ओटीटी पर तन्वी द ग्रेट : हौसलों से भर देगा ट्रेलर, भावुक करने देने वाली कहानी ने जीता दर्शकों का दिल
खबर सार :-
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की फिल्में कॉमेडी के साथ संदेश देने वाली भी होती हैं। 3 मार्च को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही मूवी तन्वी द ग्रेट का जमकर प्रमोशन अनुपम खेर कर रहे हैं। फिल्म तन्वी द ग्रेट की कहानी एक दादा और ऑटिज्म से पीड़ित पोती की है। फिल्म का ट्रेलर शानदार और दिल को छू लेने वाला है। यह पहली फिल्म है जिसका निर्देशन खुद अनुपम खेर ने किया है।
खबर विस्तार : -
मुंबई : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की फिल्में कॉमेडी होने के साथ-साथ संदेश देने वाली होती हैं। इन दिनों अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं और फिल्म 3 मार्च यानी आज अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। इसी के साथ अभिनेता ने फिल्म का प्रोमिसिंग ट्रेलर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद शायद ही कोई फिल्म को देखने से खुद को रोक पाएगा।
दादा और ऑटिज्म से पीड़ित पोती की कहानी है 'तन्वी द ग्रेट'
अनुपम खेर ने 'तन्वी द ग्रेट' का ट्रेलर शेयर किया है जिसमें एक दादा और ऑटिज्म से पीड़ित पोती की कहानी दिखाई गई है। तन्वी अलग है लेकिन कमजोर नहीं। वह सामान्य लोगों की तरह सारे काम करती है लेकिन धीरे-धीरे। अनुपम खेर तन्वी का पालन-पोषण करते हैं लेकिन साथ ही उसे सशक्त भी बनाना चाहते हैं।
तन्वी की उम्र कम है लेकिन हिम्मत आसमानों के छूना चाहती है क्यों वह भारतीय सेना ज्वाइन करना चाहती है। फिल्म में इसी भावुक और समाज को संदेश देने वाली अनोखी कहानी को दिखाया है, जिसमें हौसले उम्र और मानसिक कमी से कहीं आगे हैं।
कॉमिक टाइमिंग से सबको हंसाते हैं अनुपम खेर
फिल्म का ट्रेलर वाकई शानदार और दिल जीत लेने वाला है। जहां अनुपम खेर अपनी कॉमिक टाइमिंग से सबको हंसाते हैं, वहीं इस फिल्म में वे एक खडूस लेकिन केयरिंग दादा का रोल प्ले कर रहे हैं। अगर आपने सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देखी है, तो इस वीकेंड फिल्म को अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
पहली फिल्म जिसका निर्देशन खुद अनुपम ने किया है
'तन्वी द ग्रेट' अभिनेता के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि यह पहली फिल्म है, जिसका निर्देशन खुद अनुपम ने किया है। अभिनेता की जिंदगी में ऑटिज्म से पीड़ित लड़की है, जो उनकी बेटी समान है। दरअसल असल जिंदगी में अभिनेता की भांजी इसी मानसिक विकार से पीड़ित हैं लेकिन गाना बहुत अच्छा गाती हैं।
उन्हीं से प्रेरित होकर अनुपम खेर ने यह फिल्म बनाने का फैसला लिया था। हालांकि फिल्म कमाई के मामले में पीछे रह गई। 50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म को दो बार पर्दे पर रिलीज किया गया लेकिन फिल्म लगभग 3 करोड़ के आस-पास ही कमा पाई। अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10