19 सीटों पर कांग्रेस ने पीछे खींचे हाथ
हल्द्वानी, कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्य के 27 सीटों में से केवल आठ सीट पर ही अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 19 पर कांग्रेस के कहीं दो तो कहीं तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। अपना उम्मीदवार उतारने के बजाए इस असंतोष को थामने के लिए इन 19 जगहों से कांग्रेस ने हाथ खींच लिए है। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव रोचक दौर में पहुंच रहा है। नामवापसी के साथ ही पूरी तस्वीर भी साफ हो गई है। कांग्रेस ने इस आर जिला पंचायत सदस्य के कुल 27 पदों के सापेक्ष केबल आठ पर ही अपना उम्मीदवार उतार पाई है।
वहीं शेष बची 19 सीटों पर जब कांग्रेस ने उम्मीदवारों का चयन किया तो सामने आया कि यहां हर सीट पर दो से तीन दावेदार हैं। बैठकों में मंत्रणा हुई और आखिरकार सेफ रास्ता समर्थन या टिकट देने से बचना ही निकला। यदि एक को टिकट देते तो वहां से दो से तीन बागी तैयार हो जाते। ऐसे में कांग्रेस ने 19 सीटों से अपने हाथ पीछे खींच लिए है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल का कहना है कि कांग्रेस ने आठ सीटों पर उम्मीदवार को समर्थन दिया है। शेष पर सहमति न बन पाने के कारण निर्णय लिया गया कि वहां कांग्रेस किसी को भी समर्थन नहीं देगी। इन 19 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले दो से तीन दावेदार हैं जो कांग्रेसी ही है। जो जीतेगा वह भी पार्टी का होगा और अपना जो हारेगा वह भी पार्टी का ही होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Annamalai: तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ी, BJP ने स्वीकार किया इस्तीफा
2026-06-05
कर्नाटक सीएम डीके शिवकुमार ने शपथ ग्रहण के बाद लिए पांच अहम फैसले
2026-06-04
शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड का मुख्य आरोपी सीबीआई के शिकंजे में, बकियों की तलाश जारी
2026-06-04
गृह मंत्रालय पर टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ FIR, मची हलचल
2026-06-04
Laapata Ladies Poster: भाजपा ने महुआ मोइत्रा से सायोनी तक TMC की महिला नेताओं पर कसा तंज
2026-06-04
2026-06-03
राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ममता ने लिया बड़ा फैसला, TMC की सभी समितियां भंग
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-02
विधानसभा चुनाव में हार के बाद युवाओं से संपर्क साधेगी DMK, कल से शुरू होगा जनसंपर्क अभियान
2026-06-01
सोनारपुर घटना पर सियासत तेज: ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, विपक्षी नेताओं ने भी की निंदा
2026-05-30
महंगाई, बिजली संकट और नीट पेपर लीक को लेकर सपा का प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
2026-05-30
2026-05-29
तृणमूल कांग्रेस का संकट का दौर! अरूप चक्रवर्ती और शांतनु सेन ने भी छोड़ा प्रवक्ता पद
2026-05-28