सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
खबर सार :-
TMC office bulldozer action: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। बंगाल में अवैध इमारतों पर बुलडोजर (Bulldozer) की कार्रवाई तेज हो गई है। आसनसोल के बर्नपुर में टीएमसी के कार्यालय पर बुलडोजर चलाया गया। आरोप है कि पार्टी कार्यालय सरकारी जमीन पर अवैध रुप से बनाया गया है।
खबर विस्तार : -
TMC office bulldozer action: पश्चिम बंगाल में सत्ता में भाजपा के आते ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अवैध इमारतों पर को हटाने कार्रवाई तेज कर दी है।आसनसोल के बर्नपुर में टीएमसी युवा कांग्रेस के कार्यालाय पर बुलडोजर (Bulldozer) चलाया गया है। आरोप है कि ऑफिस सरकारी जमीन पर अवैध रुप से बनी थी। केंद्र सरकार के अधीनस्थ सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के इस्को (IISCO) मैनेजमेंट ने बुल्डोजर चला दिया है।
इंडियन आयरन एंड स्टील कंपनी
इंडियन आयरन एंड स्टील कंपनी ने टीएमसी पर आरोप लगाया है कि पार्टी कार्यालय ने उनकी जमीन पर अवैध रुप से कब्जा किया था। अधिकारियों के अनुसार जमीन खाली करने के लिए पहले से ही नोटिस जारी कर दिया गया था, लेकिन पार्टी के तरफ से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद प्रशासन ने अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर (Bulldozer) चलाया गया। कार्रवाई के बाद टीएमसी नेता अभिक गोस्वामी का गुस्सा फुट पड़ा, उन्होंने इसे राजनीतिक प्रतिशोध कहा है। उनका कहना है कि चुनाव के नतीजों के बाद टीएमसी विपक्ष के किरदार में है और कार्यालय लोगों के समस्याओं के समाधान का केंद्र था। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना के बुलडोजर की कार्रवाई की गई।
विपक्ष का इस्को पर आरोप
अभिक गोस्वामी ने इस्को पर आरोप लगाते हुए कहा कि बर्नपुर में सेल की कई जमीनों पर कब्जा कर व्यवसाय किया जा रहा है, लेकिन सरकार सिर्फ विपक्ष दल पर ही अपनी नजर गड़ाए हुए है। उनकी मांग है कि प्रशासन राज्य के सभी अवैध इमारतों पर समान रुप से कार्रवाई करे। इसपर इस्को मैनेजमेंट ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को रेलवे प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ आसलसोल रेल मंडल के रेल क्वार्टर इलाके में कार्रवाई करते हुए बुल्डोजल (Bulldozer) चला दिया।
कार्रवाई से कई लोग बेघर
रेल लाइन के नजदीकी इलाकों के करीब एक दर्जन अवैध क्वार्टरों को ध्वस्त कर दिया गया, जिसमें कई लोग बेघर हो गए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रेल कॉरिडोर के तहत फोर-लेन परियोजना के लिए जमीन खाली कराया जा रहा है। प्रशासन के मुताबिक अवैध कब्जों के कारण विकास कार्य बाधित हो रहा था और रेलवे और सेल के पानी के दूरुपयोग से विभाग को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
रिजीम चेंज शब्द षड्यंत्र का प्रतीक, कांग्रेस इंडी गठबंधन को जन समर्थन नहीं: सुधांशु त्रिवेदी
2026-10-16
-
विपक्ष और प्रशांत भूषण के खिलाफ देशभर में आक्रोश, भाजपा का आरोप.दिमागी नक्सलवाद
2026-10-16
-
भोपाल के दीपोत्सव कार्यक्रम का टेंडर: घोटाले का आरोप लगा कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14
-
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया तीन माह में पंचायत चुनाव कराने का आदेश
2026-10-14
-
बोले व्यापारी : INDIA गठबंधन रोजी-रोटी छीन रहा, Dipke को विदेशी फंडिंग का आरोप
2026-10-14