DUSU Election Result 2026: डूसू चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, 4 में से 3 पदों पर दर्ज की जीत
खबर सार :-
DUSU Election Result 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए वोटों की गिनती पूरी हो गई है। ABVP, NSUI और AISA-SFI गठबंधन जैसे प्रमुख छात्र संगठनों के बीस उम्मीदवार सेंट्रल पैनल के चार पदों के लिए मैदान में हैं।
खबर विस्तार : -
DUSU Election Result 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। डूसू चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने परचम लहराते हुए 4 में से 3 पदों पर शानदार जीत दर्ज की है। जिसमें अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पद शामिल। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। वहीं NSUI के खाते में एक भी सीट नहीं आई है।
हालांकि शुरुआत में, प्रेसिडेंट पद के लिए वोटों की गिनती में NSUI के विजय शंकर मीणा आगे चल रहे थे। लेकिन अंतिम समय में एबीवीपी के यश डबास ने विजय शंकर मीणा को 2,053 वोटों के अंतर से दिया। दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। यश डबास को कुल 24,576 वोट मिले जबकि विजय शंकर मीणा को 22,523 वोट मिले। इस चुनाव में एबीवीपी, एनएसयूआई और AISA-SFI गठबंधन जैसे प्रमुख छात्र संगठनों के 20 उम्मीदवार चार सेंट्रल पैनल पदों के लिए चुनावी मैदान में थे। उधर नतीजे घोषित होते ही ABVP कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी कैंपस में ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया। तीन अहम पदों पर जीत हासिल करके, ABVP ने छात्र राजनीति में अपनी स्थिति एक बार फिर मजबूत कर ली है।
ये कैंडिडेट चुनाव जीते
- अधयक्ष - यश डबास (ABVP)
- उपाध्यक्ष- दिपांशु शौकीन (निर्दलीय कैंडिडेट )
- सचिव - रिया छाबड़ी- (ABVP)
- संयुक्त सचिव - लक्ष्य राज सिंह (ABVP)
अधयक्ष पद जीतने के बाद क्या बोले यश डबास
ABVP के यश डबास ने 24,576 वोटों के अंतर से अधयक्ष का पद जीता। जीते के बाद उन्होंने कहा, "यह भाईचारे, देशभक्ति और संघ की सामूहिक ताकत की जीत है। पीयू से लेकर डीयू तक के संस्थानों के छात्रों ने हमारी जीत पक्की करने के लिए काम किया। NSUI कैंपस से पूरी तरह खत्म हो गई है। वे 4-0 से हारे हैं। हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता हर PG और हॉस्टल का सेफ्टी ऑडिट करवाना होगा। हम सबने सत्य निकेतन में हुआ हादसा देखा है; हम नहीं चाहते कि भविष्य में किसी के साथ ऐसी घटना हो, और हमारा मुख्य फोकस यही होगा हर कॉलेज, हॉस्टल और पीजी का सेफ्टी ऑडिट करवाना। विद्यार्थी परिषद पिछली बार 3-1 से जीती थी और इस बार भी 3-1 से जीती है; अगली बार हम 4-0 से जीतेंगे।"
नतीजों पर टिप्पणी करते हुए ABVP ने कहा कि उन्होंने "3-0 से जीत" हासिल की है, जो दिखाता है कि आज के युवा विकास और राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी को विविधता से भरपूर "मिनी-इंडिया" माना जाता है। इसलिए, DUSU चुनाव के नतीजों ने न केवल छात्र राजनीति पर, बल्कि युवाओं के बीच विकास और राष्ट्रवाद जैसे मुद्दों पर भी चर्चा छेड़ दी है। हालांकि NSUI के उम्मीदवारों ने युवाओं को प्रभावित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन युवा वोटरों ने विकास और राष्ट्रवाद के आदर्शों के प्रति अपनी पक्की प्रतिबद्धता दिखाई।
ये भी पढ़ेंः- अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- यूपी की प्रशासनिक व्यवस्था चौपट और चरम पर भ्रष्टाचार
उपाध्यक्ष का पद जीतने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार ने कहा-
