Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति, उदिति सिंह से बदतमीजी करना पड़ा भारी

खबर सार :-

Rhiti Tiwari Eliminated: 'बिग बॉस 20' शुरू हुए लगभग चार हफ़्ते हो चुके हैं और शो अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। घर से दो कंटेस्टेंट पहले ही बाहर हो चुके हैं, और अब 11 कंटेस्टेंट को एविक्शन के लिए नॉमिनेट किया गया है।
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी

खबर विस्तार : -

Bigg Boss 20: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, यह दर्शकों के दिलों-दिमाग पर अपनी खास छाप छोड़ रहा है। घरवालों ने भी अब अपना असली गेम शुरू कर दिया है। अब तक शो से दो कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं। इसी बीच ' बिग बॉस 20' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। भोजपुरी एक्टर और BJP सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी (Reeti Tiwari) रातों-रात शो से बाहर हो गई हैं।

Bigg Boss 20 से बाहर हुईं  रीति तिवारी

दरअसल, बिग बॉस हाउस में मिड-वीक एविक्शन (हफ़्ते के बीच में बाहर होना) हुआ। इस एविक्शन ने खेल का पूरा समीकरण ही बदल दिया। किसी को उम्मीद नहीं थी कि मिड-वीक एलिमिनेशन हो सकता है। यह 'Bigg Boss 20' का पहला मिड-वीक एविक्शन है, जिसमें फैसला पब्लिक वोटिंग के आधार पर नहीं, सीक्रेट रूम में कैप्‍टेंसी के तीनों दावेदार माही विज, यंग DSA और उदिति सिंह की आपसी सहमति से लिया गया। तीनों ने रीति तिवारी के नाम पर सहमति जताई और उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर करने का फैसला किया।

ये भी पढ़ेंः- कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी निजी जिंदगी को न बनाएं तमाशा'

रीति तिवारी को कैसे हुआ मिड-वीक एविक्‍शन 

असल में उदिति सिंह, माही विज और यंग DSA को एक वरदान मिला, जिससे वे किसी एक कंटेस्टेंट से लाइफलाइन छीन सकते थे। किसी और को चुनने के बजाय, उन्होंने रीति तिवारी को निशाना बनाने का फैसला किया, क्योंकि वह अपनी पहली लाइफ पहले ही गंवा चुकी थीं। वहीं दूसरी लाइफलाइन भी गंवाने पर उन्हें तुरंत शो से बाहर कर दिया गया। हालांकि इस खबर की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं ने रीति के शो से बाहर होने की खबर पर लगभग मुहर लगा दी है।

रीति तिवारी और उदिति सिंह के बीच हुई 'डिस बैटल' ने विवाद खड़ा कर दिया। टास्क के दौरान, रीति तिवारी ने कथित तौर पर उदिति सिंह और काजी तौकीर के खिलाफ अपमानजनक और निजी बातें कहीं। उनकी बातें निजी हो गईं और ऐसा लगा कि उन्होंने टास्क की मर्यादा लांघ दी है। 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान के इस मामले पर बात करने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया।

सलमान खान ने लगाई थी फटकार 

इससे पहले सलमान खान (Salman Khan) ने डिस बैटल को लेकर रीति को फटकार लगाई थी। इसे अब तक की सबसे खराब 'डिस बैटल' बताते हुए, सलमान ने रीति से कहा कि कंटेस्टेंट्स के एक-दूसरे के साथ बातचीत करने की भी एक सीमा होती है। उन्होंने उन्हें यह भी याद दिलाया कि वह मनोज तिवारी की बेटी हैं और शो के दौरान उनके व्यवहार की तुलना डॉली बिंद्रा से की। इस घटना ने विवाद को फिर से हवा दे दी और कॉम्पिटिटिव टास्क के दौरान की जाने वाली निजी टिप्पणियों पर बहस छेड़ दी।

घर में बचे इतने कंटेस्टेंट्स

गौरतलबहै कि बिग बॉस 20 के घर में 16 प्रतियोगियों ने प्रवेश किया। इस बीच, रोहेद खान और ईशा रिखी को पहले ही बाहर कर दिया गया है। यदि रीति तिवारी के निष्कासन की खबरें सच साबित होती हैं, तो घर में अब मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर (उर्फ गुल्लू), तन्मय सिंह (उर्फ स्काउटऑप), रैपर यंग डीएसए (हर्ष विजय माचरे), 'पंचायत' फेम आसिफ खान, फैसल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी और उदिति सिंह ही बचे हैं।

ये भी पढ़ेंः- Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, रिलीज से पहले अजय देवगन ने इस सुपरस्टार से की खास अपील

अन्य प्रमुख खबरें