बूथ संगठन है भाजपा की जीत का आधार !
खबर सार :-
भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा आगामी विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को हलवासिया कोर्ट, हजरतगंज में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
खबर विस्तार : -
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा आगामी विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को हलवासिया कोर्ट, हजरतगंज में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, अध्यक्षता भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी द्वारा की गई ।
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि भाजपा की जीत का आधार उसका सशक्त बूथ संगठन है। बूथ स्तर तक सक्रिय, प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक ताकत हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को और अधिक गतिशील एवं प्रभावी बनाने का अभियान है। प्रत्येक मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं बूथ पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध और योजनाबद्ध तरीके से निर्वहन करें, ताकि सम्मेलन में अधिकतम कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
हलवासिया कोर्ट में विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि लखनऊ महानगर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल संगठन की रीढ़ है और सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से सम्मेलन संगठन की शक्ति का भव्य प्रदर्शन बनेगा। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां, जनसंपर्क, व्यवस्थाओं एवं संगठनात्मक समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों को सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, सुधीर हलवासिया, महानगर महामंत्री घनश्याम अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, विनायक पांडे, टिंकू सोनकर, सीता नेगी सहित लखनऊ महानगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14
-
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया तीन माह में पंचायत चुनाव कराने का आदेश
2026-10-14
-
बोले व्यापारी : INDIA गठबंधन रोजी-रोटी छीन रहा, Dipke को विदेशी फंडिंग का आरोप
2026-10-14
-
चार घंटा चली मैराथन बैठक में पुष्कर सिंह धामी का फैसला, कागज पर नहीं, सड़क पर चलकर देखेंगे काम
2026-10-14
-
राघव चड्ढा का भगवंत मान सरकार पर हमला, नशे के कारोबार को लेकर उठाए सवाल
2026-10-13
-
इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: एकनाथ शिंदे ने कहा अंतरराष्ट्रीय साजिश की आशंका
2026-10-13
-
Rahul Gandhi ने की महिला journalist से बदसलूकी, धक्का मारने से हुई जख्मी, कराया गया भर्ती
2026-10-13
-
विपक्षी दल मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग लेकर गए थे मिलने, न्यायाधीश ने हस्तक्षेप करने से किया इंकार
2026-10-13
-
विपक्ष के प्रदर्शनों पर हिमंता और गिरिराज का वार, कहा-रैलियों में खोलेंगे कांग्रेस का झूठ
2026-10-12
-
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, देशभर में आंदोलन करेगा इंडिया ब्लॉक?
2026-10-12