Assam Assembly Elections : भाजपा ने जारी की 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सीएम हिमंता जालुकबारी से तो कांग्रेस से आए बोरदोलोई दिसपुर से लड़ेंगे चुनाव
खबर सार :-
भारतीय जनता पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी विधानसभा सीट से और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई दिसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिस्ट फाइनल की गई। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे।
खबर विस्तार : -
Assam Assembly Elections : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें 88 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा असम की जालुकबारी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आए प्रद्युत बोरदोलोई को भी टिकट दिया है।
तिहू सीट से मैदान में हैं वरिष्ठ मंत्री चंद्रमोहन पटवारी
भाजपा ने पहली लिस्ट में मंत्री रंजीत कुमार दास, अशोक सिंघल, अजंता निओग, चंद्र मोहन पटवारी, रानोज पेगु, संजय किशन, पीजूष हजारिका और बिमल बोरा का भी नाम शामिल किया है। वरिष्ठ मंत्री चंद्रमोहन पटवारी को तिहू से मैदान में उतारा गया है, जबकि राज्य की वित्त मंत्री अजंता नेओग अपनी पुरानी सीट गोलाघाट से चुनाव लड़ेंगी। मंत्री रंजीत कुमार दास को भवानीपुर-सोरभोग, पीजूष हजारिका को जागीरोड (अजा), अशोक सिंघल को ढेकियाजुली, रनोज पेगु को धेमाजी (अजजा), बिमल बोरा को तिंगखोंग और संजय किशन को माकुम विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।
दिसपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रद्युत बोरदोलोई
शहरी इलाकों की अहम सीटों पर भाजपा ने दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई, न्यू गुवाहाटी से दिप्लू रंजन सरमा और गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। खास बात यह है कि बोरदोलोई बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी से अपने लंबे समय के रिश्ते तोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने नगांव लोकसभा सीट से भी इस्तीफा दे दिया है।
ऊपरी, मध्य और निचले असम की कई सीटों से भी उतारे हैं उम्मीदवार
अन्य अहम सीटों में, पार्टी ने ऊपरी असम के अपने गढ़ माने जाने वाले इलाकों जैसे डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, डिगबोई, डूम डूमा और मार्घेरिटा में भी उम्मीदवार उतारे हैं। मार्घेरिटा से भास्कर सरमा को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि डिब्रूगढ़ से प्रशांत फुकन और डिगबोई से सुरेन फुकन चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने मध्य और निचले असम की कई सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें रंगिया, नलबाड़ी, बरहमपुर, समगुरी और नगांव शामिल हैं। बरहमपुर से पार्टी ने जीतू गोस्वामी को मैदान में उतारा है, जबकि नगांव-बटाद्रबा से रूपक सरमा चुनाव लड़ेंगे।
आदिवासी और आरक्षित सीटों पर भी घोषित किए गए प्रत्याशी
आदिवासी और आरक्षित सीटों पर, पार्टी ने बोको-चायगांव (एसटी), तामुलपुर (एसटी), धेमाजी (एसटी), माजुली (एसटी), बोकाजान (एसटी) और दीफू (एसटी) जैसी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। यह सूची बुधवार को हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में फाइनल की गई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
रिजीम चेंज शब्द षड्यंत्र का प्रतीक, कांग्रेस इंडी गठबंधन को जन समर्थन नहीं: सुधांशु त्रिवेदी
2026-10-16
-
विपक्ष और प्रशांत भूषण के खिलाफ देशभर में आक्रोश, भाजपा का आरोप.दिमागी नक्सलवाद
2026-10-16
-
भोपाल के दीपोत्सव कार्यक्रम का टेंडर: घोटाले का आरोप लगा कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14
-
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया तीन माह में पंचायत चुनाव कराने का आदेश
2026-10-14
-
बोले व्यापारी : INDIA गठबंधन रोजी-रोटी छीन रहा, Dipke को विदेशी फंडिंग का आरोप
2026-10-14