनऊ में मिली लाश
2026-08-30
-
कोलकाता: नेहरू जी की प्रतिमा हटाने पर कांग्रेस आगबबूला, भाजपा ने दी सफाई
2026-08-30
-
NEET PG विवाद आशुतोष रांका बोले- सरकार के पास कोई प्लान नहीं
2026-08-30
-
मध्य प्रदेशः ओरछा में भाजपा का महामंथन, 14 वर्ष बाद जुटे 350 दिग्गज
2026-08-30
-
सपा सरकार बनी तो फिर खोले जाएंगे बंद हुए स्कूलः अखिलेश यादव
2026-08-30
-
सोनिया गांधी की ‘बिलॉन्गिंग’ पर विवाद, कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार
2026-08-29
-
न्यूयॉर्क में आरएसएस प्रमुख भागवत का कार्यक्रम आज, शामिल होंगे 5000 लोग
2026-08-29
-
छात्रों की मांगों पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, इन मांगों पर बनी सहमति
2026-08-27
-
खेलेंगे तो खिलेंगे, पीएम मोदी के संवाद से झारखंड के युवाओं में दिखा उत्साह
2026-08-27