Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
खबर सार :-
बरपेटा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने महिला आरक्षण बिल की जानकारी भी लोगों को दी साथ ही बताया कि इस बिल को विशेष सत्र में पेश किया जाएगा।
खबर विस्तार : -
बरपेटा: नरेंद्र मोदी ने बरपेटा में सोमवार को आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए असम विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा जो वादा करती है, उसे पूरा करके दिखाती है और इस बार राज्य में भाजपा-एनडीए गठबंधन की हैट्रिक तय है।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में असम में शांति, विकास और स्थिरता स्थापित करने की दिशा में लगातार काम किया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह दूरदर्शिता के साथ काम नहीं करती, जबकि भाजपा दीर्घकालिक विकास के विजन के साथ आगे बढ़ रही है।
संसद के विशेष सत्र में होगा पेश
सभा के दौरान प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण बिल का भी उल्लेख किया और कहा कि सरकार 16 अप्रैल से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में इसे पेश करने जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर विभिन्न राजनीतिक दलों से चर्चा की जा चुकी है और सभी से सहयोग की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि यह कानून देश की महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से असम की महिलाओं से अपील की कि वे इस विधेयक के समर्थन में आगे आएं और विभिन्न दलों के नेताओं से मिलकर इसे पारित कराने का आग्रह करें। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ असम ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए फायदेमंद होगा।
बीजेपी लगाईगी हैट्रिकः पीएम मोदी
अपने भाषण में उन्होंने रैली में उमड़ी भीड़ का भी जिक्र किया और कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जुटना अभूतपूर्व है। उन्होंने इसे जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि असम की जनता इस बार दो बड़े संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है एक, एनडीए सरकार की हैट्रिक और दूसरा, कांग्रेस के नेतृत्व के खिलाफ स्पष्ट जनादेश।
रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने बच्चों और युवाओं के प्रति स्नेह भी व्यक्त किया। उन्होंने कुछ बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकारी का उल्लेख करते हुए कहा कि वे इन रचनाओं को अपने पास सुरक्षित रखेंगे और जिन बच्चों ने अपना नाम-पता लिखा है, उन्हें पत्र भी भेजेंगे।
पार्टी के स्थापना दिवस का किया जिक्र
इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस का भी जिक्र किया, जो 6 अप्रैल को मनाया जाता है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प के साथ भाजपा देश सेवा के लिए समर्पित है।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बोहाग बिहू का भी उल्लेख किया और कहा कि यह उत्सव और लोकतंत्र का पर्व एक साथ आ रहा है, क्योंकि मतदान में अब केवल कुछ दिन ही शेष हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में जो उत्साह और ऊर्जा दिखाई दे रही है, वह असाधारण है।
अंत में, प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनाव में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का समर्थन भाजपा को एक बार फिर सत्ता में लाएगा और असम को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14
-
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया तीन माह में पंचायत चुनाव कराने का आदेश
2026-10-14
-
बोले व्यापारी : INDIA गठबंधन रोजी-रोटी छीन रहा, Dipke को विदेशी फंडिंग का आरोप
2026-10-14
-
चार घंटा चली मैराथन बैठक में पुष्कर सिंह धामी का फैसला, कागज पर नहीं, सड़क पर चलकर देखेंगे काम
2026-10-14
-
राघव चड्ढा का भगवंत मान सरकार पर हमला, नशे के कारोबार को लेकर उठाए सवाल
2026-10-13
-
इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: एकनाथ शिंदे ने कहा अंतरराष्ट्रीय साजिश की आशंका
2026-10-13