Mirzapur The Film की रिलीज डेट का ऐलान, अब बड़े पर्दे पर दिखेगा कालीन और गुड्डू भैया का भौकाल
खबर सार :-
Mirzapur The Film: एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। मेकर्स ने एक दिलचस्प सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए इसकी घोषणा की। पोस्टर के कैप्शन में साफ कहा गया है कि अब मिर्जापुर का भौकाल ओटीटी नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर दिखेगा।
खबर विस्तार : -
Mirzapur The Movie Release Date: भारत की बहुचर्चित वेब सीरीज 'मिर्ज़ापुर' अब एक फिल्म के तौर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। OTT पर सनसनी मचाने वाली अपराध, सत्ता और भौकाल की कहानी अब बड़े पर्दे पर दिखेगी। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऑफिशियली ऐलान भी कर दिया है। जिसका फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।
Mirzapur The Movie Release Date: अब बड़े पर्दे पर दिखेगा भौकाल
मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए लिखा है, अब बड़े पर्दे पर देखिए भौकाल 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।" फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर के तहत प्रोड्यूस किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं।
उधर फिल्म की रिलीज़ डेट पर फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी एक्साइटमेंट ज़ाहिर की। कई लोगों ने दिव्येन्दु शर्मा द्वारा निभाए गए पॉपुलर कैरेक्टर मुन्ना त्रिपाठी, उर्फ मुन्ना भैया के लिए अपना प्यार भी शेयर किया। एक यूज़र ने कमेंट किया, "मुन्ना भैया वापस आ गए हैं।" दूसरे ने लिखा, "आखिरकार, हम मुन्ना भैया को फिर से देख पाएंगे (sic)।"
Mirzapur The Movie: गुड्डू-मुन्ना और कालीन भैया की वापसी
फिल्म में सीरीज़ के पॉपुलर किरदारों का दमदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। अली फज़ल (गुड्डू पंडित), पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया) और दिव्येंदु (मुन्ना भैया) की वापसी दर्शकों के लिए एक बड़ा आकर्षण होगी। इसके अलावा, नई फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन और अभिषेक बनर्जी जैसे नए चेहरे भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फ़िल्म दर्शकों को उसी कच्चे, रॉ, बेरहम और सत्ता की लड़ाई से भरी दुनिया में ले जाएगी, जिसे उन्होंने वेब सीरीज़ में पसंद किया था, लेकिन इस बार कहानी का स्केल और भी बड़ा होगा। यह देखना दिलचस्प होगा किभौकाल, बदला और खून-खराबे की यह कहानी बड़े पर्दे पर दर्शकों को कितनी पसंद आती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10