'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट, जानें कहां-कहां चली सेंसर बोर्ड की कैंची

खबर सार :-

'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के इंटीमेट सीन को लगभग 50% तक काट दिए गए हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट दिया है।
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट

खबर विस्तार : -

Mirzapur: The Movie: ‘मिर्जापुर द मूवी’ को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। OTT पर तहलका मचाने के बाद अब ये फिल्म बड़े पर्दे पर  धमाल जमाने आ रही है। इस बीच 'मिर्जापुर' के फैंस के लिए बड़ी खबर आई। लोकप्रिय वेब सीरीज की कहानी को आगे बढ़ाने वाली 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

हालांकि गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने 'A' सर्टिफिकेट दिया है। जिसका मतलब है कि सिर्फ 18 साल की उम्र से ऊपर के लोग फिल्म देख सकते हैं। इतना ही नहीं फिल्म से गाली-गलौज के साथ इंटिमेट सीन्स भी कांटे दिए गए हैं। लगभग 3 घंटे 17 मिनट की इस फिल्म में एक बार फिर मिर्जापुर की गद्दी के लिए खूनी संघर्ष और सत्ता की लड़ाई दिखाई जाएगी।

हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट

बता दें कि 4 सितंबर, को बड़े पर्दे पर 'मिर्जापुर: द मूवी' रिलीज हो रही है। हालांकि सेंसर बोर्ड ने फिल्म से इंटिमेट सीन्स हटा दिए हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, CBFC ने फिल्म मेकर्स को सेंसर सर्टिफिकेट देने से पहले कई कट लगाने के निर्देश दिए। फिल्म में चार जगहों पर गाली-गलौज वाले शब्दों को म्यूट किया गया है, जबकि 6 जगहों पर गालियों की जगह दूसरे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, 'गले से लग कर' वाले डायलॉग में भी बदलाव किए गए हैं।

 फिल्म की लंबी अवधि और 'A' सर्टिफिकेट के बावजूद, फैंस में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। विज़ुअल कट के मामले में, फिल्म के इंटीमेट सीन को लगभग 50% तक कम करने के निर्देश दिए गए थे। ऐसा करने के लिए विजुअल और साउंड, दोनों में बदलाव करने के निर्देश दिए गए। ये बदलाव दो सीन में किए गए। एक फिल्म के पहले हिस्से में और दूसरा दूसरे हिस्से में जिसके परिणामस्वरूप लगभग 35 सेकंड का इंटीमेट सीन्स को हटा दिया गया है।
 

ये भी पढ़ेंः- Hanuman Ansh: 'हनुमान अंश' का चमत्कार, नीम करोली बाबा की बायोपिक ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

फिर सत्ता के लिए होगा खूनी संघर्ष

फिल्म में पुराने दुश्मनों की वापसी और सत्ता की चाहत में हिंसक टकराव देखने को मिलेंगे। कहानी किरदारों के बीच बदलते रिश्तों, बदले की भावना और सत्ता की लड़ाई पर आधारित होगी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी 'कालीन भैया' के रोल में वापसी करेंगे, जबकि अली फजल (गुड्डू), दिव्येंदु (मुन्ना) और श्वेता त्रिपाठी (गोलू) अपने-अपने रोल में बने रहेंगे। जबकि जितेंद्र कुमार 'बबलू पंडित' के रोल में नजर आएंगे। दमदार डायलॉग, डार्क ह्यूमर और जबरदस्त एक्शन, जो इस फ्रैंचाइजी की पहचान बन चुके हैं, उनके साथ-साथ फिल्म की कहानी का दायरा भी काफी बड़ा होता दिख रहा है। इस बार, नए दावेदार भी पुराने किरदारों को चुनौती देते हुए नजर आएंगे। इससे साफ है कि मेकर्स ने सीरीज के मुकाबले फिल्म का स्केल काफी बड़ा रखा है। 

'मिर्जापुर: द मूवी' की स्टार कास्ट

मिर्जापुर द मूवी में पुराने सभी आइकॉनिक किरदारों की वापसी होगी। मुन्ना भइया, कम्पाउंडर, बाऊजी और बबलू पंडित ये सारे किरदार जो सीरीज में मारे गए थे वो फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, सतेंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, रसिका दुगल, मोहित मलिक, श्वेता त्रिपाठी, राजेश तैलंग  जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं होंगे।

'मिर्जापुर' के तीनों सीजन की कहानी को आगे बढ़ाएगी

'मिर्जापुर: द मूवी' अमेजन प्राइम वीडियो की मशहूर सीरीज 'मिर्जापुर' के तीनों सीजन की कहानी को आगे बढ़ाएगी। दमदार एक्टिंग, बोल्ड कंटेंट, एक्शन और दिलचस्प कहानी की वजह से यह सीरीज दर्शकों के बीच हिट रही है। अब दर्शकों को बड़े पर्दे पर मिर्जापुर की दुनिया और किरदारों की खूनी लड़ाइयां देखने का मौका मिलेगा। मजे के बात यह की खून-खराबे और गाली-गलौज से भरी फिल्म को सेंसर बोर्ड ने 'A' सर्टिफिकेट के साथ पास किया है।

ये भी पढ़ेंः- Mirzapur Trailer: मिर्जापुर की गद्दी के लिए फिर होगी जंग, रिलीज हुआ धमाकेदार ट्रेलर

अन्य प्रमुख खबरें