झूठ और पाखंड पर टिकी है भाजपा की बुनियाद: अखिलेश यादव
खबर सार :-
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखी टिप्पड़ी की है। अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा मूल रूप से आरएसएस की विचारधारा से पैदा हुई पार्टी है। बीजेपी की बुनियाद ही झूठ व पाखंड पर टिकी है। भाजपा सरकार देश की अर्थव्यवस्था को विदेशी दबावों के अधीन कर चुकी है। बीजेपी सरकार देश की नीतियों को विदेशी कंपनियों के हवाले कर रही है।
खबर विस्तार : -
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा मूल रूप से आरएसएस की विचारधारा से निकली पार्टी है और गठन के समय से ही इसके नेताओं ने जनता को गुमराह किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की बुनियाद ही झूठ और पाखंड पर टिकी है।
उन्होंने कहा कि जब भाजपा का गठन हुआ था, उस समय अध्यक्षीय भाषण में यह बात रखी गई थी कि पार्टी समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष विचारधारा का पालन करेगी या नहीं, लेकिन जैसे आज ये लोग झूठ बोलते हैं, वैसे ही तब भी उन्होंने झूठ बोला था। उनका रास्ता न तो धर्मनिरपेक्ष है और न ही समाजवादी। वे सिर्फ सत्ता के लिए झूठ और नफरत का सहारा लेते हैं।
देश की अर्थव्यवस्था विदेशी दबावों के अधीन
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश की अर्थव्यवस्था को विदेशी दबावों के अधीन कर चुकी है। अखिलेश यादव ने कहा कि आप पूरे देश की अर्थव्यवस्था चीन को दे रहे हैं। हर दिन अमेरिका के राष्ट्रपति आप पर दबाव बनाते हैं और आपने उनके लिए भारत का बाजार खोल दिया है। इस बीच देश के असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि जहां एक ओर भाजपा सरकार देश की नीतियों को विदेशी कंपनियों के हवाले कर रही है, वहीं दक्षिण भारत के राज्य जैसे आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मेटा और गूगल जैसी बड़ी कंपनियों का निवेश तेजी से बढ़ रहा है। वे विकास कर रहे हैं और हमें झूठे मुद्दों में उलझाया जा रहा है।
स्वास्थ्य सेवाओं पर किया कटाक्ष
स्वास्थ्य सेवाओं पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल सभी वरिष्ठ भाजपा नेता जब अच्छे इलाज की जरूरत होती है, तो मेदांता अस्पताल जाते हैं, जिसकी स्थापना समाजवादी सरकार ने की थी। मैं उत्तर प्रदेश की जनता को आश्वस्त करता हूं कि अगर किसी गरीब परिवार के किसी सदस्य को अस्पताल भेजा जाता है, तो उन्हें बिना किसी अतिरिक्त खर्च के मुफ्त और विश्वस्तरीय इलाज मिलेगा।
पूर्व भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के उस बयान पर कि ‘मुस्लिम महिलाओं से शादी करने वाले हिंदू युवकों को नौकरी दी जाएगी’, अखिलेश यादव ने कहा कि ये ऐसे नेता हैं जो खुद पर प्रतिबंध लगवाना चाहते हैं। ऐसे बयान समाज को बांटने और नफरत फैलाने के लिए दिए जाते हैं। भाजपा नेताओं को विकास की बात करनी चाहिए, न कि समाज में दरार पैदा करने वाली सोच को बढ़ावा देना चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
इंदौर में होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, राहुल गांधी ने छात्रों से की रजिस्ट्रेशन की अपील
2026-09-14
-
UCC पर ओवैसी और उदित राज का हमला, कहा-हिंदू कानून थोपा जा रहा
2026-09-14
-
Rajasthan Local Body Elections 2026: कांग्रेस को जीत की उम्मीद
2026-09-14
-
BRICS Summit 2026: अखिलेश ने लोकतंत्र से लेकर किसानों तक उठाए सवाल
2026-09-13
-
याद रखिए टूटने से बिखरेंगे, जुड़ने से निखरेंगेः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
2026-09-13
-
महाशिवपुराण कथा में रायबरेली पहुंचे CM योगी, कहा- मुराद पूरी हुई
2026-09-13
-
उपचुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के असली हकदार की लड़ाई तेज
2026-09-13
-
BRICS summit का दूसरा दिन: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने सभी राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत किया
2026-09-13
-
15 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे मनोज जारांगे
2026-09-12
-
BRICS Summit: भाजपा ने बताया गौरवपूर्ण क्षण, कांग्रेस ने कहा-सब तमाशा है
2026-09-12
-
प्रज्वल रेवन्ना केसः मोबाइल में मिलीं अश्लील वीडियो, जांच जारी
2026-09-12
-
गोंडा हत्याकांड: सपा ने साधा योगी सरकार पर निशाना
2026-09-12
-
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
2026-09-12
-
तमिलनाडु उपचुनाव: टीवीके ने पूर्व एआईएडीएमके विधायकों को बनाया उम्मीदवार
2026-09-10
-
कांग्रेस के गढ़ शिमला में बीजेपी की जीत, जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर कब्जा
2026-09-10