Global Environment Conference में पर्यावरण-जलवायु से जुड़ी चुनौतियों पर होगी चर्चा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
खबर सार :-
पीएम मोदी 19 सितंबर शनिवार को पर्यावरण और जलवायु की गतिशीलता का भविष्य विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन में पर्यावरण और जलवायु से जुड़ी अहम चुनौतियों और न्यायिक दृष्टिकोण पर चर्चा होगी।
खबर विस्तार : -
Global Environment Conference: वर्तमान में पर्यावरण प्रदूषण दुनिया के सामने बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। वातावरण को स्वच्छ बनाने की दिशा में वर्ल्ड लेबल पर प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में 19 सितंबर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्यावरण और जलवायु की गतिशीलता का भविष्य विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में पर्यावरण और जलवायु से जुड़ी अहम चुनौतियों और न्यायिक दृष्टिकोणों पर चर्चा की शुरुआत होगी। आधिकारिक बयान के अनुसार, दिल्ली में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में 17 देशों के जज और न्यायिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। वे पॉलिसी बनाने, उसे लागू करने और उसके पालन में आने वाली कमियों जैसी चुनौतियों पर चर्चा करेंगे और पर्यावरण से जुड़े कामकाज (गवर्नेंस) और संस्थागत सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर विचार करेंगे।
पर्यावरण की चुनौतियों से निपटने को लेकर विशेषज्ञ करेंगे चर्चा
बयान में कहा गया है कि इस सम्मेलन में पर्यावरण विशेषज्ञ, भारत के सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जज, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज, विभिन्न मंत्रालयों के सचिव, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, राज्य न्यायिक अकादमियों, राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरणों, राज्य विशेषज्ञ मूल्यांकन समितियों (एसईएसी), राज्य पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन प्राधिकरणों (एसईआईएए), राज्य वेटलैंड प्राधिकरणों और अन्य संबंधित पक्षों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। यह सम्मेलन न्यायिक दृष्टिकोण और पर्यावरण से जुड़े कामकाज के तरीकों के आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान करेगा। सम्मेलन पर्यावरण और जलवायु से जुड़ी अहम चुनौतियों जैसे पॉलिसी बनाने, उसे लागू करने और उसके पालन में कमियों पर बातचीत को बढ़ावा देगा और पर्यावरण से जुड़े कामकाज और संस्थागत सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर विचार करेगा।
जटिल चुनौती है वायु प्रदूषण, राजनीतिक सीमाओं को नहीं मानता
इससे पहले, 'नीले आसमान के लिए स्वच्छ हवा के अंतरराष्ट्रीय दिवस' के मौके पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के चेयरपर्सन जस्टिस (रिटायर्ड) प्रकाश श्रीवास्तव ने स्वच्छ हवा को विलासिता की चीज नहीं बल्कि एक बुनियादी जरूरत बताया था। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण एक जटिल चुनौती है क्योंकि यह राजनीतिक सीमाओं को नहीं मानता। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा 'स्वच्छ वायु दिवस 2026' के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए जस्टिस श्रीवास्तव ने कहा, "विकास और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं बल्कि नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता बनाए रखते हुए साथ-साथ चल सकते हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के चेयरपर्सन ने इस बात पर जोर दिया कि यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह यह सुनिश्चित करे कि आने वाली पीढ़ियां स्वच्छ पर्यावरण में रह सकें।
प्रदूषण को उसके स्रोत पर ही रोकने की करनी चाहिए कोशिश
जस्टिस श्रीवास्तव ने कहा, "स्थानीय निकायों को नागरिकों को जागरूक करके प्रदूषण को उसके स्रोत पर ही रोकने की कोशिश करनी चाहिए, समस्या से निपटने के लिए नवीनतम तकनीकों को अपनाना चाहिए और समस्या के समाधान के लिए सभी को शामिल करने वाले और 'पूरे समाज' के दृष्टिकोण को अपनाना चाहिए। पर्यावरण सचिव तन्मय कुमार ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुसार वायु प्रदूषण से निपटने के लिए कई स्तरों वाले, समन्वित और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपना रही है। इस कार्यक्रम के दौरान, पर्यावरण मंत्रालय ने 'नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम' (एनसीएपी) के तहत सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले शहरों और वार्डों को भी सम्मानित किया। इन्हें 5वें 'स्वच्छ वायु सर्वेक्षण' के तहत रैंकिंग दी गई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
क्यों मनाया जाता है विश्व बांस दिवस? जानें इसका महत्व
2026-09-17
-
अमरकंटक में सेवा संकल्प अभियान में उठाया कचरा, दिया सफाई का संदेश
2026-09-17
-
ओडिशाः बचाए गए ओरांगुटान भारत के नहीं, पांच बच्चों में से दो में एनीमिया
2026-09-17
-
विश्व ओजोन दिवस पर कई नेताओं ने हरित पृथ्वी बनाने का दिया संदेश
2026-09-16
-
lucknow की बेटी पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा
2026-09-13
-
गुजरात में पौधे की नई किस्म की खोज, सफेद फूलों वाली वैरायटी की पहचान
2026-09-11
-
धमतरी में हाईटेक रचनात्मक कार्यशाला, करीब से देखी उच्चस्तरीय तकनीक
2026-09-11
-
यूपी में बढ़ा हरित क्षेत्रफल, योगी सरकार ने 242 करोड़ पौधे लगवाए
2026-09-08
-
धनबाद के सिजुआ में कोहराम, जमीन फटी, मकान धंसे, एक बच्चे की मौत, हंगामा
2026-09-08
-
कावेरी जल पर तमिलनाडु की बढ़ी चिंता, कर्नाटक ने 57 फीसदी घटाया प्रवाह
2026-09-08
-
बलरामपुर: 15 दिन में काट डाले हजारों पेड़, सरकारी जमीन पर पर्यावरण लाचार
2026-09-07
-
झारखंड से भटके दस हाथी, ग्रामीणों में खौफ, सतर्कता की हो रही मुनादी
2026-09-01
-
बहराइचः बकरी देख पिंजरे में घुसा तेंदुआ, वनकर्मी अपने साथ ले गए
2026-08-31
-
तीन हाथी कॉरिडोर का प्रस्ताव पास, तमिलनाडु में हाथी अक्सर मचाये हैं उत्पात
2026-08-29
-
तमिलनाडुः बाघ के हमले में दो लोगों की मौत, गुडालूर में दस हजार दुकानें बंद
2026-08-27