आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी!, प्रबंधन को 15 दिन का नोटिस
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार में वरिष्ठ मंत्री रहे आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाए जाने की तैयारी चल रही है। प्रशासन ने इसके मैनेजमेंट के लिए 15 दिन का समय दिया है।
खबर विस्तार : -
Jauhar University: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाने की तैयारी चल रही है। प्रशासन ने इसके लिए मैनेजमेंट को 15 दिन का समय भी दिया है। बुधवार को जिला मजिस्ट्रेट अजय कुमार द्विवेदी ने खास सुनवाई में प्रबंधन के तर्कों को खारिज कर दिया था, जिस कारण यूनिवर्सिटी गिराने की प्रक्रिया चल रही है।
आजम खान के जौहर विश्वविद्यालय पर बुलडोजर प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही है। उनके विश्वविद्यालय मौलाना मोहम्मद अली जौहर पर बुलडोजर चलाने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। बता दें कि बुधवार को जिला मजिस्ट्रेट अजय कुमार द्विवेदी ने अहम सुनवाई में प्रबंधन के तर्कों को सिरे से नकार दिया है। जिसके बाद विश्वविद्यालय पर ध्वस्तीकरण का काम शुरु कर दिया गया है। दरअसल यूनिवर्सिटी को लेकर आरडीए की जांच हुई, जिसमें पाया गया कि परिसर में निर्मित कुल 40 भवन में से केवल दो के पास ही स्वीकृत वाले नक्शे थे और बाकी के 38 भवन बिना किसी नक्शे के बनाए गए थे, जिसके आधार पर प्राधिकरण ने विश्वविद्यालय प्रबंधन ने स्पष्टीकरण मांगते हुए सख्त नोटिस जारी किया था।
17 नवंबर 2025 से जेल में हैं आजम खान व उनके बेटे
इस कार्रवाई पर डीएम अजय कुमार द्विवेदी का कहना है कि नियमों के अनुसार संस्था को इस अवैध निर्माण को स्वंय हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। यदि ऐसा नहीं होता है तो आरडीए स्वयं कार्रवाई करेगा और इस अवैध निर्माण को हटा देगा। उन्होंने आगे कहा, आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला खान को 17 नवंबर 2025 से जेल में रखा गया है। रामपुर की विशेष सांसद-विधायक अदालत ने उन्हें दो पैन कार्ड रखने के मामले में 7 साल की सजा सुनाई थी। आजम की पत्नी तनजीन फातिमा जमानत पर बाहर हैं। प्रशासन ने तर्क दिया कि इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रबंधन को नियमों से पूरी जानकारी थी, क्योंकि उन्होंने दो भवनों के नक्शे पहले ही जिला पंचायत से पास कराए थे।
पूरा समय देने के बाद ही यह कानूनी कदम उठाया- जिला प्रशासन
इस पर उन्होंने आगे कहा कि बाकी 38 भवनों के लिए नक्शा न लेना एक बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। इस पर जिला प्रशासन का कहना है कि सुनवाई का पूरा समय देने के बाद ही यह कानूनी कदम उठाया गया है। बता दें कि आजम खान उत्तर प्रदेश के एक रसूखदार राजनेता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक माने जाते हैं। रामपुर विधानसभा क्षेत्र से वे 10 बार विधायक रह चुके हैं। इसके साथ ही यूपी सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री और सांसद की भूमिका भी निभा चुके हैं। रामपुर में ‘मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय’ उनके प्रमुख प्रोजेक्ट्स में से एक माना जाता है।
ये भी पढ़ें: Azam Khan News: आजम खान के जौहर ट्रस्ट पर आयकर विभाग का शिकंजा, वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में भेजा नोटिस
अन्य प्रमुख खबरें
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14
-
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया तीन माह में पंचायत चुनाव कराने का आदेश
2026-10-14
-
बोले व्यापारी : INDIA गठबंधन रोजी-रोटी छीन रहा, Dipke को विदेशी फंडिंग का आरोप
2026-10-14
-
चार घंटा चली मैराथन बैठक में पुष्कर सिंह धामी का फैसला, कागज पर नहीं, सड़क पर चलकर देखेंगे काम
2026-10-14
-
राघव चड्ढा का भगवंत मान सरकार पर हमला, नशे के कारोबार को लेकर उठाए सवाल
2026-10-13
-
इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: एकनाथ शिंदे ने कहा अंतरराष्ट्रीय साजिश की आशंका
2026-10-13
-
Rahul Gandhi ने की महिला journalist से बदसलूकी, धक्का मारने से हुई जख्मी, कराया गया भर्ती
2026-10-13
-
विपक्षी दल मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग लेकर गए थे मिलने, न्यायाधीश ने हस्तक्षेप करने से किया इंकार
2026-10-13
-
विपक्ष के प्रदर्शनों पर हिमंता और गिरिराज का वार, कहा-रैलियों में खोलेंगे कांग्रेस का झूठ
2026-10-12
-
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, देशभर में आंदोलन करेगा इंडिया ब्लॉक?
2026-10-12
-
अब जंतर-मंतर पर नहीं कर पाएंगे प्रदर्शन, कांग्रेस को नहीं पसंद आया परिवर्तन
2026-10-12
-
कांग्रेस के पत्र का जवाब पत्र में मिला, मुख्य न्यायाधीश ने कहा मिलने का औचित्य नहीं
2026-10-12
-
यूपी की मशीनरी किसानों की आय के लिए गंभीर, मुख्यमंत्री, मंत्री और अफसरों का ध्यान खेतों पर
2026-10-11
-
लखनऊ के कांग्रेस मुख्यालय में घमासान, गुटबाजी के कारण चले लात-घूंसे
2026-10-11
-
पीड़ितों की गवाही के आधार पर मामले की जांच होगी, रविवार को दो दलों के बीच हुआ टकराव
2026-10-11