असम में सभी संवैधानिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही बनेगी नई सरकार: हिमंता बिस्वा सरमा
खबर सार :-
असम में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तय समयसीमा के अनुसार आगे बढ़ रही है, जिसमें 11 मई के बाद शपथ ग्रहण संभावित है। संवैधानिक प्रक्रियाओं और पार्टी संगठन की औपचारिकताओं के बाद नई सरकार बनेगी। भारी बहुमत के साथ सत्ता में लौटी भाजपा-नीत एनडीए से स्थिर शासन और विकास की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं।
खबर विस्तार : -
Assam New Government: भारतीय जनता पार्टी ने असम विधानसभा चुनावों में अपनी जीत की हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया है। यहां असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि राज्य में नई भाजपा-नीत सरकार का गठन और शपथ ग्रहण समारोह 11 मई के बाद होगा, जब संवैधानिक और संगठनात्मक औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी। इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।
राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, विधानसभा भंग करने की सिफारिश
असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सरमा ने कहा कि चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के नतीजों की औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके बाद उन्होंने लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप अपने मंत्रिपरिषद का इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान असम विधानसभा को भंग करने की भी सिफारिश की है। राज्यपाल ने दोनों सिफारिशें स्वीकार कर लीं और निवर्तमान मंत्रालय से तब तक कार्यवाहक सरकार के रूप में काम जारी रखने को कहा है, जब तक कि नया मंत्रालय कार्यभार नहीं संभाल लेता। उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य संवैधानिक प्रक्रिया है, जो सत्ता के सुचारु रूप से हस्तांतरण को सुनिश्चित करती है।
केंद्रीय पर्यवेक्षकों की बैठक के बाद निर्णय संभव
सीएम सरमा ने संकेत दिया कि शपथ ग्रहण समारोह 11 मई से पहले नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ‘मैंने 12 मई के बारे में चर्चाएं जरूर सुनी हैं,लेकिन मैं आधिकारिक तौर पर तारीख की पुष्टि नहीं कर सकता। मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि नई सरकार का गठन और शपथ ग्रहण 11 मई के बाद होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विधायक दल की एक बैठक पार्टी के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में होगी, जिन्हें केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
विधायक दल की बैठक में चुना जाएगा नेता
हिमंता ने कहा कि भाजपा विधायक दल अपने नेता का चुनाव करेगा, जिसके बाद एनडीए की एक बैठक औपचारिक रूप से उस उम्मीदवार का समर्थन करेगी और फिर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। सरमा ने आगे कहा कि इसके बाद राज्यपाल चुने हुए नेता को मंत्रालय बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे। इन संवैधानिक चरणों के पूरा होने के बाद ही नए मंत्रिमंडल के गठन के संबंध में निर्णय लिए जाएंगे। यह भी कहा कि विधायक दल की बैठक की तारीख की घोषणा भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही करेगा।
एनडीए की मुहर के बाद पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा
विधायक दल द्वारा नेता चुने जाने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक होगी, जिसमें उस नेता को औपचारिक समर्थन दिया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। भाजपा-नीत एनडीए ने असम में जोरदार जीत हासिल की है। 126 सदस्यीय विधानसभा में गठबंधन को स्पष्ट और आरामदायक बहुमत मिला है। यह जनादेश राज्य में स्थिर सरकार और निरंतर विकास की उम्मीदों को दर्शाता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
रिजीम चेंज शब्द षड्यंत्र का प्रतीक, कांग्रेस इंडी गठबंधन को जन समर्थन नहीं: सुधांशु त्रिवेदी
2026-10-16
-
विपक्ष और प्रशांत भूषण के खिलाफ देशभर में आक्रोश, भाजपा का आरोप.दिमागी नक्सलवाद
2026-10-16
-
भोपाल के दीपोत्सव कार्यक्रम का टेंडर: घोटाले का आरोप लगा कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14
-
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया तीन माह में पंचायत चुनाव कराने का आदेश
2026-10-14
-
बोले व्यापारी : INDIA गठबंधन रोजी-रोटी छीन रहा, Dipke को विदेशी फंडिंग का आरोप
2026-10-14