Kerala Assembly Elections : आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अब तक 43 प्रत्याशियों के नाम घोषित
खबर सार :-
केरल विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में 21 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। आप ने अभी तक कुल 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 12 मार्च को केरल विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में कुल 22 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी।
खबर विस्तार : -
Kerala Assembly Elections : आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 21 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने अब तक कुल 43 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।
चुनाव में किस्मत आजमाएंगे 21 उम्मीदवार
'आप' ने चथन्नूर सीट से अरुण ए, एर्नाकुलम एलएसी से मूसा हेनरी मोथा, त्रिशूर से रानी एंटो, कोल्लम से एडवोकेट सिनू एल आर और पेरावुर से एडवोकेट हेनस्टियन जॉर्ज को टिकट दिया है। साथ ही, मुवत्तुपुझा सीट से नौशाद कक्काडेन रंडारकारा, कुट्टनाड से जोसेफ मैथ्यू, नीलांबुर से जैसल मालियेक्कल, ओल्लूर से वीपी प्रिंसन अविनिसरी, तलिपरम्बा से अनप्पल्ली गोपालन, इरिकुर से जोसेफ पी.वी, तिरुरांगडी से मूसा जराथिंगल और मनालूर से उन्नीकृष्णन सी. एस. को उम्मीदवार बनाया गया है।
पार्टी ने कट्टकड़ा से संदीप कुमार, अंगमाली से एडवोकेट जोस चिरामेल देवासी, कुन्नमकुलम से राजीव के. शिवरामन, परसाला से दीपुमोन एन., कैपामंगलम से जयन एराट, पिरावोम से एल्धो अब्राहम, पाला से रोनी जोस नेदुम्पल्लील और तिरुवनंतपुरम से समिन सत्यदास को चुनावी मैदान में उतारा है।
12 मार्च को जारी की थी उम्मीदवारों की पहली सूची
बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 12 मार्च को केरल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इस सूची में कुल 22 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी, जिनमें महिलाएं और विभिन्न श्रेणियों के प्रत्याशी शामिल हैं। पहली सूची में शामिल प्रमुख उम्मीदवारों में डॉ. सेलीन फिलिप (कोट्टायम, एलएसी 97), डॉ. अल्फोंसा मैथ्यू (कोझिकोड उत्तर, एलएसी 27), प्रकृति एन.वी. (सुल्तान बथेरी, एसएसी 18 - एसटी आरक्षित), एडवोकेट बेसिल जॉन (थोडुपुझा, एलएसी 90), विनु के. (नेमाम, एलएसी 135), डॉ. शाजू के.वाई. (इरिंजालाकुडा, एलएसी 70), जिथिन सदानंदनन (वादक्कनचेरी, एलएसी 65) और रफीक सी.ए. (कलपेट्टा, एलएसी 19) के नाम हैं।
दूसरी लिस्ट में इन प्रत्याशियों के नाम भी शामिल
इसके अलावा सूची में मुस्तफा पी.के. (कोयलांडी, एलएसी 23), एडवोकेट पी.पी.ए. सगीर (मंजेरी, एलएसी 37) शामिल हैं। दूसरे भाग में उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए अबूबकर के.पी. (मलप्पुरम, एलएसी 40), अब्दुल अजीज कदलुंडी (वल्लिक्कुन्नु, एलएसी 42), उदयन सुकुमारन (पालक्कड़, एलएसी 56), पॉली फ्रांसिस गुरुवायूर (गुरुवायूर, एलएसी 63), जयकृष्णन पी.एन. (पुदुक्काड, एलएसी 71) और विल्सन कल्लेन (चालाकुडी, एलएसी 72) के नाम हैं। पार्टी ने डॉ. के.एम. फ्रांसिस रॉय (कोडुंगल्लूर, एलएसी 73), हकीकिथ हामिद (अलुवा, एलएसी 76), शम्सु टी.के.एन. (कलामसेरी, एलएसी 77), जोस जॉर्ज (थ्रिप्पुनिथुरा, एलएसी 83), मामाचन डी. (कोट्टारक्कारा, एलएसी 119) और मनोज एस.पी. (कोवलम, एलएसी 139) को उम्मीदवार बनाया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14
-
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया तीन माह में पंचायत चुनाव कराने का आदेश
2026-10-14
-
बोले व्यापारी : INDIA गठबंधन रोजी-रोटी छीन रहा, Dipke को विदेशी फंडिंग का आरोप
2026-10-14
-
चार घंटा चली मैराथन बैठक में पुष्कर सिंह धामी का फैसला, कागज पर नहीं, सड़क पर चलकर देखेंगे काम
2026-10-14
-
राघव चड्ढा का भगवंत मान सरकार पर हमला, नशे के कारोबार को लेकर उठाए सवाल
2026-10-13
-
इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: एकनाथ शिंदे ने कहा अंतरराष्ट्रीय साजिश की आशंका
2026-10-13