Rajya Sabha Elections: बिहार-हरियाणा और ओडिशा के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त, BJP ने इन दिग्गज नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
खबर सार :-
Rajya Sabha Elections: अब, BJP ने इन कड़े मुकाबले वाले राज्यों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, और माना जा रहा है कि इन चुनावों में बड़े पैमाने पर क्रॉस-वोटिंग हो सकती है।
खबर विस्तार : -
Rajya Sabha Elections 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आने वाले 2026 के राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज़ कर दी हैं। इसी के चलते पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार, हरियाणा और ओडिशा के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त करने का ऐलान किया है। पार्टी ने इन राज्यों की ज़िम्मेदारी अनुभवी और प्रभावशाली नेताओं को सौंपी है।
Rajya Sabha Elections: तीन राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त
भाजपा की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, बताया गया कि राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों नियुक्त कर दिए गए हैं। इन नियुक्तियों के ज़रिए BJP ने भाजपा ने क्षेत्रीय समीकरणों और केंद्र-राज्य समन्वय पर खास ध्यान दिया है। बिहार, हरियाणा और ओडिशा में होने वाले ये चुनाव राजनीतिक रूप से बहुत ही संवेदनशील हैं, जहां हर सीट का गणित राष्ट्रीय राजनीति पर असर डाल सकता है।
BJP ने इन दिग्गज नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
BJP ने बिहार जैसे बड़े और राजनीतिक रूप से अहम राज्य के लिए दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा शामिल हैं। पार्टी का मानना है कि इन दोनों नेताओं का अनुभव राज्यसभा चुनावों के लिए पार्टी की स्ट्रैटेजी को मज़बूत करेगा। हरियाणा के लिए, गुजरात के युवा और प्रभावशाली नेता हर्ष सांघवी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
पार्टी को उम्मीद है कि उनकी संगठनात्मक क्षमता और राजनीतिक अनुभव राज्य में चुनाव मैनेजमेंट को बेहतर दिशा देंगे। इसके अलावा, महाराष्ट्र के सीनियर नेता और मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को ओडिशा में राज्यसभा चुनावों की ज़िम्मेदारी दी गई है। ओडिशा में BJP के लगातार बढ़ते असर को देखते हुए इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।
Rajya Sabha Elections: भाजपा विधायक दल से मिलेंगे पर्यवेक्षक
चुनाव प्रक्रिया को आसान और रणनीतिक रूप से सफल बनाने के लिए, इन पर्यवेक्षक को तीन अहम राज्यों में नियुक्त किया गया है। इन पर्यवेक्षकों का मुख्य कार्य संबंधित राज्यों में पार्टी की स्ट्रैटेजी को लागू करना, विधायक दल के साथ समन्वय स्थापित करना और चुनाव प्रक्रिया की नज़र रखना होगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सभी नियुक्त ऑब्ज़र्वर जल्द ही अपने-अपने राज्यों का दौरा करेंगे। वे वहां भाजपा विधायक दल से मिलेंगे और राज्यसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट चुनने, स्ट्रेटेजी और मतदान प्रक्रिया पर गाइडेंस देंगे। बीजेपी लीडरशिप का मानना है कि इन नियुक्तियों से इलेक्शन मैनेजमेंट मजबूत होगा और पार्टी को बेहतर नतीजे पाने में मदद मिलेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04
-
पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक हैं BJP की राज्यसभा की उम्मीदवार, केंद्रीय चुनाव समिति ने की रविवार को घोषणा
2026-10-04
-
मायावती ने की उत्तराखंड चुनाव तैयारियों की समीक्षा, लखनऊ में जुटेंगे कार्यकर्ता
2026-10-04