Yeh Prem Mol Liya: पर्दे पर फिर लौट रहा ‘प्रेम’, सूरज बड़जात्या की फिल्म में आयुष्मान निभाएंगे लीड रोल
खबर सार :-
Yeh Prem Mol Liya: सूरज बड़जात्या अपनी पारिवारिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों का मुख्य किरदार ‘प्रेम’ दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना लेता है। अब उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगे।
खबर विस्तार : -
Yeh Prem Mol Liya: बड़े पर्दे पर एक बार फिर ‘प्रेम’ का जादू चलने वाला है। सूरज बड़जात्या की नई फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। एक ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए राजश्री प्रोडक्शंस ने बताया कि यह फिल्म 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर बनाई जा रही इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगे।
प्रोड्यूसर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फिल्म की रिलीज डेट शेयर की। बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज के लिए इस दिन को इसलिए चुना गया क्योंकि इसके आस-पास दूसरी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। ‘रामायणः भाग 1’ के बाद नवंबर के अंत तक सिनेमाघरों में बड़े बैनर की दूसरी फिल्म रिलीज न होने से आयुष्मान खुराना की इस फिल्म को बाॅक्स ऑफिस पर फायदा मिल सकता है। सूरज बड़जात्या इस फिल्म के साथ एक बार फिर अपने जाने-पहचाने जॉनर में वापसी कर रहे हैं।
फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह
'ये प्रेम मोल लिया' को लेकर दर्शकों में अभी से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आयुष्मान और शरवरी की नई जोड़ी भी चर्चा का एक बड़ा विषय बन गई है। माना जा रहा है कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर पारिवारिक मूल्यों, रिश्तों और प्यार पर आधारित एक संवेदनशील और दिल को छू लेने वाली कहानी पेश करेगी। राजश्री प्रोडक्शंस की इस नई पेशकश के साथ दर्शक एक बार फिर क्लासिक फैमिली सिनेमा का जादू बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर सकते हैं। ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘विवाह’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी हिट फिल्में दे चुके सूरज बड़जात्या की इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10