Green Moong Benefits: हमारे शरीर के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी पोषक तत्व है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और शरीर में नई जान फूंक सकता है। प्रोटीन हमें खाने-पीने की चीजों से मिलता है। कई चीजों में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप शाकाहारी हैं और नॉनवेज नहीं खाते हैं, तो आप अपनी डाइट में हरी मूंग दाल को शामिल कर सकते हैं। हरी मूंग दाल खाने से प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सकता है।
आयुर्वेदाचार्य कहते हैं कि दाल में चिकन और मटन से भी ज्यादा प्रोटीन होता है। भरपूर प्रोटीन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को स्वस्थ रखता है। इसके नियमित सेवन से शरीर काफी मजबूत बन सकता है। आयुर्वेद के जानकारों की माने तो हरी मूंग दाल का सेवन सप्ताह में दो से तीन बार करना चाहिए। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर, विटामिन बी, बी6, फोलेट, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक और पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में होता है। मूंग दाल के सेवन से हड्डियों के साथ-साथ मांसपेशियां भी मजबूतो होती है।
हरी मूंग दाल के सेवन पाचन तंत्र के काफी फायदेमंद रहता है। मूंग में मौजूद फाइबर की वजह से पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है। यदि आपको भी कब्ज की समस्या है, तो हरी मूंग दाल का सेवन जरुर करें। इसे पचने में ज्यादा समय नहीं लगता, जबकि चिकन या मटन को पचने में काफी समय लगता है। मूंग दाल आपको इस समस्या से निजात दिला सकता है।
हरी मूंग दाल के सेवन से कई समस्याओं को लंबे समय के लिए दूर भगाया जा सकता है। कब्ज के अलावा यह दिल के लिए भी काफी फायदेमंद है। दाल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने नहीं देते। इसके अलावा ये दाल दाग-धब्बे कम करने, त्वचा को चमकदार बनाने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करती है।
वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए मूंग दाल को बहुत फायदेमंद (Green Moong Benefits) माना जाता है। दरअसल, मूंग दाल में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जो वजन घटाने के लिए एक आदर्श भोजन है। फाइबर पाचन क्रिया को धीमा कर देता है, जिससे भूख कम लगती है और आप लंबे समय तक संतुष्ट रहते हैं।
हरी मूंग दाल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं, जिससे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इसका सेवन बेहद आसान है। इसे कई तरह से खाया जाता है, जैसे खिचड़ी, सूप, अंकुरित सलाद या मसालेदार दाल। आप इसे नाश्ते के साथ-साथ खाने में भी शामिल कर सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण
आपके एसी से टपकता है पानी तो न हों परेशान, इन टिप्स को अपनाकर बनाएं यूजफुल