Baruipur Minor Rape Case: बरुईपुर रेप-कांड पर सयानी घोष ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- दोषियों को मिले कड़ी सजा, रेप-मर्डर पर जताया गुस्सा
खबर सार :-
बरुईपुर घटना को लेकर सयानी घोष की प्रतिक्रिया आई है। दरअसल एक 12 वर्षीय बच्ची को अगवा कर उसका रेप किया गया है, इस घटना की उन्होंने कड़ी निंदा की है। बता दें कि सयानी घोष लोकसभा सांसद टीएमसी से बागी होकर एनडीए के समर्थन में उतर आई हैं।
खबर विस्तार : -
Baruipur Minor Rape Case: सयानी घोष ने बरुईपुर में नाबालिग बच्ची के साथ हुए जघन्य घटना को लेकर कड़ी निंदा की है। जिले में एक 12 वर्षीय बच्ची को अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया गया, जिस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी और साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है और जनता को पुलिस प्रशासन पर भरोसा रखना चाहिए।
Baruipur Minor Rape Case: बरुईपुर में नाबालिग से हुए दुष्कर्म पर सयानी घोष की प्रतिक्रिया
जादवपुर से सांसद सयानी घोष ने बरुईपुर दक्षिण परगना में हुए घटना की आलोचना की है। लंबे समय बाद सयानी घोष एक्टिव नजर आ रही हैं। सयानी घोष टीएमसी से अलग होकर एनडीए के समर्थन में आ चुकी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से बात की इस घटना का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने मॉब लिंचिंग की भी निंदा की है। दरअसल उन्होंने 8 जून के बाद पहली बार अपने आधिकारिक एक्स अकांउट पर पोस्ट किया है। दरअसल जिले में शनिवार को जन्मदिन के लिए उपहार खरीदने के लिए घर से निकली नाबालिग लड़की लापता हो गई। पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाया कि चार लोग उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गए। सयानी इस मामले में अपने एक्स पर लिखा, मैं दक्षिण 24 परगना के बरुईपुर सुरजापुर में एक नाबालिग लड़की को निशाना बनाकर की गई घिनौनी घटना की कड़ी निंदा करती हूं। मैं उसके परिवार के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ी हूं और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।
Baruipur Minor Rape Case: सयानी घोष ने लोगों से अपील की
उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि उन्होंने एसआईटी का गठन किया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि बरुईपुर की सांसद होने के नाते मैं लिखित में इन बातों को पश्चिम बंगाल के सीएम को भेजूंगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए लिखा, ठीक उसी समय यह याद रखा जाना चाहिए कानून व्यवस्था बनी रहे, क्योंकि कानून में भीड़ के उन्माद की कोई जगह नहीं है। कानून को हाथ में लेना स्वीकार्य नहीं है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मैं सभी से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करती हूं। मैं बारुईपुर एसपी के साथ लगातार संपर्क में हूं और न्याय के लिए हर संभव प्रयास कोशिश करुंगी।
Baruipur Minor Rape Case: हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
पश्चिम बंगाल के दक्षिण परगना 24 जिले के बारुईपुर इलाके में शनिवार के दिन 12 साल की बच्ची का शव रविवार को बरामद किया गया। इसके बाद पीड़ित के परिवार ने आरोप लगाया कि बच्ची का रेप करने के बाद हत्या की गई है। इस घटना से बौखलाए भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक रविवार सुबह सूर्यपुर हाट इलाके में एक लड़की का शव बोरी में पाया गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन शुरु कर दिया। लोगों ने बरुईपुर जयनगर सड़क को जाम कर दिया। भीड़ ने टायर जला दिए और कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। फिलहाल इस जघन्य अपराध के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04
-
पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक हैं BJP की राज्यसभा की उम्मीदवार, केंद्रीय चुनाव समिति ने की रविवार को घोषणा
2026-10-04
-
मायावती ने की उत्तराखंड चुनाव तैयारियों की समीक्षा, लखनऊ में जुटेंगे कार्यकर्ता
2026-10-04
-
'बात सीटों की नहीं, जीत की है, सीट-शेयरिंग पर अखिलेश का साफ संदेश
2026-10-04
-
ECI के विरोध में मुंबई में आज मार्च, ठाकरे बंधु करेंगे नेतृत्व
2026-10-04
-
सपा ने बदले गोरखपुर-फैजाबाद और आगरा के प्रत्याशी
2026-10-03
-
राहुल गांधी ने की डिजिटल पहल की शुरुआत, लोगों से जुड़ने की अपील
2026-10-03
-
विपक्ष को punjab में करारा जवाब देने की तैयारी, PM आज दिल्ली में देंगे training
2026-10-03
-
शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन को भाजपा ने बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’
2026-10-03
-
आराधना मिश्रा ‘मोना’ को कांग्रेस ने बनाया UP का प्रदेश अध्यक्ष
2026-10-02
-
यूपी के मंत्री एके शर्मा ने किया श्रमदान, शहीदों को दी श्रृद्धांजलि, ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संकल्प
2026-10-02
-
मप्रः दूषित पानी, जहरीली शराब और बच्चों की मौतों पर जीतू पटवारी ने सरकार से मांगा जवाब
2026-10-02
-
BSP में सबका हित, सपा के छलावे से रहें सावधान- मायावती
2026-10-02