लखनऊ, कोई इसे चुनावी रेवड़ी कहे या प्रलोभन, मैं तो इसे दिलेरी ही कहूंगा। यह दिलेरी केवल कांग्रेस के पास ही है, क्योंकि वही खटाखट बांटने का संकल्प लेती है। जिसका दिल बड़ा होता है, वही बांट पाता है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कह दिया है कि महागठबंधन जीता तो हर महिला को 2500 रुपए महीने मिलेंगे। यह बात आखिर कुछ लोगों को क्यों अखर रही है? लोग कह रहे हैं कि यह कांग्रेस का चुनावी काम है। हालांकि, कांग्रेस यह पहली बार नहीं कर रही है। इससे पहले उसके नेता ने खटाखट फैसला किया था। कुछ लोग कांग्रेस के रंग को भंग कर रहे हैं। जनता को गुमराह कर रहे हैं। आखिर जब अलका लांबा ने कह दिया की महिलाओं के फार्म भरवाए जाएंगे और उनका 2500 रूपया हर महीने दिए जाएंगे।
इस काम में वह अपने सहयोगी दलों को भी साझीदार बनाएंगी। भाजपा आरोप लगा रही है की इंडिया गठबंधन के लोग आपस में झगड़ रहे हैं। दरअसल भाजपा को तो दूसरों की घरों में झांकने की आदत पड़ गई है, वरना इस मामले में इतना रूचि न रखती। वह यह नहीं समझ पा रही है कि कांग्रेस ने बिहार चुनाव को जीतने के लिए काफी दिनों पहले ही कमर कस ली है। बिहार की सत्ता किसी को यूं तो नहीं मिल जाएगी, वहां पर नीतीश बाबू हैं। उनसे अगर किसी ने निपट लिया तो समझो नैया पार। बिहार में अच्छे दिन केवल नीतीश जी के पास ही रहते हैं। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस से अलका लांबा ने पिछले दिनों ऐलान किया था की बिहार में अगर महागठबंधन सत्ता में आता है तो भाजपा से अच्छ काम किया जाएगा।
चुनावी चंदा में भी अब कटौती हो सकती है। कोर्ट ने भी चुनाव के दौरान किए जाने वाली वादों पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद भी भाजपा कांग्रेस के पीछे पड़ी है। बहरहाल, अलका लांबा ने कह दिया है कि पूरे राज्य में पात्र महिलाओं के लिए फॉर्म भरे जाएंगे। उन्होंने 88 से शुरू होने वाला मोबाइल नंबर भी जारी किया है। इसमें खटाखट मिस कॉल दीजिए और पत्र बनिए। उनका कहना है की बिहार में जो सरकार है, वह महिलाओं को 400 रूपये देकर ठग रही है। सूत्रों की मानें तो तेजस्वी यादव अंदर ही अंदर काफी नाराज हैं, क्योंकि उनसे बिना पूछे अलका लांबा ने चुनावी घोषणा कर दी है। अब मीडिया भी सवाल पर सवाल कर रही है तो लांबा कह रही हैं की सभी सहयोगी दलों को साथ लेकर आगे फैसले लिए जाएंगे। उधर भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार कहते हैं की भाई-बहन मां योजना की घोषणा से पता चलता है की गठबंधन के लोग श्रेय लेने के लिए क्या कुछ कर सकते हैं, वह केवल जनता को गुमराह कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत