Important Nutrient: आजकल की तेज़-तर्रार जीवनशैली में खुद का ख्याल रखना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। जंक फूड और डिब्बाबंद आहार की बढ़ती खपत ने शरीर में आवश्यक विटामिन और खनिजों की कमी पैदा कर दी है। हालांकि, लोग अक्सर कैल्शियम, विटामिन डी और बी12 पर ध्यान केंद्रित करते हैं, लेकिन विटामिन बी7 (बायोटिन) की भी उतनी ही अहमियत है। यह विटामिन न केवल शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है, बल्कि हमें जवान और खूबसूरत भी बनाता है।
विटामिन बी कॉम्प्लेक्स में कुल आठ अलग-अलग विटामिन होते हैं, जो किसी भी व्यक्ति को स्वस्थ बनाने में आवश्यक भूमिका निभाते हैं।
थायमिन (बी1)
राइबोफ्लेविन (बी2)
नियासिन (बी3)
पैंटोथेनिक एसिड (बी5)
पाइरिडोक्सिन (बी6)
बायोटिन (बी7)
फोलिक एसिड (बी9)
कोबालामिन (बी12)
ये विटामिन शरीर की तंत्रिकाओं के कामकाज को सुचारू रखते हैं। इन विटामिन्स में से एक महत्वपूर्ण विटामिन बी7 है, जिसकी कमी से बालों का झड़ना, त्वचा पर झुर्रियां, रूखापन और नाखूनों का टूटना जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसके अलावा, बायोटिन की कमी मेटाबॉलिज़्म को भी धीमा कर देती है, जिससे वजन बढ़ने और शारीरिक थकावट का सामना करना पड़ सकता है।
विटामिन बी7 को अक्सर "साइलेंट किलर" कहा जाता है, क्योंकि इसकी कमी से शरीर धीरे-धीरे अंदर से कमजोर हो सकता है। खास बात यह है कि यह विटामिन शरीर में स्वाभाविक रूप से नहीं बनता। इसे बाहर से आहार के माध्यम से लेना आवश्यक होता है।
आयुर्वेद में बायोटिन को धातु-पोषण सहायक और त्वचा, बालों और नाखूनों की मजबूती बढ़ाने वाला माना गया है। यह शरीर के मेटाबॉलिज़्म को बेहतर बनाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। बायोटिन कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। यह अमीनो एसिड्स को भी सही तरीके से कार्य करने में मदद करता है, जिससे कोशिकाओं का विकास और मरम्मत बेहतर होती है।
विटामिन बी7 की कमी से बचने के लिए अपने आहार में कुछ खाद्य पदार्थों को शामिल करना बहुत जरूरी है। बायोटिन से भरपूर खाद्य पदार्थों में बादाम, ब्रोकली, शकरकंद, सूरजमुखी के बीज, ओट्स, मूंगफली, मशरूम, पालक और सोयाबीन शामिल हैं। इन्हें अपने दैनिक आहार में नियमित रूप से शामिल करने से शरीर को बायोटिन की कमी से बचाया जा सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण
आपके एसी से टपकता है पानी तो न हों परेशान, इन टिप्स को अपनाकर बनाएं यूजफुल