Raja Shivaji Box Office: बॉक्स ऑफिस पर छाई रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी', दो दिनों में की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
खबर सार :-
Raja Shivaji Box Office Collection Day: 'राजा शिवाजी' अपनी रिलीज़ के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के पहले दिन अच्छा कलेक्शन किया। दूसरे दिन भी फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
खबर विस्तार : -
Raja Shivaji Box Office Collection Day 1: छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल ड्रामा फ़िल्म 'राजा शिवाजी' शुक्रवार, 1 मई 2026 को मराठी और हिंदी, दोनों भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी का किरदार निभा रहे हैं, जबकि जेनेलिया देशमुख साईबाई के भूमिका में नजर आ रही है। जबकि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के कैमियो ने इस फिल्म में चार चांद लगाने का काम किया है। हर कोई 'भाईजान' के कैमियो की तारीफ कर रहा है। फिल्म की दमदार कहानी, अभिनय और डायलॉग ने सभी का दिल छूआ है। इसी वजह से फिल्म ने पहले ही दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।
Raja Shivaji Box Office Collection Day 1: पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई
सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार, 'राजा शिवाजी' ने रिलीज़ के पहले दिन यानी शुक्रवार को 11.35 करोड़ की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की। इसका ग्रॉस कलेक्शन 13.51 करोड़ रुपये रहा। फिल्म हिंदी वर्जन से 3.35 करोड़ की कमाई की। जबकि मराठी वर्जन से 8 करोड़ कमाए। वहीं शानदार ओपनिंग के साथ ही फिल्म ने दूसरे दिन 12 बजे तक 0.86 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
अपने ओपनिंग डे पर, 'राजा शिवाजी' ने कंगना रनौत की फ़िल्म 'मणिकर्णिका' के ओपनिंग-डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया। 2019 में रिलीज़ हुई 'मणिकर्णिका' ने पहले दिन 8.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके अलावा इस फ़िल्म ने 'सैराट' और 'टाइमपास 2' के नाम रहे ओपनिंग-डे के पुराने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ दिया। इन दोनों फ़िल्मों ने अपनी-अपनी रिलीज़ के दिन लगभग 3.60 करोड़ (नेट) की कमाई की थी।
Raja Shivaji Box Office: सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
दूसरे मराठा साम्राज्य पर आधारित ऐतिहासिक फ़िल्मों की बात करें तो, ओम राउत और अजय देवगन की फ़िल्म 'तानाजी' (2020) ने अपने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.10 करोड़ की कमाई की थी। अब तक, सबसे बेहतरीन प्रदर्शन लक्ष्मण उतेकर और विक्की कौशल की फ़िल्म 'छलावा' ने किया है, जो 2025 में रिलीज़ हुई थी। 'छलावा' ने पहले दिन 33.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया था।
Raja Shivaji: 'राजा शिवाजी' में सितारों की फौज
बता दें कि राजा शिवाजी में सितारों की पूरी फौज है। रितेश देशमुख के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसूजा, विद्या बालन, बोमन ईरानी और अमोल गुप्ते नजर आ रहे हैं। साथ ही फिल्म में सलमान खान ने कैमियो ने फिल्म में जान फूंक दी है। 'राजा शिवाजी' का रन टाइम 3 घंटे 15 मिनट 5 सेकंड का है और यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की लाइफ पर बेस्ड है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10