Raja Shivaji Trailer: ‘राजा शिवाजी’ बनकर डेब्यू कर रहे रितेश-जेनेलिया के बेटे राहिल, इस दिन रिलीज हो रही फिल्म
खबर सार :-
Raja Shivaji Trailer: अभिनेता व निर्देशक रितेश देशमुख की बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर जारी हो गया है। ट्रेलर से फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है। इसके अलावा खास बात है कि इस फिल्म में रितेश व जेनेलिया के बेटे राहिल भी नजर आएंगे।
खबर विस्तार : -
Raja Shivaji Trailer: एक्टर-डायरेक्टर रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर रिलीज होते ही जबरदस्त चर्चा में आ गया है। इस ट्रेलर में रितेश, छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में मराठा साम्राज्य की बहादुरी, संघर्षों और स्वराज्य की भावना को बड़े पर्दे पर बेहद भव्य और शानदार तरीके से दिखाने की कोशिश की गई है। हालांकि, इस ट्रेलर की सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए रितेश और जेनेलिया डिसूजा के बेटे राहिल देशमुख ने भी एक्टिंग की दुनिया में अपना डेब्यू किया है।
ट्रेलर की शुरुआत में राहिल देशमुख, युवा शिवाजी महाराज के रूप में नजर आते हैं। दस साल के राहिल ने बाल शिवाजी का किरदार निभाया है और अपने छोटे से सीन में ही उन्होंने अपनी मासूमियत और जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। देशमुख परिवार के लिए यह पल बेहद भावुक और खास माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस राहिल की स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे परिवार के लिए एक बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं।
भावुक नजर आए रितेश-जेनेलिया
रितेश और जेनेलिया के अलावा इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री और फरदीन खान भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। ट्रेलर लॉन्च के दौरान रितेश ने यह भी बताया कि सलमान खान भी इस फिल्म में एक स्पेशल कैमियो करते हुए दिखाई देंगे। लगभग 100 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर के दौरान रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख दोनों ही भावुक नजर आए क्योंकि शिवाजी महाराज पर फिल्म बनाना दोनों का सपना था, जो अब पूरा हो रहा है।
अक्षय ने रितेश को दी बधाई
अभिनेता अक्षय कुमार ने फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है और फिल्म के ब्लाॅकबस्टर होने की कामना की है। उन्होंने लिखा, "मेरे दोस्त रितेश देशमुख ने 'राजा शिवाजी' को न सिर्फ लिखा है, बल्कि डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया है। यह फिल्म इतिहास की जड़ों की दिखाती है। ... किसी चीज की कामना नहीं है, सिवाय इस फिल्म के ब्लाॅकबस्टर होने के।" उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की है। बता दें कि अक्षय कुमार और रितेश देशमुख ने कई फिल्मों में साथ काम किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10