बरुईपुर रेप-मर्डर केस का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बच्ची से दरिंदगी करने वाले अन्य दो आरोपियों पर कार्रवाई जारी
खबर सार :-
पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में हुए रेप और मर्डर केस में मुख्य आरोपी का एनकांउटर हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रभाष मंडल को बुधवार को घटनास्थल का पुनर्निर्माण के दौरान ले जाते समय पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया।
खबर विस्तार : -
Baruipur Rape Murder Case: पश्चचिम बंगाल के बरुईपुर रेप-मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। बता दें कि जिले में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मार गिराया है। बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले रेपिस्ट का नाम प्रभाष मंडल था। 8 जुलाई बुधवार को उसे क्राइम सीन पर रिक्रिएट के लिए ले जाते हुए एनकाउंटर में मार गिराया। 5 जुलाई को गुस्साई भीड़ ने शक की आशंका में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बच्ची का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया था।
बरुईपुर में नाबालिग बच्ची के साथ हुए रेप-मर्डर केस में एक आरोपी ढेर
पश्चिम बंगाल के बरुईपुर इलाके में 5 जुलाई को एक 12 वर्षीय बच्ची का शव मिला था। बच्ची के परिजनों ने बताया कि वह 4 जुलाई से लापता थी। शव मिलने के बाद उन्होंने बच्ची के रेप और हत्या करने का आरोप लगाया। 5 जुलाई को बच्ची का पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें एंटे-मॉर्टम डूबने के संकेत मिले, जिसका मतलब था कि बच्ची को जब तालाब में फेंका गया तो वह जिंदा थी। जांच में पता चला कि बच्ची को चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गई थी, जिसके कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। पीड़िता के माता-पिता ने आरोप लगाया कि शनिवार को बच्ची के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की। वहीं पुलिस ने मामले को बढ़ता देख बरुईपुर जिले के तीन इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेध आज्ञा लागू कर दिया। इसके मुताबिक एक समय पर किसी जगह पांच या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर अस्थायी रोक लगा दी गई।
शनिवार को लापता हुई थी बच्ची
जिले में रविवार को इससे बौखलाए भीड़ ने जमकर विरोध किया और शक की आशंका में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मुख्य आरोपी बच्ची को एक झोपड़ी में ले गया, जिसके बाद वहां मौजूद दो अन्य आरोपियों ने मिलकर इस निर्मम घटना को अंजाम दिया। इसके बाद तीनों ने बच्ची को अधमरी हालत में तालाब में फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। जांच में पाया गया कि बच्ची के फेफड़ों और पेट में पानी भर जाने के कारण उसकी मौत हो गई। बच्ची का शव सूर्यपुर हाट इलाके में एक बोरी में मिला था। परिजनों ने बताया कि बच्ची शनिवार की दोपहर अपने दोस्त के जन्मदिन के लिए गिफ्ट खरीदने गई थी, जिसके बाद लापता हो गई।
अन्य दो आरोपियों पर कार्रवाई जारी
पुलिस ने एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रात करीब सवा 1 बजे के समय बरुईपुर पुलिस स्टेशन के केस नंंबर 1350/26 के जांच अधिकारी ने अपनी टीम और आरोपी प्रभाष मंडल के साथ बरुईपुर पुलिस स्टेशन से जा रहे थे। बरुईपुर पुलिस स्टेशन के तहत आनेवाले सूर्यपुर में जहां बच्ची के साथ घिनौना वारदात हुआ था, वहां क्राइम सीन के पुनर्निमाण के लिए जा रहे थे। बताया गया रिकंस्ट्रक्शन शुरु होने से पहले ही आरोपी प्रभाष ने मौका पाकर एक पुलिस कर्मी से उसकी गन छीन ली और पुलिस पर फायरिंग करने लगा और मौके से फरार होने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने भी अपने बचाव में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी प्रभाष मंडल को गोली लग गई। पुलिस ने उसे तुरंत बरुईपुर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य दो आरोपी आनंद सरदार और दिवाकर सरदार को पुलिस की हिरासत में रखा गया है और उन पर बीएनएस और पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06
-
मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर, अगले 4 दिन बारिश की संभावना
2026-10-06
-
स्विस राष्ट्रपति का नोएडा एयरपोर्ट का दौरा आज, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
2026-10-06
-
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, आज गरज के साथ बारिश की संभावना
2026-10-06
-
गयाजी में एक दिन में पहुंचे 4.56 लाख श्रद्धालु, प्रशासन अलर्ट
2026-10-05
-
यूपी मेट्रो ने स्वच्छता सप्ताह के समापन पर स्वच्छता मित्रों को किया सम्मानित
2026-10-05
-
युवा इतिहासकारों और समाज वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण बैठक
2026-10-05
-
7 से 9 सीटर निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत
2026-10-05
-
उज्जैन में उमा-सांक्षी महोत्सव 6 अक्टूबर से, निकलेंगी मनमोहक झांकियां
2026-10-05
-
पटना में सड़क पर उतरे दारोगा अभ्यर्थी, फैसला वापस लेने की मांग
2026-10-05
-
मृतकों के शव पहुंचे देवरिया, अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ा पूरा गांव
2026-10-05
-
गाजियाबाद में रामलीला मैदान के सामुदायिक केंद्र में आग, पांच घायल
2026-10-05
-
लखनऊ में बाढ़ से मचा हाहाकार ! हजारों परिवारों ने छोड़ा घर
2026-10-05
-
कर्नाटक के विजयनगर में सूखे की स्थिति का आकलन करेगी केंद्रीय टीम
2026-10-05