हीरामंडी को 2 साल पूरे होने पर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने जारी किया भावुक पोस्ट
खबर सार :-
'हीरामंडी' के दो साल पूरे होने की खुशी में फिल्म निर्माता संजाल लीला भंसाली ने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए दर्शकों को धन्यवाद दिया।
खबर विस्तार : -
Heeramandi: मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' को दो साल पूरे हो चुके हैं, इसकी खुशी में फिल्म निर्माता ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट और वीडियो के माध्यम से दर्शकों को धन्यवाद दिया और सीरीज के पुरानी यादों को फिर से ताजा किया। हीरा मंडी आज भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुई है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म निर्माता संजय ने सीरीज के छोटे- छोटे शॉर्ट वीडियो को जारी कर, एक पोस्ट लिखा, "इन नजारों में जो ठहरा वो वक़्त के साथ मिटा नहीं।" हीरा मंडी आज भी दर्शकों के बीच छाई हुई है।
संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट
हीरामंडी सीरीज को संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है, जिसे उन्होंने काफी खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है। यह सीरीज अपनी शानदार सिनेमेटोग्राफी, बेहतरीन सेटअप, रानियों की तरह भारी- भरकम पहनावे और कभी न भूलने वाली संगीत में पिरोया एक मजबूत धागा है। यह आजादी से पहले की लाहौर की तर्ज पर बनी यह सीरीज तवायफों की जिंदगी पर आधारित है। इस सीरीज में उस समय के तवायफों की जिंदगी, उनके सम्मान, संघर्ष और उनके प्रति सामाजिक बदलावों को काफी बारीकी से दिखाया गया है। इसे इतनी खूबसूरती से बनाया गया है कि, जो सीरीज को एक बार देख लें उसे बार- बार देखने का मन करे।
सीरीज की कहानी
इस सीरीज की कहानी 1940 के दशक में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौर में तवायफों की जिंदगी को दर्शाती है। जहां सत्ता, राजनीति, विद्रोह और प्यार को एक साथ पर्दे पर उतारा गया है। कहानी की शुरुआत मल्लिका जान के किरदार में मनीषा कोइराला और फरीद के किरदार में सोनाक्षी सिन्हा के बीच चल रहे आपसी संघर्ष के बीच पूरी कहानी को दिखाता है। इसके साथ ही तवायफों के प्रति ब्रिटिश हुकुमत के रवैये को दिखाया गया है। इस सीरीज के मुख्य किरदार में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल, संजीदा शेख, फरदीन खान, शेखर सुमन और ताहा शाह बदुशा, जैसे बेहतरीन कलाकारों ने काफी खूबसूरती से अपने किरदार को पेश किया है।
फिर से इंतजार
हीरामंडी अपने रिलीज के दो साल पूरे कर चुका है, लेकिन आज भी दर्शकों के बीच इसके एक्टिंग और बेहद खूबसूरती से कहानी को पर्दे पर दिखाने के लिए दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दर्शक संजय लीला भंसाली के अगले प्रोजेक्ट का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और ऐसे ही बेहतरीन कलाकारों को एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं, जिनकी कलाकारी हमेशा के लिए दर्शकों पर छाप छोड़ जाती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10