बीएलओ की दिक्कतों और आत्महत्या जैसी घटनाओं पर गंभीर संवाद की दरकार : मायावती
खबर सार :-
यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान बीएलओ के आत्महत्या की घटनाओं पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने गहरी चिंता व्यक्त की है। बसपा सुप्रीमो ने संसद के शीतकालीन सत्र में बीएलओ समेत अन्य प्रमुख मुद्दों पर सार्थक चर्चा की मांग की है। बसपा मुखिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, बसपा चाहती है कि संसद के दोनों सत्र सुव्यवस्थित व शांतिपूर्ण तरीके से संचालित हों। देश व जनहित, दिल्ली में वायु प्रदूषण, एसआईआर की समस्याओं पर चर्चा हो।
खबर विस्तार : -
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान बीएलओ की ओर से आत्महत्या करने की घटनाओं पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने चिंता जताई है। उन्होंने मांग उठाई कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बीएलओ समेत प्रमुख मुद्दों पर सही से चर्चा होनी चाहिए। बसपा मुखिया मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है, जिसके हर सत्र की तरह इस बार भी काफी हंगामेदार होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
संसद सत्र में समस्याओं के समाधान पर हो सार्थक चर्चा
उन्होंने लिखा, "हमारी पार्टी चाहती है कि संसद के दोनों सत्र सुव्यवस्थित व शांतिपूर्ण तरीके से संचालित हों। देश व जनहित के जरूरी मुद्दों पर, खासकर राजधानी दिल्ली आदि में वायु प्रदूषण के कारण आ रही भारी परेशानी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर व्यावहारिक तौर पर हो रही परेशानियों, आपत्तियों व इस कार्य के मुख्य कर्ताधर्ता बीएलओ की दिक्कतों, उनकी ओर से की जा रही खुदकुशी की दुखद घटनाओं पर सही से चर्चा हो सके। साथ ही साथ, इन समस्याओं का उचित समाधान निकलने की दिशा में सार्थक प्रयास हो सके।
सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप लगाने से नहीं चलेगा काम
उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप लगाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि व्यापक देश व जनहित साधने के लिए संसद को सुचारू रूप से चलाने के लिए सत्ता और विपक्ष दोनों को राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर पूरी तरह से संवेदनशील और गंभीर होने की जरूरत है।
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में इन दिनों एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है, जिसे लेकर विरोधी दल सरकार और चुनाव आयोग को घेर रहे हैं। वहीं इस बीच कुछ बीएलओ की जान भी चली गई है। यूपी के मुरादाबाद स्थित भोजपुर क्षेत्र के बहेड़ी में बीएलओ ने आत्महत्या कर ली। पुलिस और परिजनों को मौके से सुसाइड नोट मिला है। हालांकि अभी जितनी भी घटनाएं हुई हैं, उसके कई कारण हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
तेलंगानाः केटीआर, हरीश राव-बीआरएस के कई विधायकों पर गंभीर धाराओं में केस
2026-09-08
-
BJP का बड़ा सियासी दांवः मोहसिन रजा को अल्पसंख्यक आयोग की कमान
2026-09-08
-
तेलंगाना विधानसभा के अंदर से बाहर तक संग्राम, पुलिस से हाथापाई, महिलाओं के कपड़े फाड़े!
2026-09-07
-
मराठा आरक्षण आंदोलनः शिक्षा-रोजगार से जुड़े 4 अहम आदेश जारी
2026-09-07
-
तमिलनाडु विधानसभा में हंगामा, बोलने का मौका न मिलने पर वॉकआउट
2026-09-07
-
राजस्थान निकाय चुनाव: ओवैसी-बेनीवाल की संयुक्त रैली, राजनीतिक हलचल तेज
2026-09-07
-
सचिन पायलट को मिली पंजाब की जिम्मेदारी, बीजेपी ने कसा तंज
2026-09-06
-
राजस्थान निकाय चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी ने मांगा लोगों से समर्थन
2026-09-06
-
यूपी में 2027 की चुनावी तैयारी हुई तेज, विनोद तावड़े ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
2026-09-06
-
डॉ. दिनेश शर्मा अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल नियुक्त
2026-09-06
-
‘पाठशाला पुकारे’ अभियानः ओम प्रकाश राजभर ने बोला अखिलेश यादव पर हमला
2026-09-05
-
‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान मामले में उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ FIR
2026-09-05
-
किसान कर्ज माफी पर सियासत तेज, कर्ज माफी और राहत की मांग
2026-09-05
-
बंगाल में फिल्मों की शूटिंग पर निर्माताओं को मिलेगी 30 प्रतिशत सब्सिडी
2026-09-04
-
पश्चिम बंगाल में 25 करोड़ का फिल्म सेंटर बनवाने में मिथुन चक्रवर्ती रहेंगे सरकारी सलाहकार
2026-09-04