कौन हैं संजय सरावगी? जिन्हें बिहार भाजपा अध्यक्ष की मिली कमान
खबर सार :-
भारतीय जनता पार्टी ने दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। संजय सरावगी 2005 से लगातार छह बार से बिहार विधानसभा के सदस्य हैं। वैश्य जाति से आने वाले सरावगी छात्र जीवन में 10 सालों तक एबीवीपी के विभिन्न पदों पर रहे। संजय सरावगी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य समेत कई जिलों के संगठन चुनाव प्रभारी और सदस्यता प्रभारी भी रहे।
खबर विस्तार : -
पटना : भारतीय जनता पार्टी ने दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने सोमवार को इसकी घोषणा की। राष्ट्रीय महासचिव ने नियुक्ति पत्र में कहा है कि जेपी नड्डा ने संजय सरावगी, विधायक, को भाजपा बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। संजय सरावगी 2005 से लगातार छह बार से बिहार विधानसभा के सदस्य हैं। पहली बार 2005 फरवरी में दरभंगा सदर विधानसभा से विधायक चुने गए। उसके बाद 2005 (नवंबर), 2010, 2015, 2020 और 2025 में लगातार विधायक चुने गए।
राजस्व और भूमि सुधार मंत्री हैं संजय सरावगी
वैश्य जाति से आने वाले सरावगी छात्र जीवन में 10 वर्षों तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न पदों पर रहे। 1999 में इन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया। इसके बाद 2001 में दरभंगा नगर मंडल भाजपा के अध्यक्ष रहे। विधायक संजय सरावगी 2017 में बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति रहे। फरवरी 2025 में उन्हें बिहार सरकार में राजस्व और भूमि सुधार मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
कई जिलों के संगठन चुनाव प्रभारी भी रहे
संजय सरावगी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सहित कई जिलों के संगठन चुनाव प्रभारी और सदस्यता प्रभारी का भी दायित्व संभाल चुके हैं। संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तब सौंपी गई है जब बिहार के मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
वैश्य समाज का प्रभावशाली चेहरा हैं संजय
पार्टी के भीतर संजय सरावगी को वैश्य समाज के प्रभावशाली चेहरे के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में उनका प्रदेश अध्यक्ष बनना सामाजिक संतुलन और चुनावी गणित के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है। बता दें कि दिलीप जायसवाल के बिहार सरकार में मंत्री बनने के बाद से ही माना जा रहा था कि बिहार में अध्यक्ष की जिम्मेदारी दूसरे किसी को सौंपी जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
‘मछली खाने’ के आरोप पर अजय राय ने योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि परिवाद
2026-09-01
-
स्लीपर बस कांड पर राहुल गांधी का केंद्र-योगी सरकार पर हमला
2026-09-01
-
दिल्ली में चलती बस में नाबालिग से गैंगरेप, AAP ने सरकार को घेरा
2026-08-31
-
गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस में यूपी को तीन पुरस्कार, मुख्यमंत्री योगी ने जताई खुशी
2026-08-31
-
BJP में टिकट बंटवारे पर घमासान, दो मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा
2026-08-31
-
अंकित बालियान हत्याकांड: दो आरोपी ढेर, परिवार से मिले जयंत चौधरी
2026-08-31
-
धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या, लखनऊ में मिली लाश
2026-08-30
-
कोलकाता: नेहरू जी की प्रतिमा हटाने पर कांग्रेस आगबबूला, भाजपा ने दी सफाई
2026-08-30
-
NEET PG विवाद आशुतोष रांका बोले- सरकार के पास कोई प्लान नहीं
2026-08-30
-
मध्य प्रदेशः ओरछा में भाजपा का महामंथन, 14 वर्ष बाद जुटे 350 दिग्गज
2026-08-30
-
सपा सरकार बनी तो फिर खोले जाएंगे बंद हुए स्कूलः अखिलेश यादव
2026-08-30
-
सोनिया गांधी की ‘बिलॉन्गिंग’ पर विवाद, कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार
2026-08-29
-
न्यूयॉर्क में आरएसएस प्रमुख भागवत का कार्यक्रम आज, शामिल होंगे 5000 लोग
2026-08-29
-
छात्रों की मांगों पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, इन मांगों पर बनी सहमति
2026-08-27
-
खेलेंगे तो खिलेंगे, पीएम मोदी के संवाद से झारखंड के युवाओं में दिखा उत्साह
2026-08-27