'सरके चुनर तेरी' गाने पर मचे वबाल के बीच Nora Fatehi ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरे भरोसे का हुआ गलत इस्तेमाल
खबर सार :-
Nora Fatehi Reacts Controversy Song : नोरा फतेही के विवादित गाने सरकी चुनर तेरी पर बैन के बाद अब खुद अभिनेत्री का बयान सामने आया है। नोरा फतेही ने साफ कह दिया है कि मैंने इस गाने पर परफॉर्म ही नहीं किया। मेरी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया गया।
खबर विस्तार : -
Nora Fatehi Song Controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही इन दिनों पैन-इंडिया फिल्म KD - The Devil के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' (Sarke Chunar Teri Sarke) को लेकर विवादों का सामना कर रही हैं। इस गाने में वह संजय दत्त के साथ नजर आ रही हैं। रिलीज के बाद से ही यह गाना लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं बढ़ते विरोध को देखते हुए फिल्म निर्माताओं ने इस विवादित गाने को YouTube से हटा दिया। इस बीच, लोग गाने के बोल और डांस स्टेप्स को अश्लील बता रहे हैं और इस पर अपनी कड़ी आपत्ति जता रहे हैं। इन सबके बीच अब अभिनेत्री नोरा फतेही ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए खुलासा किया है कि उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि इस गाने का कंटेंट इतना अश्लील है। मेरे भरोसे का गलत इस्तेमाल किया गया।
Nora Fatehi बोली- मैंने इस गाने पर परफॉर्म ही नहीं किया
उधर बढ़ते विवाद के बीच, नोरा फतेही ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले की सच्चाई बताई। इस वीडियो को शेयर करते हुए नोरा ने एक कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने कहा: "मैं बिल्कुल भी नहीं चाहती कि कोई यह सोचे कि मैं इस तरह के कंटेंट का समर्थन करती हूं।" "मैं इस गाने का विरोध करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने कभी भी इस खास हिंदी गाने के लिए शूटिंग नहीं की, और न ही वह कभी इस परफॉर्मेंस का हिस्सा थीं।

Nora Fatehi कहा कि उनकी तस्वीर/वीडियो का इस्तेमाल उनकी बिना इजाजत के किया गया-जिसे वह पूरी तरह से गलत मानती हैं। उन्होंने आगे यह भी साफ किया कि उन्होंने लगभग तीन साल पहले एक कन्नड़ फिल्म के लिए एक गाने की शूटिंग ज़रूर की थी; लेकिन, उस समय उन्हें गाने के बोलों के असली मतलब के बारे में नहीं बताया गया था और उन्हें कन्नड़ ठीक से आती तक नहीं है।
Nora Fatehi बोलीं- मेरे भरोसे का हुआ गलत इस्तेमाल
नोरा ने Instagram पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि- "तीन साल पहले, मैंने कन्नड़ भाषा में इस गाने की शूटिंग की थी। मैंने यह गाना इसलिए किया था क्योंकि यह एक बड़ी फिल्म थी, जिसमें संजय दत्त जैसे जाने-माने अभिनेता थे। मुझे फिल्म निर्माताओं पर भी पूरा भरोसा था, इसीलिए मैंने यह गाना करने के लिए हामी भरी थी। जब मैंने इस गाने की शूटिंग की थी, तब मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि यह इतना भद्दा और अश्लील है; लेकिन, जब बाद में मैंने इसका हिंदी वर्शन सुना, तब मुझे एहसास हुआ कि यह कितना ज़्यादा भद्दा है।"
अन्य प्रमुख खबरें
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10