Chief Minister Sai बोले- आर्य समाज की हर क्षेत्र में अनुकरणीय भूमिका
खबर सार :-
मुख्यमंत्री साय और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा तैयार पुस्तिका "चुनौतियों का चिंतन" का विमोचन किया। मुख्यमंत्री साय ने सभा को संबोधित करते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती को याद किया। उन्होंने कहा कि आर्य समा
खबर विस्तार : -
रायपुरः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत आज (रविवार) राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती और आर्य समाज के 150वें स्थापना वर्ष के पावन अवसर पर आयोजित धर्मरक्षा महायज्ञ और वैदिक सनातन संस्कृति सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने धर्मरक्षा यज्ञ में हवन-पूजन कर प्रदेश के कल्याण की कामना की।
आर्य समाज ने की धर्म-संस्कृति की रक्षा
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा तैयार पुस्तिका "चुनौतियों का चिंतन" का विमोचन किया। मुख्यमंत्री साय ने सभा को संबोधित करते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती को याद किया। उन्होंने कहा कि आर्य समाज ने मानव कल्याण के लिए कार्य करते हुए 150 वर्ष पूरे कर लिए हैं। आर्य समाज निरंतर देश की सेवा, धर्म-संस्कृति की रक्षा और लोगों को जागृत करने का कार्य कर रहा है।
मोदी जी की गारंटियां हो रहीं पूरी
साय ने कहा कि वे महर्षि दयानंद के विचारों से प्रभावित होकर वर्ष 1999 से आर्य समाज से जुड़े हैं तथा विभिन्न अवसरों पर समाज के ऋषियों से मार्गदर्शन प्राप्त करते रहे हैं। आर्य समाज महर्षि दयानंद के विचारों को आगे बढ़ाकर संस्कार और शिक्षा का पुनीत कार्य कर रहा है। साय ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में हमारी सरकार ने मोदी जी की गारंटियों को पूरा करने का काम किया है। गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए हमने कैबिनेट में 18 लाख आवासों को पहले ही मंजूरी दे दी थी तथा अब आवास प्लस-प्लस का सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-06-27
-
2026-06-26
-
केजरीवाल के अयोध्या दौरे पर बवाल, फूंका गया पुतला, लगाए 'वापस जाओ' के नारे
2026-06-26
-
2026-06-25
-
2026-06-25
-
पासपोर्ट को नागरिकता का प्रमाण न मानने पर भड़की कांग्रेस, सरकार से मांगा जवाब
2026-06-25
-
राघव चड्ढा का भगवंत मान पर बड़ा हमला, वायरल वीडियो मामले में इस्तीफे की मांग
2026-06-25
-
2026-06-24
-
2026-06-24
-
2026-06-23
-
पंजाब में भाजपा का बड़ा मिशन: सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी, नितिन नवीन ने दिए ये निर्देश
2026-06-22
-
Operation Tiger: शिवसेना यूबीटी के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल, बदला लोकसभा समीकरण
2026-06-22
-
2026-06-22
-
2026-06-22
-
2026-06-22