पुण्यतिथि पर लालजी टंडन को कई राज्यों में दी गई श्रद्धांजलि
खबर सार :-
भाजपा के वरिष्ठ नेता, लखनऊ के पूर्व सांसद, बिहार और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की पुण्यतिथि आज कई राज्यों में मनाई गई। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और दिल्ली में पदाधिरियों अपनी बात भी रखी।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, भाजपा के वरिष्ठ नेता, लखनऊ के पूर्व सांसद, बिहार और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की पुण्यतिथि आज कई राज्यों में मनाई गई। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और दिल्ली में पदाधिरियों अपनी बात भी रखी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी श्रद्धांजलि देते हुए याद किया है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने एक्स पर लिखा, लोकप्रिय जननेता, सरलता व सादगी की प्रतिमूर्ति, मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल, श्रद्धेय लालजी टंडन की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं! बाबूजी के प्रखर विचार और आदर्श जीवन सदैव हमें राष्ट्र सेवा व समाज के उत्थान के लिए प्रेरित करते रहेंगे। चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम! राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं बिहार तथा मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन ‘बाबू जी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय लालजी टंडन की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। जनसेवा, सादगी और राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पित जीवन सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनके आदर्श और योगदान को राष्ट्र सदैव स्मरण करता रहेगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, भाजपा के वरिष्ठ नेता, मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल, श्रद्धेय लालजी टंडन बाबूजी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
सादगी, सेवा और संगठन के मूल्यों से परिपूर्ण आपका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। राष्ट्र और समाज के प्रति आपका समर्पण सदैव जनसेवा के पथ पर हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, लोकप्रिय राजनेता, बिहार एवं मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन बाबू जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। सरलता, सौम्यता और जनसरोकारों के प्रति बाबू जी की प्रतिबद्धता ने उन्हें समाज के प्रत्येक वर्ग का प्रिय बनाया। उनका व्यक्तित्व हम सभी के लिए हमेशा अनुकरणीय रहेगा।
उनका जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा: केशव प्रसाद
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, सादगी की प्रतिमूर्ति, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश व बिहार के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!सादगी, शुचिता और जनसेवा के आदर्शों से परिपूर्ण उनका जीवन राष्ट्रसेवा और लोककल्याण के लिए समर्पित रहा। जनहित व सुशासन के प्रति उनकी निष्ठा सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।
उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष पंकज चैधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, बिहार एवं मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। लखनऊ के विकास, संगठन की सुदृढ़ता और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण
2026-10-19
-
Sting operation controversy in Karnataka: SIT जांच की मांग
2026-10-19
-
भारत को कभी नहीं तोड़ सकतीं विरोधी ताकतें, किरेन रिजिजू ने बताए खतरनाक मंसूबे
2026-10-19
-
Kota: congress, कुतर-कुतरकर सत्ता का रास्ता बनाना चाहती : Madan Dilawar
2026-10-18
-
अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाया चुनाव में बेईमानी का आरोप, सत्ता परिवर्तन का दावा
2026-10-18
-
मायावती का फेक सर्वे पर हमला, बोलीं- बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश
2026-10-17
-
जेनजी के बल पर सत्ता परिवर्तन की इच्छा छोड़ दें, जनता का मूड समझिए
2026-10-17
-
रिजीम चेंज शब्द षड्यंत्र का प्रतीक, कांग्रेस इंडी गठबंधन को जन समर्थन नहीं: सुधांशु त्रिवेदी
2026-10-16
-
विपक्ष और प्रशांत भूषण के खिलाफ देशभर में आक्रोश, भाजपा का आरोप.दिमागी नक्सलवाद
2026-10-16
-
भोपाल के दीपोत्सव कार्यक्रम का टेंडर: घोटाले का आरोप लगा कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15