Chirag Paswan: बिहार होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar assembly elections) की हलचल तेज हो गई है.। सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुटी हुई हैं। इस बीच एनडीए में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि जब वह बिहार आकर चुनाव लड़ने की बात करते हैं तो कई लोग परेशान हो जाते हैं। उनसे पूछा जाता है कि वह कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में आज मैं घोषणा करता हूं कि मैं बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ूंगा। चिराग पासवान का यह बयान बीजेपी और जेडीयू की मुश्किलें बढ़ा सकता है।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित 'नव संकल्प महासभा' में कहा कि वह बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह 'चिराग' के तौर पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने एक बार फिर साफ कर दिया कि वे एनडीए का हिस्सा बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान हर सीट पर चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान पासवान ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि उन्हें बिहार आने से रोकने की साजिश की जा रही है। लेकिन, उन्होंने साफ कहा कि वे किसी से डरने वाले नहीं हैं।
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "आज सारण की इस पवित्र धरती से आप सभी के सामने कह रहा हूं कि हां, मैं चुनाव लड़ूंगा। मैं बिहारियों के लिए, अपने भाइयों के लिए, अपनी माताओं के लिए, अपनी बहनों के लिए चुनाव लड़ूंगा और बिहार में ऐसी व्यवस्था बनाऊंगा, ऐसा बिहार बनाऊंगा, जो सही मायने में राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाएगा।"
चिराग पासवान ने कहा कि वे 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' के लिए अपनी जान की बाजी लगा देंगे। आरक्षण को लेकर उन्होंने साफ कहा कि लंबे समय से अफवाह फैलाई जा रही है कि आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन जब तक रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान जिंदा हैं, दुनिया की कोई ताकत आरक्षण खत्म नहीं कर सकती।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज जो लोग बिहार में विकास की बात करते हैं, ये वही विपक्षी लोग हैं जिन्होंने 90 के दशक में बिहार को बर्बाद कर दिया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम चाहते हैं कि बिहार में ऐसी सरकार बने जो बिहार से बाहर जाने वाले लोगों को उनके घर, उनके शहर, उनके ब्लॉक में ही रोजगार मुहैया करा सके। यहां के लोगों को कमाने के लिए बाहर न जाना पड़े।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत