सरके चुनर तेरी सरके....नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने पर मचा बवाल, विवाद के बाद YouTube से हटा गाना
खबर सार :-
Sarke Chunar Teri Sarke Song: नोरा फतेही और संजय दत्त विवादित गाने 'सरके चुनर तेरी' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने इस गाने के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। साथ ही गाने का हिंदी वर्जन सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है; हालाँकि, गाने के अन्य भाषाओं वाले वर्जन अभी भी मौजूद हैं।
खबर विस्तार : -
Sarke Chunar Teri Sarke Song: नोरा फतेही (Nora Fatehi) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) पर फ़िल्माया गया अश्लील आइटम सॉन्ग "सरके चुनरिया तेरी" इंटरनेट पर बवाल मचा रखा है। संजय दत्त की पैन इंडिया फिल्म केडी- द डेविल (KD - The Devil) के इस गाने ने फ़िल्म इंडस्ट्री से लेकर सियासी गलियारों तक में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि बड़े पैमाने पर हुए विरोध और आलोचना के बाद, फ़िल्म निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इस गाने का हिंदी वर्शन YouTube से हटा दिया है। लेकिन यह विवादित गाना YouTube पर अन्य भाषाओं में अभी भी उपलब्ध है। इसके तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम वर्शन इस प्लेटफ़ॉर्म पर बिना किसी बदलाव के अभी भी देखे जा सकते हैं। गाने के ख़िलाफ़ उठाया गया यह अधूरा कदम लोगों की समझ से परे है।
गाने के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत
उधर इस गाने के अश्लील और भद्दे कंटेंट को देखते हुए, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने इस मामले पर एक नोटिस भी जारी है। वहीं इस अश्लील गाने को लेकर वकील और सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदल (Vineet Jindal) ने भी गाने के खिलाफ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को इसे बैन करने की मांग करते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में, विनीत जिंदल ने कहा कि ऐसे गानों का समाज पर, विशेष रूप से युवाओं पर, नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। उनका मानना है कि ऐसी सामग्री के खिलाफ समय पर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता को बढ़ावा न मिले।
उन्होंने मामले को और गंभीर बनाते हुए उन्होंने दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में भी शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में उन्होंने मांग की है कि इस गाने (Sarke Chunar Teri Sarke) से जुड़े लोगों जिसमें संजय दत्त, नोरा फतेही और अन्य शामिल है—के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की जाए। विनीत जिंदल ने X पर एक पोस्ट में ज़ोर देकर कहा है कि वे बॉलीवुड को कला के नाम पर अश्लीलता फैलाने की इजाज़त नहीं देंगे। ऐसे मामलों में ज़रूरी कार्रवाई की जानी चाहिए। जिसके बाद इसे यूट्यूब से हटा दिया गया। YouTube से गाने का हटाया जाना वकील और एक्टिविस्ट विनीत के लिए एक बड़ी जीत है।
Sarke Chunar Teri Sarke: पैन इंडिया कन्नड़ फिल्म ‘केडी’ का है गाना
बता दें कि 'सरके चुनर तेरी सरके' आने वाली पैन-इंडिया कन्नड़ फ़िल्म 'KD: The Devil' का एक गाना है, जिसे प्रेम ने डायरेक्ट किया है। इस गाने के बोल रकीब आलम ने लिखे हैं और मंगली ने इसे आवाज दी है वहीं करण जन्या ने इस गाने को कम्पोज किया है। गाने की शुरुआती लाइनें डबल मीनिंग से भरी हैं, जो यौन संबंध का काफी विस्तृत वर्णन करती हैं। फ़िल्म के ऑफ़िशियल म्यूज़िक पार्टनर, आनंद ऑडियो ने इस गाने को हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज़ किया है।
दरअसल केवीएन प्रोडक्शन्स ने 13 मार्च को गाने का प्रोमो जारी किया था और 14 मार्च को पूरा गाना रिलीज किया गया। जैसे ही मेकर्स द्वारा 14 मार्च को गाना जारी किया गया, गाने के कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर करना शुरू कर दिया। गाने के भद्दे लिरिक्स और उत्तेजक डांस स्टेप्स को लेकर बवाल खड़ा हो गया। यूजर्स ने इसे बादशाह के 'टटीरी' से भी भद्दे लिरिक्स वाला गाना बताते हुए इसे बैन करने की मांग शुरू कर दी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर नहीं चला यश का जादू, Toxic की कमाई में आई भारी गिरावट
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर बाॅलीवुड में भाई-बहनों ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें
2026-08-28
-
रक्षाबंधन पर सुनें बॉलीवुड के ये सदाबहार गाने, आज भी हैं लोगों की पसंद
2026-08-28
-
एक फिल्म में रोमांस, दूसरी में भाई-बहन, इन सितारों ने फैंस को चौंकाया
2026-08-27
-
मुकेश की पुण्यतिथि पर नील नितिन मुकेश ने किया याद
2026-08-27
-
'Toxic' ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई
2026-08-27
-
Toxic Movie Review: एक्शन-इमोशन और यश का स्वैग, क्लाइमैक्स करेगा हैरान
2026-08-26
-
पंचतत्व में विलीन हुए डायरेक्टर कुकू कोहली, बेटी ने दिया कंधा
2026-08-26
-
कृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन
2026-08-26
-
कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन ने दिया करारा जवाब
2026-08-25
-
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026: केरल की कैजिया लिज मैजो बनीं विजेता, जयपुर में सजा ताज
2026-08-24