बिहार विधानसभा चुनाव पर टिकी दुनिया की नजर, 7 देशों के 16 प्रतिनिधि पहुंचे पटना
खबर सार :-
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग गुरूवार को हो रही है। चुनाव से पहले भारतीय चुनाव आयोग के अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम के तहत सात देशों के 16 प्रतिनिधि पटना पहुंचे और बिहार चुनाव के पहले चरण की व्यवस्था का जायजा लिया। इन सात देशों के प्रतिनिधियों में इंडोनेशिया, कोलंबिया, फिलीपींस, फ्रांस, बेल्जियम, दक्षिण अफ्रीका व थाईलैंड के प्रतिनिधि शामिल हैं। प्रतिनिधियों को भारत के मजबूत चुनावी ढ़ांचे और ईवीएक का प्रदर्शन दिखाया गया।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : बिहार में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग चल रही है। चुनाव से पहले भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम (आईईवीपी) के तहत सात देशों के 16 प्रतिनिधियों ने पटना पहुंचकर बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए व्यवस्था देखी। वोटिंग के लिए आयोग की व्यवस्था देखने के लिए इंडोनेशिया, कोलंबिया, फिलीपींस, फ्रांस, बेल्जियम, दक्षिण अफ्रीका और थाईलैंड के प्रतिनिधि आए।
आईईवीपी 2025 का उद्घाटन सत्र मंगलवार को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट(आईआईआईडीईएम) में आयोजित किया गया था। इस सत्र में सात देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी 16 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
प्रतिनिधियों को ईवीएम का दिखाया गया प्रदर्शन
इन सात देशों के 16 प्रतिभागियों से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्हें भारत के सुदृढ़ चुनावी ढांचे की जानकारी दी। इसके साथ ही इन प्रतिनिधियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का प्रदर्शन दिखाया गया। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उन्हें चुनाव प्रबंधन के प्रमुख पहलुओं जैसे मतदाता सूची तैयार करने और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के बारे में जानकारी दी।
इस कार्यक्रम के तहत 7 देशों के 16 प्रतिनिधि बिहार पहुंचे हैं। इस दौरे की शुरुआत बुधवार को हुई थी। बिहार दौरे पर इन प्रतिनिधियों ने ईवीएम प्रेषण केंद्रों का अवलोकन किया और मतदान प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा।
भारत की चुनाव प्रणाली की खूबियों को प्रदर्शित कर रहा आईईवीपी
आईईवीपी दुनियाभर के चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और सहभागिता के लिए चुनाव आयोग की प्रमुख पहलों में से एक है। बता दें कि 2014 से आईईवीपी भारत की चुनाव प्रणाली की खूबियों को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के समक्ष प्रदर्शित कर रहा है और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान के लिए अपनाई गई सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा कर रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए राज्य के 18 जिलों के 121 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया।
इस चुनाव में 1,192 पुरुष और 122 महिला उम्मीदवारों सहित 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, इस चुनाव में कुल 3,75,13,302 मतदाता हैं, जिनमें 1,98,35,325 पुरुष, 1,76,77,219 महिलाएं और थर्ड जेंडर के 758 मतदाता शामिल हैं। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 45,341 है, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 36,733 और शहरी क्षेत्रों में 8,608 मतदान केंद्र शामिल हैं।
आयोग ने घोषित किए हैं 320 आदर्श मतदान केंद्र
चुनाव आयोग ने इन जिलों में 320 आदर्श मतदान केंद्र घोषित किए हैं, जिनमें से 926 महिलाओं द्वारा प्रबंधित हैं और 107 दिव्यांगजनों द्वारा प्रबंधित हैं। सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग उपलब्ध होगी। राजधानी पटना में 5,677 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 541 केवल महिलाओं के लिए, 49 आदर्श मतदान केंद्र, 14 दिव्यांगजनों के अनुकूल मतदान केंद्र और तीन युवा-केंद्रित मतदान केंद्र शामिल हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Meerut : अब भारत के पास अपनी पहचान है : CM Yogi
2026-09-21
-
Jammu & Kashmir: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने उठाया ओपन मेरिट का मुद्दा
2026-09-21
-
महाराष्ट्र में सूखे मेवे पर सियासत तेज, उद्धव गुट ने सरकार को घेरा
2026-09-21
-
सीएम ने लिखा पत्र, उत्तर प्रदेश को उत्सव प्रदेश में बदला, आर्थिक रूप से मजबूत किया
2026-09-21
-
सेवा संकल्प अभियान के तहत पटना से काशी तक निकाली गई कार रैली
2026-09-20
-
पंजाब को नशामुक्त बनाकर विकसित राज्य बनाएगी भाजपाः अर्जुन राम मेघवाल
2026-09-20
-
ओवैसी ने किया अखिलेश पर पलटवार, विपक्ष को दिया बड़ा ऑफर
2026-09-20
-
कोलकाता में राजनीतिक रंजिश के चलते तोड़फोड़, टीएमसी के पूर्व विधायक से अभद्रता
2026-09-20
-
आजम के समर्थन में सपा, जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण नोटिस रद्द करने की मांग
2026-09-20
-
निर्वाचन आयोग ने भेजा अरविंद केजरीवाल को नोटिस
2026-09-19
-
DUSU Election Result 2026: डूसू चुनाव में ABVP ने लहराया परचम
2026-09-19
-
अखिलेश ने की यूपी में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग, बीजेपी पर साधा निशाना
2026-09-19
-
पंजाब: भगवंत मान के काफिले के सामने अंडे-टमाटर लेकर पहुंचे रवनीत बिट्टू, पुलिस ने हिरासत में लिया
2026-09-19
-
West Bengal by-elections: रेजीनगर में TMC उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन
2026-09-19
-
Nandigram Bypoll 2026: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार
2026-09-18