CM Yogi बोले- लातों के भूत बातों से नहीं मानेंगे, दंगाइयों का इलाज सिर्फ...
खबर सार :-
Bengal violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा (Murshidabad violence) को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एक बार फिर ममता सरकार पर निशाना साधा। सीएम योगी
खबर विस्तार : -
Bengal violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा (Murshidabad violence) को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एक बार फिर ममता सरकार पर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि बंगाल जल रहा है और मुख्यमंत्री चुपचाप बैठी हुई हैं, वह दंगाइयों को शांतिदूत कहती हैं। सीएम योगी ने यह भी कहा कि लातों के भूत बातों से नहीं मानते?
CM Yogi: दंगाइयों का एकमात्र इलाज डंडा
दरअसल मंगलवार को सीएम योगी (CM Yogi) ने हरदोई में अमर सेनानी राजा नरपति सिंह स्मारक स्थल पर आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम पहुंचे थे। इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए कहा कि याद करिए 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश में हर दूसरे-तीसरे दिन दंगे होते थे, इन दंगाइयों का एकमात्र इलाज डंडा है। लाठी के बिना वे नहीं मानेंगे।
उन्होंने कहा आप देख रहे होंगे कि बंगाल जल रहा है, वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुप हैं, दंगाइयों को शांतिदूत कहती हैं। सीएम ने कहा लातों के भूत बातों से नहीं मानने वाले हैं, लेकिन सेकुलरिज्म के नाम पर इन लोगों ने दंगाइयों को दंगा करने की पूरी आजादी दे रखी है।
Bengal violence: ममता सरकार पर उठाए सवाल
ममता सरकार पर सवाल उठाते हुए सीएम योगी ने कहा कि एक हफ्ते से पूरा मुर्शिदाबाद जल रहा है, राज्य सरकार चुप है, इस तरह की अराजकता पर अंकुश लगना चाहिए और मैं वहां की कोर्ट को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने वहां केंद्रीय बलों की तैनाती करके अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं।
विपक्षी दलों निशाना साधते हुए कहा मुर्शिदाबाद दंगों पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी चुप है, टीएमसी चुप है, धमकियों पर धमकियां दे रही है, बांग्लादेश के अंदर जो हुआ उसका समर्थन कर रही है। अगर उन्हें बांग्लादेश पसंद है तो उन्हें बांग्लादेश चले जाना चाहिए, वे भारत की धरती पर बोझ क्यों बन रहे हैं? बता दें कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद संशोधित वक्फ एक्ट के विरोध में शुक्रवार को हिंसा भड़क गई थी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
वक्फ एक्ट को लेकर विरोधियों पर किया कटाक्ष
वक्फ कानून को लेकर सीएम योगी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह वक्फ कानून लाकर गरीबों की जमीन की लूट को रोकने का काम किया है, अब जो जमीन वापस आएगी, उस पर अस्पताल, गरीबों के लिए घर, ऊंची इमारतें, स्कूल और विश्वविद्यालय बनाए जाएंगे। निवेश के लिए लैंड बैंक बनाया जाएगा। लेकिन, किसी को भी जमीन पर कब्जा करने और गुंडागर्दी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
उन्होंने वक्फ एक्ट का विरोध करने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे सभी इस बात से चिंतित हैं कि अब उनके गुर्गे, जो पहले जनता को लूटते थे, वे छूट जाएंगे, अब उन्हें डर है कि उनके द्वारा पाले गए गुर्गे भस्मासुर बनकर उन्हें लूटना शुरू कर देंगे। इसलिए अब वे वक्फ के नाम पर लोगों को मूर्ख और गुमराह कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
BRICS Summit 2026: अखिलेश ने लोकतंत्र से लेकर किसानों तक उठाए सवाल
2026-09-13
-
याद रखिए टूटने से बिखरेंगे, जुड़ने से निखरेंगेः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
2026-09-13
-
महाशिवपुराण कथा में रायबरेली पहुंचे CM योगी, कहा- मुराद पूरी हुई
2026-09-13
-
उपचुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के असली हकदार की लड़ाई तेज
2026-09-13
-
BRICS summit का दूसरा दिन: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने सभी राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत किया
2026-09-13
-
15 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे मनोज जारांगे
2026-09-12
-
BRICS Summit: भाजपा ने बताया गौरवपूर्ण क्षण, कांग्रेस ने कहा-सब तमाशा है
2026-09-12
-
प्रज्वल रेवन्ना केसः मोबाइल में मिलीं अश्लील वीडियो, जांच जारी
2026-09-12
-
गोंडा हत्याकांड: सपा ने साधा योगी सरकार पर निशाना
2026-09-12
-
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
2026-09-12
-
तमिलनाडु उपचुनाव: टीवीके ने पूर्व एआईएडीएमके विधायकों को बनाया उम्मीदवार
2026-09-10
-
कांग्रेस के गढ़ शिमला में बीजेपी की जीत, जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर कब्जा
2026-09-10
-
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन
2026-09-10
-
मायावती का अपने भतीजे पर आरोप, कहा डबल माइंड पर काम कर रहे हैं आनंद
2026-09-10
-
आनंद के राजनीतिक करियर का रास्ता खुला, अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास
2026-09-10