Sushant Singh Rajput: वही आंखें, वही मुस्कान....सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल को देख फैंस हैरान, बताया 'कुदरत का करिश्मा'
खबर सार :-
Sushant Singh Rajput Lookalike: सुशांत सिंह राजपूत फिल्म इंडस्ट्री जो मुकाम हासिल किया वो हर किसी के बस की बात नहीं है। वो ऐसे सितारे थे जो आज भले ही हमारे बीच न हों, लेकिन फिल्म जगत में आज भी उनकी चर्चाए होती रहती है।
खबर विस्तार : -
Sushant Singh Rajput Look Alike: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत फिल्म इंडस्ट्री का ऐसा सितारा जो भले ही अब इस दुनिया में न हो, लेकिन फिर भी फिल्म जगत में उनकी चर्चा आज भी होती रहती है। 'आउटसाइडर' होने के बावजूद, सुशांत सिंह राजपूत ने वह मुकाम हासिल किया जो हर किसी के बस की बात नहीं होती। 21 जनवरी 1986 को जन्मे सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में 'मानव' के किरदार से घर-घर पहचान बनाई। 14 जून 2020 में उनकी अचानक मौत ने फैंस को सदमा दे दिया। वहीं अब, इस दिवंगत अभिनेता का एक हमशक्ल (Look Alike) सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
Sushant Singh Rajput के हमशक्ल को देख लोग हैरान
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल (Look Alike) की तस्वीरें और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह फैल रही है। इन वायरल तस्वीरों को देखर किसी को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। वायरल हो रही तस्वीरों (viral photos) और वीडियो में जो यंग लड़का दिख रहा है उसका चेहरा, हेयरस्टाइल, स्माइल और आंखें हूबहू सुशांत सिंह राजपूत से मिल रही है।

Sushant Singh Rajput Look Alike: कौन है सुशांत का हमशक्ल
सुशांत सिंह राजपूत के इस हमशक्ल (Look Alike) का नाम अयान (Ayan) है। जिस लड़के की वीडियो वायरल हो रही है उसकी इंस्टाग्राम आईडी donim.ayaan1513 है। इंस्टाग्राम पर अयान के 295,000 फॉलोअर्स हैं और वह अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इतना ही नहीं अयान ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाई गई कई ऐसी तस्वीरें भी शेयर की हैं जिनमें वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ रहे हैं। अयान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फॉलोअर्स के साथ नियमित रूप से अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।
Payal Gaming के Dubai MMS Leak वीडियो ने मचाया बवाल ! यूजर्स बोले- मेरी पायल ऐसा नहीं कर सकती...
फैंस बोले- दूसरा सुशांत
दिलचस्प बात यह है कि यह वायरल तस्वीरें (viral photos) बिल्कुल सुशांत सिंह राजपूत जैसा दिखता है। इसी वजह से, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस अब इस हमशक्ल की तस्वीरों और वीडियो पर कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। कई फैंस तो यह भी कह रहे हैं कि उसे सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलना चाहिए। वहीं, कुछ यूज़र्स इस हमशक्ल को देखकर पूरी तरह से हैरान हैं और अयान को "दूसरा सुशांत" बता रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, वेलकम बैक सुशांत सर। जबकि ज्यादातर फैंस उन्हें सुशांत की कार्बन कॉपी कह रहे हैं।

14 जून 2020 में हुआ सुशांत सिंह राजपूत का निधन
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का निधन 14 जून, 2020 को हुआ था। सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में छत के पंखे से लटककर अपनी जान दे दी, जिससे उनके फैंस गहरे सदमे में डूब गए। सुशांत की अचानक हुई मौत ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविज़न इंडस्ट्री से की थी। इसके बाद, अपनी प्रतिभा के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा; टेलीविज़न में मिली सफलता के साथ-साथ, सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड में भी एक सितारे के तौर पर उभरे। उन्होंने एमएस धोनी अनटोल्ड स्टोरी, काइ पो छे, छिछोरे जैसी फिल्मों में काम किया और फैंस के दिलों में जगह बनाई. सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई उनकी आखिरी फ़िल्म 'छिछोरे' थी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10