बरुईपुर रेप-मर्डर केस: पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचीं सयानी घोष का विरोध, लोगों ने लगाए नारे
खबर सार :-
पश्चिम बंगाल की जादवपुर सीट से सांसद सयानी घोष बरुईपुर में हुए रेप-मर्डर केस में पीड़िता के परिवार से मिलने गई थीं। जहां उन्हें लोगों के विरोध और गुस्से का सामना करना पड़ा।
खबर विस्तार : -
Baruipur Rape Murder: पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में शनिवार को एक नाबालिग बच्ची के साथ हुए रेप और मर्डर के मामले में जादवपुर क्षेत्र से सांसद सयानी घोष पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची थी, लेकिन वो लोगों के विरोध और गुस्से का शिकार हो गईं। इसके अलावा ऋतब्रत बनर्जी को भी जनता के गुस्से और विरोध का सामना करना पड़ा है। बनर्जी जब पीड़ित परिवार के घर पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने उनकी यात्रा का विरोध किया और साथ ही उनसे कई तीखे सवाल भी पूछे।
बरुईपुर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची सयानी घोष का लोगों ने किया विरोध
बरुईपुर में रेप पीड़िता के घर पर मिलने के लिए पहुंचे नेताओं को लोगों के विरोध प्रदर्शन और गुस्से का शिकार होना पड़ा। हाल ही में सयानी घोष पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए पहुंची थीं। स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया और गद्दार-बेईमान के नारे लगाने लगे। लोगों को इस तरह बेकाबू होता देख उन्हें वहां से निकलना पड़ा। बता दें कि सयानी घोष जादवपुर से सांसद हैं। 4 जुलाई को 12 साल की एक नाबालिग बच्ची लापता हो गई और अगले दिन उसका शव सूर्यपुर हाट के पास एक बोरी में मिला। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक आरोपी को बच्ची को साथ ले जाते देखा गया था। आरोपियों में शामिल इंद्रजीत तंती को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला।
रेप केस का मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस एनकाउंटर में ढेर
बुधवार की सुबह इस रेप केस का मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस द्वारा एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन आरोपी ने मौका पाकर एक पुलिसकर्मी से हथियार छीन लिया और फायरिंग करने लगा। उसने मौके से फरार होने की कोशिश भी की। पुलिस ने अपने बचाव में आरोपी को गोली मारी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। बरुईपुर अस्पताल ले जाते समय डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला अभी भी गर्म है और ऐसे में सयानी घोष के पहुंचते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें गद्दार, बेईमान और दलबदलू के नारे लगाने लगे। लोगों के गुस्से को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित वहां से निकाला। इसके पहले ऋतब्रत बनर्जी को भी जनता के गुस्से और विरोध का सामना करना पड़ा है
बरुईपुर घटना के बाद सयानी घोष ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखकर जताया दुख
बरुईपुर घटना के बाद सयानी घोष ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मैं बरुईपुर, सुरजापुर, दक्षिण 24 परगना में नाबालिग लड़की को निशाना बनाकर हुए जघन्य घटना की कड़ी निंदा करती हूं। मैं पीड़िता और उसके परिवार के साथ होकर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करती हूं। बरुईपुर का प्रतिनिधित्व करने वाली सांसद के रुप में, मैं इन सभी मुद्दों को विशेष रुप से मुख्यमंत्री को लिखित रुप में दूंगी। साथ ही यह याद रखना जरुरी है कि सभ्य समाज में भीड़तंत्र या मानसिक उन्माद की कोई जगह नहीं है। कानून का राज स्थापित होना चाहिए। मैं एसपी बरुईपुर के साथ लगातार संपर्क में हूं और न्याय सुनिश्चित होने तक हर संभव प्रयास करती रहूंगीं।
ये भी पढ़ें: बरुईपुर रेप-मर्डर केस का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बच्ची से दरिंदगी करने वाले अन्य दो आरोपियों पर कार्रवाई जारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04
-
पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक हैं BJP की राज्यसभा की उम्मीदवार, केंद्रीय चुनाव समिति ने की रविवार को घोषणा
2026-10-04
-
मायावती ने की उत्तराखंड चुनाव तैयारियों की समीक्षा, लखनऊ में जुटेंगे कार्यकर्ता
2026-10-04
-
'बात सीटों की नहीं, जीत की है, सीट-शेयरिंग पर अखिलेश का साफ संदेश
2026-10-04
-
ECI के विरोध में मुंबई में आज मार्च, ठाकरे बंधु करेंगे नेतृत्व
2026-10-04
-
सपा ने बदले गोरखपुर-फैजाबाद और आगरा के प्रत्याशी
2026-10-03