उपाध्यक्ष का चुनाव जीतने वाले निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत के बाद कहा कि यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए उन्होंने जो लड़ाई शुरू की है, वह जारी रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे छात्रों की आवाज बनेंगे और उनके अधिकारों के लिए लड़ेंगे। साथ ही, उन्होंने कहा कि जब भी छात्रों के साथ कोई अन्याय होगा, तो वे सबसे पहले उनके समर्थन में खड़े होंगे और उनके लिए लड़ेंगे।
ABVP की शानदार जीत पर बीजेपी की प्रतिक्रिया
इस शानदार जीत पर टिप्पणी करते हुए BJP नेता वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ABVP ने तीन सीटों पर स्पष्ट जीत हासिल की है। यह आज के युवाओं की सोच को दर्शाता है; वे भ्रमित नहीं हैं और समझते हैं कि PM मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित है। युवा ABVP का समर्थन करते हैं, और राहुल गांधी द्वारा फैलाया गया "झूठ का शोर" ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा। उन्होंने कहा कि भले ही राहुल गांधी कार्यक्रम करते रहें, लेकिन भारत के युवा 'विकसित भारत' के लिए PM मोदी के संकल्प के साथ मजबूती से खड़े हैं।
40.76 प्रतिशत हुई थी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी के 52 पोलिंग सेंटर्स के डेटा के अनुसार, शुक्रवार को हुई वोटिंग में 40.46 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। यह पिछले तीन सालों में सबसे ज़्यादा वोटिंग थी; इसकी तुलना में, पिछले साल वोटिंग का प्रतिशत 39.5 था। अलग-अलग समय पर क्लास अटेंड करने वाले स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए वोटिंग प्रोसेस दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहला चरण सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक हुआ, जबकि इवनिंग-शिफ्ट के स्टूडेंट्स के लिए दूसरा चरण दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक आयोजित किया गया।
ये भी पढ़ेंः- नंदीग्राम में हो गया खेला ! कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार, ममता ने किया था समर्थन देने का ऐलान
अन्य प्रमुख खबरें
-
अखिलेश ने की यूपी में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग, बीजेपी पर साधा निशाना
2026-09-19
-
पंजाब: भगवंत मान के काफिले के सामने अंडे-टमाटर लेकर पहुंचे रवनीत बिट्टू, पुलिस ने हिरासत में लिया
2026-09-19
-
West Bengal by-elections: रेजीनगर में TMC उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन
2026-09-19
-
Nandigram Bypoll 2026: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार
2026-09-18
-
सरकार अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चे को मिलेगा सोने का छल्ला
2026-09-18
-
ममता बनर्जी ने दिया कांग्रेस को समर्थन, चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल
2026-09-18
-
ममता और ऋतब्रत गुट को मिले नए चुनाव चिन्ह, उपचुनाव में होंगे इस्तेमाल
2026-09-18
-
पंजाब के बटाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला
2026-09-18
-
डूसू चुनाव 2026ः चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, सेक्टरों में बांट दिए कैंपस
2026-09-18
-
लखनऊः पीएम के जन्मदिन पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’ सभी वार्डों में मनाया जश्न
2026-09-17
-
कोलकाताः शर्ताें पर मिली ममता बनर्जी को रैली की अनुमति, ज्यादा भीड़ और जुलूस पर भी पाबंदी
2026-09-17
-
नगर निकाय चुनाव: री-पोल के नतीजे घोषित, देखिए परिणाम
2026-09-17
-
राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की प्रचंड जीत, कांग्रेस को झटका
2026-09-15
-
इंदौर में होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, राहुल गांधी ने छात्रों से की रजिस्ट्रेशन की अपील
2026-09-14
-
UCC पर ओवैसी और उदित राज का हमला, कहा-हिंदू कानून थोपा जा रहा
2026-09-14