'मिर्जापुर' का भौकाल टाइट ! चौथे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार, 'हनुमान अंश' पर भी खूब हो रही धनवर्षा

खबर सार :-

Mirzapur: The Movie 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने देश और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त कमाई की है। वहीं हनुमान अंश पर भी जमकर पैसों की बारिश हो रही है।
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' का भौकाल टाइट ! चौथे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार

खबर विस्तार : -

Mirzapur The Movie Box Office Collection day 4: प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज मिर्जापुर: द मूवी रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जबरदस्त ओपनिंग के बाद, फिल्म की कमाई में वीकेंड के दौरान भारी उछाल देखा गया। फिल्म ने चार दिन में ही भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, दूसरी तरफ नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, जबकि इसे रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा समय हो चुका है।

पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू भैया ) और दिव्येंदु (मुन्ना भैया) स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म हर दिन डबल-डिजिट में कमाई कर रही है। खास बात यह है कि 'मिर्जापुर: द मूवी' ने अहम 'पहले सोमवार का टेस्ट'  शानदार ढंग से पास कर लिया है। अब फिल्म की चौथे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।

Mirzapur The Movie: चौथे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 'मिर्जापुर: द मूवी' ने चौथे दिन 15.50 करोड़ की शानदार कमाई की। हालांकि फिल्म पहले रविवार को 36 करोड़ का कारोबार किया था, इसलिए कमाई में 56.9% की गिरावट देखी गई। मेकर्स के लिए बड़ी कामयाबी यह है कि फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर इतिहास रच दिया है। भारत में कुल कमाई की बात करें तो 'मिर्जापुर: द मूवी' ने अब तक 109.25 करोड़ कमाए हैं, और इसका कुल ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 131.55 करोड़ तक पहुंच गया है। 

25 करोड़ के साथ ली थी बंपर ओपनिंग

मिर्जापुर फिल्म ने शुक्रवार को 25 करोड़ की बंपर ओपनिंग की थी। इसके बाद शनिवार को कमाई में 25% का बड़ा उछाल आया और इसने 32 करोड़ कमाए। तीसरे दिन (रविवार) इसने 36 करोड़ का नेट कलेक्शन दर्ज किया। हालांकि चौथे भारी गिरावट देखने को मिली चौथे दिन फिल्म के केवल 15.50 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई।

ये भी पढ़ेंः- 'बाप पर मत जाना'...Bigg Boss 20 के मंच पर सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 154 करोड़ के पार

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में 154.05 करोड़ की शानदार कमाई की हैं, जिसमें विदेशों से हुई 22.50 करोड़ की कमाई भी शामिल है। इससे पता चलता है कि फिल्म घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों ही बाजारों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 

  • मिर्जापुर: द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 16 करोड़ रुपये
  • नेट इंडिया कलेक्शन- 109.75 करोड़ रुपये
  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 154.05 करोड़ रुपये

गौरतलब है कि 'मिर्जापुर: द मूवी' को अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट मिलकर पेश कर रहे हैं। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। इसके डायरेक्टर गुरमुख सिंह हैं और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म में (Pankaj Tripathi), अली फजल (Ali Fazal), दिव्येंदु (Divyendu) के अलावा रवि किशन (Ravi Kishan), जितेंद्र कुमार और सोनल चौहान जैसे स्टार्स भी अहम भूमिकाओं में हैं।  यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो की टेलीविजन सीरीज 'मिर्जापुर' (2018) पर आधारित है। 

'हनुमान अंश' पर भी जमकर हो रही धनवर्षा

दिलचस्प बात यह है कि 'मिर्जापुर: द मूवी' के रिलीज होने का 'हनुमान अंश' फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ा है। नीम करौली बाबा की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म धीमी शुरुआत के बाद अब हर तरफ से तारीफें बटोर रही है। फिलहाल, यह फिल्म पांचवें हफ्ते में भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। शोभिनव सत्य की एक्टिंग वाली इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत बहुत धीमी रही थी। इसने पहले हफ्ते में सिर्फ 1.08 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 40 लाख कमाए।

हालांकि, तीसरे हफ्ते से इसने रफ्तार पकड़ी। अब इसके 32वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आए हैं। सैकनिलक (Sacnilk) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'हनुमान अंश' ने अपने पांचवें सोमवार को 9.50 करोड़ का बिजनेस किया। हालांकि 31वें दिन की 22.75 करोड़ की कमाई के मुकाबले इसमें 58% की गिरावट आई है, लेकिन फिल्म ने अब तक भारत में 131.63 करोड़ का शानदार कुल कलेक्शन किया है, और इसका ग्रॉस कलेक्शन 155.65 करोड़ तक पहुंच गया है। इस फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी हैं।

ये भी पढ़ेंः- स्वरा भास्कर के 'जौहर सीन' वाले बयान पर भड़की पूनम पांडे, कह डाली ये बात

अन्य प्रमुख खबरें