'गद्दारों को कभी माफ नहीं करेगी पंजाब की जनता'....AAP में टूट पर भड़के संजय सिंह
खबर सार :-
Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी में बड़ी बगावत हो गई है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है। चड्ढा ने दावा किया कि 10 में से 7 सांसद उनके साथ हैं। उन्होंने राज्यसभा सभापति को दस्तावेज सौंप दिए हैं।
खबर विस्तार : -
Raghav Chadha: दिल्ली और पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को एक ऐसा सियासी भूकंप आया है जिसने आम आदमी पार्टी (AAP) की नींव ही हिला कर रख दी। पार्टी का सबसे चमकता चेहरा और राज्यसभा सांसद, राघव चड्ढा ने AAP को अलविदा कह दिया है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। सिर्फ़ चड्ढा ही नहीं चाणक्य माने जाने वाले राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचार का दलदल बताकर बीजेपी का दामन थाम लिया।
इसके अलावा स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता भी बीजेपी में शामिल हो गए। एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा के साथ शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी और BJP में शामिल होने की घोषणा की। आप के पास राज्यसभा में कुल 10 सांसद हैं। यानी अब आप के दो तिहाई राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।
इन राज्यसभा सांसदों ने छोड़ी AAP पार्टी
- राघव चड्ढा (पंजाब)
- संदीप पाठक (पंजाब)
- अशोक मित्तल (पंजाब)
- हरभजन सिंह (पंजाब)
- स्वाति मालीवाल (दिल्ली)
- राजेंद्र गुप्ता (पंजाब)
- विक्रमजीत साहनी (पंजाब)
संजय सिंह की तीखी प्रतिक्रिया
उधर राघव चड्ढा समेत पार्टी के 6 राज्यसभा सांसदों के आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होने पर पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता इस 'गद्दारी' को कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऑपरेशन लोटस चला रही है।
संजय सिंह ने पार्टी छोड़ने वाले सांसदों से कहा कि पंजाब की जनता उन्हें कभी माफ़ नहीं करेगी। उन्होंने आगे कहा, "इन लोगों ने पंजाब की जनता के साथ विश्वासघात किया है। आज मेरा दिल बहुत दुखी है; वहां अभी एक अच्छी सरकार चल रही है, और भगवंत मान राज्य की जनता के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, फिर भी उनके खिलाफ ED और CBI का हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।" संजय सिंह ने कहा कि अमित शाह ने जो घिनौन खेल खेला है। वो माफी लायक नहीं है। हमारे सांसदों को तोड़ा जा रहा है। अपनी पार्टी में शामिल किया जा रहा। संजय सिंह ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले अशोक मित्तल के यहां ईडी का छापा पड़ा। भय दिखाकर सांसदों को तोड़ा जा रहा है।
राघव चड्ढा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप
दरअसल राघव चड्ढा जिन्हें कभी अरविंद केजरीवाल का "ट्रबलशूटर" कहा जाता था ने भावुक होते हुए कहा, "मैंने भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के सपने को पूरा करने के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के तौर पर अपना करियर छोड़ दिया था; लेकिन आज, यही पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल और अवसरवादी लोगों के चंगुल में फंस गई है।"
राघव चड्ढा ने टिप्पणी की, "AAP एक ऐसी पार्टी जिसे मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और जिसे मैंने अपनी जवानी के 15 साल समर्पित किए अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और बुनियादी नैतिकता से भटक गई है। यह पार्टी अब राष्ट्रीय हित में काम नहीं करती, बल्कि अपने निजी फ़ायदे के लिए काम करती है... पिछले कुछ सालों से, मुझे ऐसा महसूस हो रहा था जैसे मैं 'गलत पार्टी में सही आदमी' हूं। इसलिए, हम आज घोषणा करते हैं कि मैं AAP से खुद को अलग कर रहा हूं और लोगों के और करीब जा रहा हूं।"
राघव चड्ढा ने आगे कहा, "पिछले 12 सालों में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए हैं जिन्हें करने से अतीत में कई नेता डरते थे। जनता ने इस नेतृत्व का समर्थन न सिर्फ एक बार, बल्कि तीन बार किया है। हम पीएम मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र के लिए काम करेंगे।"
अन्य प्रमुख खबरें
-
रिजीम चेंज शब्द षड्यंत्र का प्रतीक, कांग्रेस इंडी गठबंधन को जन समर्थन नहीं: सुधांशु त्रिवेदी
2026-10-16
-
विपक्ष और प्रशांत भूषण के खिलाफ देशभर में आक्रोश, भाजपा का आरोप.दिमागी नक्सलवाद
2026-10-16
-
भोपाल के दीपोत्सव कार्यक्रम का टेंडर: घोटाले का आरोप लगा कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14
-
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया तीन माह में पंचायत चुनाव कराने का आदेश
2026-10-14
-
बोले व्यापारी : INDIA गठबंधन रोजी-रोटी छीन रहा, Dipke को विदेशी फंडिंग का आरोप
2026-10-14