Azam Khan News: आजम खान के जौहर ट्रस्ट पर आयकर विभाग का शिकंजा, वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में भेजा नोटिस
खबर सार :-
आयकर विभाग ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को वित्तीय अनियमितताओं के लिए नोटिस भेजा है। इस ट्रस्ट के मुख्य संचालक समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान हैं।
खबर विस्तार : -
Azam Khan News: आयकर विभाग ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को वित्तीय अनियमितताओं, कर चोरी और बेनामी फंड के इस्तेमाल के आरोप में नोटिस भेजा है। जौहर ट्रस्ट एक शैक्षणिक और धर्मार्थ संस्था है, इसका संचालन उत्तर प्रदेश के रामपुर में किया जाता है। इसका पूरा नाम मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय है। इसके मुख्य संचालक समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान हैं।
Azam Khan News: मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को आयकर विभाग का नोटिस
आयकर विभाग द्वारा जारी नोटिस में धारा 12AB और 12AA के तहत पंजीकरण रद्द करने का प्रस्ताव दिया गया है। विभाग के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 तक के वित्तीय लेन-देन और करोड़ों रुपये के खर्च के अज्ञाक स्रोतों के लिए यह नोटिस जारी किया गया है। जांच में सामने आया है कि ट्रस्ट के रिकॉर्ड खर्चों में भारी गड़बड़ी है। इसके साथ ही ट्रस्ट का आयकर पंजीकरण रद्द करने की भी सिफारिश की गई है। विभाग ने 17 जून को नोटिस भेजा गया है। आयकर विभाग के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ साल पहले हुई जांच में बेहद अहम सबूत और दस्तावेज पाए गए थे। इन्हीं दस्तावेजों और जब्त सबूतों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ा था।
Azam Khan News: 4 दिसंबर 2025 को भी कारण बताओ नोटिस जारी
आयकर विभाग ने बताया कि इस मामले में इसके पहले भी 4 दिसंबर 2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। ट्रस्ट की तरफ से 28 मार्च और 9 जून 2026 को जवाब भी दाखिल किए गए और व्यक्तिगत पेशी भी की गई थी। हालांकि इस पर विभाग ने विचार किया और अब विभाग ने ट्रस्ट से जुड़ी जानकारी जुटाने के बाद अब मामले में आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए विभिन्न सरकारी विभागों और संबंधित प्राधिकरणों से मिली रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों को आधार बनाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, ट्रस्ट को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद ट्रस्ट की ओर से दिए गए जवाब और जांच के दौरान मिले साक्ष्यों की समीक्षा की जाएगी। सभी पहलुओं की जांच पूरी होने के बाद ही विभाग इस मामले में अंतिम फैसला लेगा।
Azam Khan News: 450 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का खुलासा
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके करीबियों के ठिकानों पर हुई इनकम टैक्स विभाग ने कार्रवाई की थी, जिसमें 450 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का खुलासा हुआ था। आयकर विभाग द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद पता चला कि जौहर विश्वविद्यालय में हुए निर्माण कार्यों का मुल्यांकन सीपीडब्ल्यूडी द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि इसमें करीब 494 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। इस पर विशेष ध्यान तब दिया गया जब जौहर ट्रस्ट ने महज 46 करोड़ रुपये खर्च होने की बात कही थी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
ओडिशा में 12 घंटे का बंद, ट्रेन और ट्रांसपोर्ट सेवाएं प्रभावित
2026-10-08
-
नितिन नवीन की कांग्रेस पर टिप्पणी, ये लोग अराजकतावादी सोच वाले हैं, सिर्फ जहर घोलना जानते हैं
2026-10-08
-
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
2026-10-08
-
नियमों के तहत कराए जा रहे चुनाव कार्य, CEO कार्यालय बंगाल ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-07
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04