कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा की सड़क दुर्घटना में मौत, राहुल गांधी ने जताया शोक
खबर सार :-
भागलपुर के कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि दिल्ली से लौटते वक्त ये हादसा हुआ। इस हादसे में तीन अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। राहुल गांधी समेत कई नेताओं इस घटना पर शोक व्यक्त किया।
खबर विस्तार : -
Kannauj News: कन्नौज जिले के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की दोपहर एक भयानक हादसा हुआ, जिसमें बिहार के भागलपुर कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा और उनकी साली की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इनोवा कार काफी तेज रफ्तार में थी और डिवाइडर से रगड़ते हुए बीच में लगे पिलर में काफी जोरदार टक्कर हुई। कार में जिलाध्यक्ष समेत तीन अन्य लोग सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर को हल्की नींद आ गई थी, जिससे ये दुर्घटना हो गई।
कब हुआ हादसा
शुक्रवार की शाम प्रवीण कुशवाहा दिल्ली से बिहार लौट रहे थे. कार में उनके साथ उनका बेटा, साली मौजूद थे। ड्राइवर को झपकी आने के कारण लखनऊ- आगरा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकाराते हुए एक्सप्रेस-वे पर लगे खंभे से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया। टक्कर के बाद कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठे प्रवीण कुशवाहा और उनके पीछे वाली सीट पर बैठी उनकी साली को गंभीर चोटे आईं। घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण के कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला गया।
प्रत्यदर्शियों के मुताबिक
घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि आनन-फानन में सभी घायलों को लखनऊ के अस्पताल ले जाया गया, उनकी हालत काफी नाजुक थी। इलाज के दौरान डॉक्टर ने प्रवीण कुशवाहा और उनकी साली को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल ड्राइवर और उनके बेटे का इलाज चल रहा है।
राहुल गांधी ने जताया दुख
इस घटना के बारे में शोक व्यक्त करते हुए अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि ''भागलपुर जिला के कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रवीण कुशवाहा के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और जनसेवक के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। शोक संतत्प परिजनों, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा हूं।''
अन्य प्रमुख खबरें
-
जेनजी के बल पर सत्ता परिवर्तन की इच्छा छोड़ दें, जनता का मूड समझिए
2026-10-17
-
रिजीम चेंज शब्द षड्यंत्र का प्रतीक, कांग्रेस इंडी गठबंधन को जन समर्थन नहीं: सुधांशु त्रिवेदी
2026-10-16
-
विपक्ष और प्रशांत भूषण के खिलाफ देशभर में आक्रोश, भाजपा का आरोप.दिमागी नक्सलवाद
2026-10-16
-
भोपाल के दीपोत्सव कार्यक्रम का टेंडर: घोटाले का आरोप लगा कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14
-
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया तीन माह में पंचायत चुनाव कराने का आदेश
2026-10-14