Raja Shivaji Box Office: बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही 'राजा शिवाजी', चार दिनों में कर डाली ये इतने करोड़ की कमाई
खबर सार :-
Raja Shivaji Box Office Collection Day: 'राजा शिवाजी' अपनी रिलीज़ के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के तीन दिनों से अच्छा कलेक्शन किया। चौथे दिन भी फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
खबर विस्तार : -
Raja Shivaji Box Office Collection Day 4: छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित रितेश देशमुख की ऐतिहासिक ड्रामा फ़िल्म 'राजा शिवाजी' शुक्रवार, 1 मई 2026 को मराठी और हिंदी, दोनों भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म लगातार तीन दिनों तक डबल डिजिट में कमाई है। आइये जानते हैं फिल्म ने चौथे दिन कितनी कमाई कर चुकी है।
Raja Shivaji Box Office Collection: 'राजा शिवाजी' ने तीन दिनों में की इतनी कमाई
रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने रिलीज के पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी और इसी के साथ इसने शानदार ओपनिंग की थी। वहीं वीकेंड पर भी ये सिनेमाघरों में छाई रही। फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ से ओपनिंग की थी।जबकि दूससरे दिन 10.55 करोड़ कमाए। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के तीसरे दिन फिल्म का 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म का तीन दिनों में भारत में नेट कमाई 33.90 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 40.34 करोड़ हो चुका है।
Raja Shivaji Box Office Collection day 4
'राजा शिवाजी' ने वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, लेकिन अब उसकी असली परीक्षा हफ़्ते के बाकी दिनों में होगी। फ़िल्म के पहले सोमवार के कलेक्शन की बात करें तो, Sacnilk के डेटा के मुताबिक, शाम 5:00 बजे तक फ़िल्म ने 1.69 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, दोपहर के शो में फ़िल्म की ऑक्यूपेंसी रेट 17.1% दर्ज की गई है। हालांकि चौथे दिन कमाई अभी और बढ़ेगी।
फिल्म को दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स
फिल्म को मराठी वर्जन को दर्शकों से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जबकि हिंदी वर्शन धीरे-धीरे अपनी पकड़ मज़बूत कर रहा है। फ़िल्म को समीक्षकों से मिली-जुली समीक्षाएं मिली हैं, फिर भी सिनेमाघरों में फ़िल्म देखने वालों की भीड़ लगातार बनी हुई है। अपने पहले रविवार को, 'राजा शिवाजी' के लगभग 5,800 शो दिखाए गए, जो इसके ज़बरदस्त प्रदर्शन को दिखाता है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी यह फ़िल्म दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और बॉक्स ऑफ़िस पर लगातार कमाई कर रही है।
संजय दत्त-विद्या बालन जैसे कई बड़े कलाकार
बता दें कि यह फ़िल्म रितेश देशमुख के लिए एक बेहद खास प्रोजेक्ट मानी जाती है, क्योंकि उन्होंने न सिर्फ़ इसे डायरेक्ट किया है, बल्कि इसमें अभिनय भी किया है। फ़िल्म में अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसूज़ा, विद्या बालन और संजय दत्त जैसे कई बड़े कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। इसके अलावा, फ़िल्म में सलमान खान का एक स्पेशल कैमियो भी है। यही नहीं, रितेश के बेटे राहिल और रियान ने भी इस फ़िल्म से अपने अभिनय की शुरुआत की है, जिससे यह प्रोजेक्ट और भी ज़्यादा खास बन गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10