बॉक्स ऑफिस पर The Paradise की जबरदस्त ओपनिंग, लेकिन 'हनुमान अंश' के आगे टेके घुटने !

खबर सार :-

The Paradise Box Office Collection: 'नैचुरल स्टार' नानी की नई फिल्म, द पैराडाइज, सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शकों में इसे देखने का जबरदस्त उत्साह था। फिल्म का ट्रेलर रिलीज न होने के बावजूद, लोग इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़ पड़े।
बॉक्स ऑफिस पर The Paradise की दमदार ओपनिंग

खबर विस्तार : -

The Paradise Box Office Collection day 1: साउथ सुपरस्टार नानी (Nani) की पैन-इंडिया रिलीज फिल्म 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। फिल्म को भले ही समीक्षकों से मिले जुले रिव्यू मिले हो, लेकिन पहले ही दिन जबरदस्त कमाई की है। इसके साथ ही यह 42 साल के एक्टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है, जिसने उनकी पिछली फिल्म 'हिट: द थर्ड केस' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि, यह प्रभास की 'द राजा साब' और राम चरण की 'पेद्दी' को पीछे छोड़ने में नाकाम रही।

लेकिन 'द पैराडाइज' को अपने हिंदी-डब वर्शन में तगड़ा झटका लगा। नई रिलीज और एक्‍शन-थ्र‍िलर जॉनर होने के बावजूद यह भक्त‍ि ड्रामा 'हनुमान अंश' के आगे घुटने टेक दिए। जहां 'हनुमान अंश' ने गुरुवार को 49वें दिन 3.65 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया है, वहीं 'द पैराडाइज' हिंदी डब वर्जन से सिर्फ 2.25 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। फिर भी, यह 'मिर्जापुर: द मूवी' (1.50 करोड़) से बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रही।

The Paradise का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

द पैराडाइज के घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इसे भारत में तीन भाषाओं- हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया गया था। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 46.25 करोड़ रुपये तक हुआ। जहां हिंदी में इसने 2.25 करोड़ कमाए, वहीं तेलुगु वर्शन ने 42.90 करोड़ की जबरदस्त कमाई की। इसके अलावा, तमिल में फिल्म की ओपनिंग 1.10 करोड़ के साथ हुई। जबकि फिल्‍म ने एक दिन पहले बुधवार को लिमिटेड प्रीव्‍यू शोज से भी 11.60 करोड़ की कमाई की थी।  इस तरह देश में फिल्‍म का नेट कलेक्‍शन 46.25 करोड़ है। फिल्‍म का बजट 200 करोड़ बताया जा रहा है।

'द पैराडाइज' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, राघव जुयाल और नानी स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 76.90 करोड़ की कमाई की है। धुरंधर 2 और यश की फ्लॉप फिल्म टॉक्सिक के बाद नानी की फिल्म द पैराडाइज (The Paradise Movie) 2026 की दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी है। 76 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ पहले ही दिन फिल्म ने पेद्दी और द राजा साब को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल साउथ के सुपरस्टार नानी की विदेशों में, खासकर अमेरिका में, जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि उनकी फिल्में अक्सर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करती हैं। एक्शन-थ्रिलर फिल्म द पैराडाइज के मामले में भी ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिला है।

ये भी पढ़ेंः- 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में यामी गौतम-कार्तिक आर्यन समेत कई सम्मानित, अनंत नाग को फाल्के अवाॅर्ड

बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' का दबदबा बरकरार

गुरुवार को भी हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' का दबदबा  (Hanuman Ansh) बना रहा। रिलीज के एक महीने से ज्यादा समय बाद भी, 'हनुमान अंश' थिएटर में जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने अब तक घरेलू स्तर पर 288.33 करोड़ का नेट कलेक्शन और दुनिया भर में 377.05 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। 

सैकनिल्क की ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 49वें दिन यानी सातवें गुरुवार 3.65 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 49 दिनों की कुल नेट कमाई अब 288.33 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि शुक्रवार, 25 सितंबर को होने वाली नई रिलीज के साथ मुकाबला और भी कड़ा होने वाला है: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन', और फैन्स के लिए मार्वल की 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' की री-रिलीज।

फिलहाल द पैराडाइज के सामने मैदान में कॉम्टीशन करने के लिए हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म दायरा और वाइब मैदान में हैं। लेकिन इनमें से सबसे अधिक चुनौती उसके लिए हनुमान अंश का सामना करना होगी। हनुमान अंश लगभग 50 दिनों से थिएटर्स पर कब्जा जमाए है।

फिल्म 'द पैराडाइज' की कहानी ?

यह फिल्म आजादी के बाद के दौर पर आधारित है। कहानी जदल नाम के एक नौजवान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ऐसे हाशिए पर पड़े समुदाय से आता है जिसे लंबे समय से सम्मान, पहचान और अपनी जिंदगी पर अपना हक नहीं मिला है। जदल का समुदाय मलिक के कठोर शासन में रहता है; गरीबी उनकी रोजमर्रा की सच्चाई है। खाने की कमी से लेकर रोजगार न होने तक, उनकी जिंदगी मुश्किलों से भरी है। जिस जगह को वे अपना घर कहते हैं, वहीं उनके साथ बाहरी लोगों और दोयम दर्जे के नागरिकों जैसा बर्ताव किया जाता है।

जदल ने बचपन से ही अपने आस-पास यह अन्याय देखा है। फिर भी, उसका समुदाय उसमें उम्मीद की एक किरण देखता है। उन्हें यकीन है कि एक दिन यह नौजवान उन्हें जकड़ने वाली बेड़ियों को तोड़ देगा और उन्हें उस जिंदगी से बाहर निकालेगा जिसमें वे पीढ़ियों से फंसे हुए हैं। यहीं से जदल के संघर्ष की कहानी शुरू होती है। वह धीरे-धीरे यह समझने की कोशिश करता है कि उसे किसके लिए लड़ना है और क्या वह पूरे समुदाय के संघर्ष का बोझ उठाने के लिए तैयार है। फिल्म जातिगत भेदभाव, पहचान, शोषण, बदला, प्रतिरोध और सम्मान जैसे कई गंभीर मुद्दों को छूती है। हालांकि, समस्या यह है कि कहानी में इतने सारे विषय शामिल कर दिए गए हैं कि कई विचारों को पूरी तरह से विकसित होने का मौका ही नहीं मिल पाता।

मुख्य स्टार कास्ट (Star Cast)

सुधाकर चेरुकुरी द्वारा निर्मित फिल्म द पैराडाइज में नानी (Nani), मोहन बाबू, राघव जुयाल ,सोनाली कुलकर्णी, कयादू लोहार, संपूर्णेश बाबू मुख्य भूमिका में है। फिल्म का निर्देशन और लेखन श्रीकांत ओडेला ने किया  है। जबकि अनिरुद्ध रविचंद्रन ने दिया है।

ये भी पढ़ेंः- खून से सने हाथ और रौबदार अंदाज...'लव एंड वॉर' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने
 

अन्य प्रमुख खबरें