खून से सने हाथ और रौबदार अंदाज...'लव एंड वॉर' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने
खबर सार :-
Love & War: संजय लीला भंसाली प्रोडक्शंस ने फिल्म 'लव एंड वॉर' से रणबीर कपूर का पहला लुक जारी किया है। फैंस को रणबीर का अंदाज़ बहुत पसंद आ रहा है और अब वे आलिया और विक्की के लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
खबर विस्तार : -
Ranbir Kapoor First Look Love & War: संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'लव एंड वॉर' के मेकर्स ने गुरुवार को एक्टर रणबीर कपूर का पहला पोस्टर जारी किया। जिसमें रणबीर मोटी मूंछों, खून के दाग वाली शर्ट और गॉगल्स में दिखाई दे रहे हैं। रणबीर के फस्ट लुक के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं।
Love & War की रिलीज डेट आई सामने
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर रणबीर का लुक शेयर किया, जिसमें एक्टर एक दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं; उनकी शर्ट की आस्तीन खून से सनी हुई है और कपड़े पर गोली के निशान भी दिख रहे हैं। उनके चेहरे पर एक गंभीर भाव भी है। लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- "वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून। संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में।"
कई बार बदली रिलीज डेट
मेकर्स ने पोस्ट में एक्टर्स विक्की कौशल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को टैग किया। 'लव एंड वॉर' दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। यह पोस्टर फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद आया है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर यह प्रोजेक्ट अब जनवरी 2027 में रिलीज होने से पहले पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। हालांकि 'लव एंड वॉर' की घोषणा शुरू में क्रिसमस 2025 में रिलीज के लिए की गई थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे टाल दिया गया और बाद में मार्च 2026 के लिए तय किया गया। अब, मेकर्स ने 21 जनवरी, 2027 को नई रिलीज डेट के तौर पर कन्फर्म किया है।
ये भी पढ़ेंः- 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में यामी गौतम-कार्तिक आर्यन समेत कई सम्मानित, अनंत नाग को फाल्के अवाॅर्ड
विक्की की भंसाली के साथ पहली फिल्म
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित, 'लव एंड वॉर' को युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी एक शानदार रोमांटिक ड्रामा फिल्म बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर और विक्की एयर फोर्स ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं, जिनकी जिंदगी आलिया के किरदार से जुड़ जाती है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक कहानी या किरदारों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
दरअसल यह फिल्म रणबीर और संजय लीला भंसाली के बीच एक रीयूनियन है; उन्होंने भंसाली की 2007 की फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जहां आलिया पहले ही भंसाली के साथ 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में काम कर चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने गंगूबाई का किरदार निभाया था। इस भूमिका के लिए आलिया को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला था। वहीं, विक्की कौशल ने लव एंड वॉर से पहले भंसाली के निर्देशन में कोई फिल्म नहीं की है। ऐसे में यह उनके लिए भंसाली के साथ पहली फिल्म है।
THE WAIT IS OVER – RANBIR KAPOOR'S FIRST LOOK FROM 'LOVE AND WAR' IS HERE... The much-awaited first look of #RanbirKapoor from #LoveAndWar, the hugely anticipated #SanjayLeelaBhansali directorial, is finally here.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 24, 2026
Starring #RanbirKapoor, #AliaBhatt, and #VickyKaushal,… pic.twitter.com/aBI9N7YnaX
'लव एंड वॉर' के सेट पर हुआ था हादसा
गौरतलब है कि 'लव एंड वॉर' फिल्म अपने सेट पर हुए एक हादसे की वजह से चर्चा में आ गई। 17 जून को मुंबई में फ़िल्म सिटी के पास रॉयल पंप स्टूडियो में 42 साल के कारपेंटर चंद्रधारी सिंह यादव की करंट लगने से मौत हो गई थी। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ था।
इस घटना के बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने मृतक के परिवार के लिए 40 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने मांग की कि मुआवज़े की रकम बढ़ाकर 50 लाख रुपये की जाए। संगठन ने परिवार के बच्चों की पढ़ाई और मृतक की पत्नी को नौकरी देने की भी अपील की। इसके बाद, ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर हादसे की जांच और संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।
ये भी पढ़ेंः- राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे कार्तिक आर्यन, बोले- ‘यह मेरे लिए बहुत खास मौका’
अन्य प्रमुख खबरें
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30