Raakh Trailer: अली फजल की रोंगटे खड़े कर देने वाली क्राइम थ्रिलर 'राख' का ट्रेलर जारी, जानें OTT रिलीज डेट
खबर सार :-
Raakh Trailer: प्राइम वीडियो (Prime Video) ने अपनी नई इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर सीरीज़, ‘Raakh’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। रिलीज़ होते ही, यह ट्रेलर चर्चा का एक बड़ा विषय बन गया है। 1970 के दशक के दिल्ली के बैकग्राउंड पर आधारित, इस कहानी की शुरुआत बच्चों के अचानक गायब होने से जुड़े एक केस से होती है।
खबर विस्तार : -
Raakh Trailer Release: एक्टर अली फजल (ali fazal ) की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'राख' का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित, इस रहस्यमयी क्राइम थ्रिलर सीरीज का ट्रेलर देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ट्रेलर रिलीज होते ही ये चर्चा में आ गया है। वहीं ट्रेलर देखने के बाद से ही, दर्शकों में इस सीरीज को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है। इस सीरीज में अली फजल के साथ-साथ, इस सीरीज में सोनाली बेंद्रे (sonali bendre), राकेश बेदी और आमिर बशीर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
Raakh Trailer: सस्पेंस से भरपूर राख का ट्रेलर
अली फजल (ali fazal) सीरीज में सब-इंस्पेक्टर जयप्रकाश जाटव के किरदार में हैं। ट्रेलर की शुरुआत में SI जयप्रकाश (अली फजल ) जो दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी हैं और दो लापता बच्चों से जुड़े एक मामले की जांच में पूरी तरह डूबे हुए दिखाई देते हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, यह मामला बच्चों के लापता होने की एक साधारण सी जांच से बदलकर अपहरण, रहस्य और कई चौंकाने वाले राजों के एक उलझे हुए जाल में तब्दील हो जाता है, जिससे ट्रेलर का सस्पेंस और भी बढ़ जाता है। ट्रेलर में एक ऐसे बेरहम और खौफनाक जुर्म की झलक दिखाई गई है, जो न सिर्फ पीड़ितों के परिवारों को पूरी तरह तोड़कर रख देता है, बल्कि इंसान के भीतर छिपी नफरत और हैवानियत के डरावने चेहरे को भी सामने लाता है।
क्या है 'राख' की कहानी
मेकर्स का कहना है कि यह सीरीज़ एक काल्पनिक कहानी पर आधारित है। हालांकि डायरेक्टर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रोसित रॉय की यह सीरीज कुख्यात बिल्ला-रंगा केस से प्रेरित लगती है। असल में, रंगा-बिल्ला केस 1978 में नई दिल्ली में भाई-बहन गीता (16) और संजय चोपड़ा (9) के कुख्यात अपहरण और हत्या से जुड़ा है। यह अपराध बेरहम अपराधियों कुलजीत सिंह (रंगा) और जसबीर सिंह (बिल्ला) ने किया था। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था, जिससे जनता में भारी आक्रोश फैल गया था, और आखिरकार 1982 में दोनों अपराधियों को फांसी दे दी गई थी। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Raakh OTT Release Date: 'राख' OTT रिलीज डेट और कास्ट
'राख' वेब सीरीज में अली फजल के अलावा सोनाली बेंद्रे, राकेश बेदी, आमिर बशीर, आकाश मखीजा, रमनदीप यादव, दिव्या शर्मा, विवान शर्मा, अंशुल चौहान और दिब्येंदु भट्टाचार्य भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह क्राइम, सस्पेंस और भावनात्मक उथल-पुथल से भरी वेब सीरीज 12 जून को OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
शादी ने बदली ट्यूलिप जोशी की किस्मत, यशराज फिल्म से किया डेब्यू
2026-09-10
-
Drishyam 3 का ट्रेलर जारी, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की दमदार एंट्री
2026-09-10
-
30 सितंबर को होगी काला हिरण के रिलीज पर सुनवाई, फिल्म के विरोध में हैं सलमान खान
2026-09-10
-
Bigg Boss 20: चाय को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी
2026-09-09
-
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को 'सुप्रीम कोर्ट' ने दी बड़ी राहत
2026-09-08
-
बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने अरिश्फा ने मचाया गदर, तेवर देख हर कोई हैरान
2026-09-08
-
गणेश चतुर्थी पर इन बाॅलीवुड सितारों के घर सजता है बप्पा का दरबार
2026-09-08
-
Ganesh Chaturthi 2026: इन फिल्मों में दिखी 'गणपति उत्सव' की धूम
2026-09-08
-
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' का भौकाल टाइट ! चौथे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-09-08
-
स्वरा भास्कर के 'जौहर सीन' वाले बयान पर पूनम पांडे ने सुनाई खरी-खोटी
2026-09-07
-
Bigg Boss 20 का आगाज, माही विज ने पहले ही दिन काटा बवाल
2026-09-07
-
'बाप पर मत जाना'...सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत
2026-09-06
-
मुंबईः दही हांडी उत्सव में पहुंचे फिल्मी सितारे
2026-09-05
-
Mirzapur Box Office: बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर ने की जबरदस्त शुरुआत
2026-09-05
-
Mirzapur The Movie Review: भौकाल से भरपूर मिर्जापुर, कहानी भी दमदार
2026-09-04